Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने आत्महत्या की, किसी महिला का मिला आखिरी कॉल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने आत्महत्या की, किसी महिला का मिला आखिरी कॉल

10/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-breaking-news-Bhilai-Steel-Plant-employee-commits-suicide-receives-last-call-from-girlfriend

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने आत्महत्या कर जान दे दी है। दुनिया की सबसे लंबी रेल पटरी बनाने वाले यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम में कार्यरत कर्मचारी के सुसाइड की खबर लगते ही हड़कंप मच गया है।

कमरे के अंदर पंखे से लटकर जान दे दी है। शरीर का भार पड़ने की वजह से फंदा टूट गया था। शव जमीन पर पड़ा मिला। मृतक के शरीर पर एक भी कपड़ा नहीं था। सुसाइड करने का कारण अब तक आधिकारिक रूप से स्पष्ट नहीं हो सका है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मरच्युरी में रख दिया है।

परिवार वाले झारखंड से बुधवार दिन में भिलाई पहुंचेंगे। इसके बाद पोस्टर्माटम की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। फिलहाल, पुलिस भी इस मामले में कुछ बताने की स्थिति में नहीं है।
यूआरएम के क्रेन मेंटेनेंस के कर्मचारी आशीष पासवान ने जान दी है।

झारखंड के मूल निवासी आशीष रिसाली स्थित बीएसपी आवास में रहते थे। सोमवार को फर्स्ट शिफ्ट में ड्यूटी गए थे। आज सुबह जब ड्यूटी नहीं पहुंचे तो साथियों ने फोन करना शुरू किया। लगातार फोन होता रहा, लेकिन रिसीव नहीं हो सका।

आशीष के ग्रुप के साथियों से भी संपर्क किया गया। किसी को कोई जानकारी नहीं थी। मंगलवार शाम कुछ लोग इनके घर पहुंचे तो दरवाजा बंद था। काफी देर तक पीटने के बाद शक हुआ। बाहर के कमरे में लगे कूलर को हटाकर कुछ लोग अंदर घुसे तो देखा कमरे में आशीष का शव पड़ा था। अंदर से दरवाजा खोला गया और पुलिस भी अंदर घुसी।

वहीं, आशीष के साथियों के मुताबिक राजहरा की किसी लड़की से बातचीत होती थी। आशीष के फोन का लास्ट कॉल सुबह 10.30 बजे का बताया जा रहा है। दावा किया जा रहा है कि वह काल भी राजहरा की किसी लड़की के नंबर का मिला है।

यह भी चर्चा है कि लड़की ने खुद भिलाई में रहने वाले किसी परिचित को घर पर भेजकर चेक कराया, जहां आशीष का शव पाया गया। यूआरएम के कार्मिकों के मुताबिक करीब 6 माह पूर्व आशीष की शादी हुई थी। पत्नी मायके गई हुई थी।

करीब एक वर्ष पूर्व आशीष को हार्ट अटैक भी आया था। फिलहाल, चर्चाओं का बाजार गर्म है। पुलिस का अधिकारिक बयान आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी, तभी मौत का कारण भी पता चल सकेगा।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Big Breaking: बसपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव में ठोका ताल, 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें 26 कैंडिटेड की डिटेल
Next: CG Elections: आचार संहिता का पालन कराना भिलाई निगम कर्मचारियों को पड़ा भारी, भाजपा समर्थकों ने कर दी पिटाई, FIR

Related Stories

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
Who will take responsibility for the safety of employees outside the Bhilai Steel Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के बाहर ओवर स्पीड और नो एंट्री में भारी वाहन उड़ा रहे धज्जियां, टाउनशिप में कर्मचारियों की सुरक्षा की जिम्मेदारी कौन लेगा?

Azmat ali 26/08/2026
Bhilai Steel Plant Contractors are not paying wages on time, and the operating authority is not listening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: ठेकेदार समय पर नहीं दे रहे वेतन, ऑपरेटिंग अथॉरिटी नहीं दे रहे ध्यान

Azmat ali 26/08/2026
sector-9-hospital-recruit-retired-paramedical-staff-on-a-contractual-basis-similar-to-the-practice-for-doctors-bms-leaders-met-dr-uday
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Sector 9 Hospital: डॉक्टरों के तर्ज पर रिटायर पैरामेडिकल स्टाफ को भी रखें संविदा पर, BMS नेता मिले डॉ. उदय से

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.