Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: पूर्व भाजपा नेता नंदकुमार साय का अब कांग्रेस से मोहभंग, दिया इस्तीफा, घर वापसी की संभावना
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Big Breaking: पूर्व भाजपा नेता नंदकुमार साय का अब कांग्रेस से मोहभंग, दिया इस्तीफा, घर वापसी की संभावना

20/12/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-Breaking-Former-BJP-leader-Nandkumar-Sai-now-disillusioned-with-Congress-resigns
  • नंद कुमार साय ने लिखा कि “कुछ वक्त पहले किन्हीं स्थितियों, परिस्थितियों के कारण मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। इस वक्त छत्तीसगढ़ के राजनैतिक गलियारों से बड़ी खबर निकल कर आ रही हैं। यहां पूर्व भाजपा नेता नंद कुमार साय ने कांग्रेस से इस्तीफा दे दिया हैं। कांग्रेस से मोहभंग हो गया है। इस्तीफा देने का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की कलई खोलने वाली रिपोर्ट

जानकारी के अनुसार नंद कुमार साय ने बुधवार को अचानक कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे दिया हैं। नंद कुमार साय ने अपना इस्तीफा छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी (Chhattisgarh Pradesh Congress Committee) (CG PCC) के अध्यक्ष दीपक बैज को सौंप दिया हैं।

ये खबर भी पढ़ें : सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचा कोरोना के नए वेरिएंट का मरीज, मॉकड्रिल से हड़कंप

नंद कुमार साय द्वारा लिए गए रिजाइन लैटर में उन्होंने PCC चीफ दीपक बैज को संबोधित करते हुए प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र का उल्लेख किया हैं। आगे नंद कुमार साय ने लिखा कि “कुछ वक्त पहले किन्हीं स्थितियों, परिस्थितियों के कारण मैंने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की थी। कुछ दिन तक मैं कांग्रेस पार्टी में रह कर निष्ठापूर्वक कार्य भी करते रहा। मेरे सामने यथा किंचित जो स्थितियां, परिस्थितियां उपस्थित हुई हैं। उसे देख कर मैं कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र दे रहा हूं”।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL-RINL हड़ताल: भिलाई स्टील प्लांट में संयुक्त अभियान शुरू, कर्मी बोले-नहीं आएंगे प्रबंधन की झांसेबाजी में

नंद कुमार साय ने PCC अध्यक्ष दीपक बैज से आग्रह करते हुए लिखा है कि “अध्यक्ष महोदय जी से निवेदन हैं कि मेरा त्याग पत्र स्वीकार करने की कृपा करें”।

गौरतलब है कि कांग्रेस से इस्तीफा देने वाला नंद कुमार साय छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी (BJP) के दिग्गज नेताओं में से एक थे। उन्होंने विधानसभा चुनाव 2023 से कुछ दिन पहले भाजपा से त्याग पत्र देकर कांग्रेस ज्वॉइन कर लिए थे। वे अविभाजित मध्यप्रदेश में पहली पंक्ति के नेताओं में शुमार थे।

ये खबर भी पढ़ें :  IPL Auction 2024: छत्तीसगढ़ के लाल पंजाब और चेन्नई के लिए लगाएंगे चौके-छक्के और झटकेंगें विकेट

वे राज्यसभा सदस्य से लेकर लोकसभा सदस्य तक संसद के दोनों सदनों के सदस्य रहे है। उन्हें प्रधानमंत्री (PM) नरेन्द्र मोदी ने केंद्रीय अनुसूचित जनजाति आयोग का केंद्रीय अध्यक्ष बनाकर उन्हें केन्द्रीय कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया था।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL News: अधूरा वेज रिवीजन, एरियर दिलाने को लेकर धनबाद सांसद करेंगे पहल, 8 सीट पर निशाना

आपको बता दें कि मध्यप्रदेश कैडर के प्रशासनिक अफसर की नौकरी छोड़ कर राजनीति में आने वाले नंद कुमार साय सरगुजा संभाग के जशपुर जिले से ताल्लुक रखते है। छत्तीसगढ़ के नव निर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी जशपुर जिले के रहने वाले हैं। दोनों आदिवासी समाज से आते हैं।

ये खबर भी पढ़ें :  कर्मचारी ने किया बेहतरीन काम,  BSP घर पहुंचा भाभीजी को देने इनाम

गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद पार्टी में लगातार इस्तीफा देने का कारवां जारी है। पार्टी के पूर्व विधायक से लेकर कई दिग्गज नेता लगातार पार्टी से त्याग पत्र दे रहे हैं।

प्रदेश में कांग्रेस के सत्ता से बाहर होने के बाद पूर्व भाजपा नेता नंद कुमार साय को लेकर तमाम कयास लगाए जा रहे थे। क्योंकि कांग्रेस पार्टी ने उन्हें विधानसभा चुनाव (Assembly Election) में टिकट भी नहीं दिया था। ख़ैर, अब नंद कुमार साय का अगला राजनैतिक कदम क्या होगा, इस पर सभी की निगाहें होगी।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ठेका मजदूरों का Bhilai में शक्ति प्रदर्शन, पूरी मजदूरी न देना पड़े, इसलिए ठेकेदार रोक रहे बायोमेट्रिक से

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: EPS 95 न्यूनतम पेंशन पर सरकार की कलई खोलने वाली रिपोर्ट
Next: Chhattisgarh News: विधायक निधि का 118.80 करोड़ जारी, पढ़िए आपके क्षेत्र को कितना मिला बजट में

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.