Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big Breaking: बसपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव में ठोका ताल, 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें 26 कैंडिटेड की डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव

Big Breaking: बसपा ने छत्तीसगढ़ चुनाव में ठोका ताल, 17 उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी, देखें 26 कैंडिटेड की डिटेल

10/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
WhatsApp-Image-2023-10-10-at-22.56.26

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए राजनैतिक पार्टियों द्वारा अब जमकर तैयारी की जा रही है। भारतीय जनता पार्टी (BJP) के बाद  बहुजन समाज पार्टी (बसपा) ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी हैं। इस लिस्ट में 17 उम्मीदवारों को विधानसभा चुनाव में उतारा गया है। इसके पहले बसपा ने पहली सूची में टोटल नौ उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की थी।

बसपा द्वारा 17 नामों की सूची आज यानी मंगलवार को जारी की गई। इससे ठीक एक दिन पहले सोमवार को निर्वाचन आयोग द्वारा छत्तीसगढ़, मध्यप्रदेश, राजस्थान, तेलंगाना और मिजोरम में चुनावी तारीखों का ऐलान किया गया है।

वहीं] सोमवार शाम को ही प्रदेश की प्रमुख विपक्ष दल भारतीय जनता पार्टी (CG BJP) द्वारा 64 उम्मीदवारों की अपनी दूसरी लिस्ट जारी कर दी गई। 

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बसपा ने जारी की प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट

 

बसपा उम्मीदवारों की दूसरी सूची
भटगांव से नरेंद्र साहू, पत्थलगांव से इन्नोसेंट कुजूर, सारंगढ़ से नारायण रत्नाकर, धर्मजयगढ़ से सत्यावती राठिया, रामपुर से जगतराम राठिया, सरायपाली से जय नारायण किशोर, खल्लारी से सूफल साहू, कुरूद से लालचंद पटेल, पंडरिया से चैतराम राज, डोंगरगढ़ से बहादुर कुर्रे, भानुप्रतापपुर से जालम सिंग जुर्री, केशकाल से दिनेश कुमार मरकाम, कोंडागांव से गिरधर नेताम, बस्तर से रामधर बघेल, जगदलपुर से संपत कश्यप, कोंटा से मासा मडकामी और बीजापुर से अजय कुड़ियम को बसपा द्वारा प्रत्याशी बनाया गया है। 

 

नौ उम्मीदवारों की देखिए यह पहली सूची
मस्तूरी सीट से पूर्व प्रदेशाध्यक्ष दाऊराम रत्नाकर, नवागढ़ से ओमप्रकाश बाजपेयी, जांजगीर–चांपा से राधेश्याम सूर्यवंशी, जैजैपुर से केशव प्रसाद चंद्रा, पामगढ़ से इंदु बंजारे, अकलतरा से डॉ.विनोद शर्मा, बिलाईगढ़ से श्याम टंडन, बेलतरा से राजकुमार सूर्यवंशी और सामरी सीट से आनंद तिग्गा को बसपा के प्रत्याशी घोषित किए गए है।

बसपा–जोगी गठबंधन ने जीती थी 07 सीटें
छत्तीसगढ़ में 2018 विधानसभा चुनाव में बहुजन समाज पार्टी और छत्तीसगढ़ जनता कांग्रेस जोगी ने गठबंधन करके चुनाव लड़ा था। इस चुनाव में जोगी कांग्रेस ने पांच सीट और बसपा ने दो सीट पर जीत हासिल की थी। इसमें जैजैपुर से केशव प्रसाद चंद्रा और पामगढ़ सीट से इंदु बंजारे ने चुनाव जीता था। वहीं 2023 चुनाव में जोगी कांग्रेस अकेले चुनाव लड़ने के इरादे से आगे बढ़ रही है। मगर क्षेत्रीय पार्टियों के साथ जोगी कांग्रेस के गठबंधन की तमाम चर्चाएं भी हो रही है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: दुर्ग-नौतनवा का सलेमपुर और इंदौर-छिंदवाड़ा का काली सिंध स्टेशन पर ठहरावा
Next: Big Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी ने आत्महत्या की, किसी महिला का मिला आखिरी कॉल

Related Stories

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
ISP Burnpur Union Election 2026 BMSs Mega Roadshow and Bike Rally Watch Video
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election 2026: मेगा रोड शो-बाइक रैली में बीएमएस का शक्ति प्रदर्शन, Watch Video

Azmat ali 20/09/2026
Bhilai Township Lease Renewal Matter, Supreme Court Grants Stay Notice issued to SAIL-BSP Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Township: लीज़ नवीनीकरण का मामला फंसा, सुप्रीम कोर्ट से स्टे, SAIL, BSP को नोटिस, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 20/09/2026
aituc-bike-rally-against-retrenchment-of-contract-workers-at-bokaro-steel-plant-strike-warning-issued
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में ठेका मजदूरों की छंटनी के खिलाफ एटक की बाइक रैली, हड़ताल की चेतावनी

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.