- मनोज सिन्हा समाज द्वारा वर्ष 2005 में परशुराम भवन भिलाई में उपस्थित हुए थे। उन लम्हों को उनके साथ साझा किया गया।
सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई आईआईटी के 5वें दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्य अतिथि भिलाई पहुंचे जम्मू और कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का भव्य स्वागत किया गया। छत्तीसगढ़ विधानसभा के पूर्व अध्यक्ष व कैबिनेट मंत्री प्रेम प्रकाश, भिलाई भूमिहार समाज और बीएचयू एलुमनी एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भिलाई निवास में मुलाकात की।
भिलाई भूमिहार समाज के प्रवीण प्रकाश सिंह, मधुसूदन शर्मा, कृष्णा नंद राय एवं अजय राय ने मनोज सिन्हा के साथ विस्तार से कई विषयों पर चर्चा की। सामाजिक पदाधिकारियों की जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से एक मुलाकात को काफी सार्थक बताया जा रहा है।
समाज के विकास में सदस्यों के योगदान पर चर्चा हुई। भिलाई भूमिहार समाज का हर वर्ष की तरह वार्षिक समारोह 11 जनवरी 2026 को आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए उन्हें आमंत्रण दिया गया।
मनोज सिन्हा समाज द्वारा वर्ष 2005 में परशुराम भवन भिलाई में उपस्थित हुए थे। उन लम्हों को उनके साथ साझा किया गया। उन्हे यह बताया गया कि समाज के पदाधिकारी सदस्यों को मेडिकल में 2 लाख की राशि, शिक्षा के क्षेत्र में 2 लाख की राशि, शादी ब्याह में जरूरत के अनुसार 50000 की राशि सहयोग के रूप मे दी जा रही है।
समाज के बच्चे, खेल-कूद एवं उच्च शिक्षा में अगर उपलब्धि प्राप्त करते हैं तो उनका सम्मान और नकद राशि प्रदान की जा रही है। उप राज्यपाल ने समाज को भी उसके विकास के योगदान में हर संभव सहयोग का भरोसा दिलाया तथा समाज के सदस्यों के विकास में पदाधिकारियों द्वारा किए जा रहे कार्यों की तारीफ की।












