Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG BREAKING NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में 40% कर्मचारी, अधिकारी-मजदूरों की छंटनी का आदेश, NJCS लीडर मिलेंगे इस्पात सचिव से
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG BREAKING NEWS: बोकारो स्टील प्लांट में 40% कर्मचारी, अधिकारी-मजदूरों की छंटनी का आदेश, NJCS लीडर मिलेंगे इस्पात सचिव से

Azmat ali 20/04/2026 (Last updated: 20/04/2026) 1 minute read
BIG BREAKING NEWS Order to Reduce the Number of Employees Officers and Workers at Bokaro Steel Plant NJCS Leader to Meet Steel Secretary Soon

BIG BREAKING NEWS: इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। बोकारो स्टील प्लांट के लिए खास तैयारी की गई है।

  • अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूरों को अलग-अलग तरीके से कंपनी की सेवा से बाहर किया जाएगा।

अज़मत अली, बोकारो। प्राइवेट कंपनियों के बराबर सेल की इस्पात उत्पादन लागत लाने की कोशिश की जा रही है। इस्पात सचिव संदीप पौंड्रिक ने खुद मोर्चा संभाल रखा है। बोकारो स्टील प्लांट के लिए खास तैयारी की गई है।
40 प्रतिशत मैनपॉवर कम करने का लक्ष्य तय कर दिया गया है।

अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूरों को अलग-अलग तरीके से कंपनी की सेवा से बाहर किया जाएगा। यह अभियान कब तक पूरा होगा, इसकी कोई गाइडलाइन तय नहीं है। सेल बीएसएल मैनेजमेंट को जो ओदश मिला है, उस पर अमल किया जाएगा। कोई अधिकारी चाह कर भी कुछ कर नहीं पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: BIG NEWS: रेलवे से भिलाई स्टील प्लांट को 10675 करोड़ की रेल पटरी का ऑर्डर, 14 लाख टन होगी सप्लाई

इधर, नेशनल ज्वाइंट कमेटी फॉर स्टील इंडस्ट्री-एनजेसीएस नेताओं ने इस्पात संचिव संदीप पौंड्रिक से मिलने का मन बना लिया है। केंद्रीय नेताओं ने इस्पात सचिव से मुलाकात का समय मांगने की कवायद शुरू कर दी है। मैनपॉवर कम करने के आदेश को तत्काल प्रभाव से रोकने की मांग की जाएगी। इस मांग पर कितना असर होगा, यह देखने वाली बात होगी। फिलहाल, बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी और कर्मचारी भारी तनाव के दौर से गुज़र रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद

एटक बोला-बड़े आंदोलन की तरफ बीएसएल

एनजेसीएस सदस्य व एटक के महासचिव रामाश्रय प्रसाद ने सूचनाजी.कॉम से बातचीत में कहा-सेल बीएसएल में जो हालात बनाए गए हैं, वह भयानक रूप ले सकता है। अगर, छंटनी की प्रक्रिया शुरू की गई तो मजदूर सड़क पर उतरेंगे और उत्पादन प्रक्रिया पूरी तरह से ठप कर दी जाएगी। पहले 20 प्रतिशत ठेका मजदूरों को हटाने की बात थी। अब यह आंकड़ा बढ़ता जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: स्टील सेक्रेटरी की अगली रिव्यू मीटिंग से पहले रिजल्ट दिखाना मजबूरी, वरना SAIL अफसरों का नपना तय

स्टील सेक्रेटरी से मिलकर उनसे निवेदन किया जाएगा कि रोजगार से मजदूरों को वंचित न किया जाए। अगर, मांग पर सुनवाई नहीं होती है तो बहुत बड़े आंदोलन की तरफ माहौल बन जाएगा। बोकारो में एटक अगुवाई करने की घोषणा कर चुकी है। मजदूर भी आंदोलित हैं। अगर किसी तरह की छंटनी हुई तो मजदूर आंदोलन करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: JSW Steel और कोरियन कंपनी मिलकर ओडिशा में बनाएंगी बड़ा स्टील प्लांट, SAIL, Tata पर ये दबाव

बीएसएल प्रबंधन यूनियन नेताओं से कर चुकी बात

17 अप्रैल को बोकारो निवास में बीएसएल के डायरेक्टर इंचार्ज प्रिय रंजन, ईडी एचआर राजश्री बनर्जी ने एनजेसीएस नेताओं संग खास मीटिंग करके कंपनी की सोच से अवगत करा दिया था। बैठक में बोकारो स्टील वर्कर्स यूनियन (INTUC), बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (AITUC), इस्पात मजदूर मोर्चा (CITU), क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (HMS), बोकारो स्टील राष्ट्रीय मजदूर संघ (BMS), क्रांतिकारी इस्पात मजदूर संघ (SS) तथा जय झारखंड मजदूर समाज (JJMS) के पदाधिकारी मौजूद रहे।

ये खबर भी पढ़ें: BSP CGM मैकेनिकल Pramod Kumar भेजे गए नगरनार स्टील प्लांट, देंगे ED इंटरव्यू, अच्छी खबर की उम्मीद

डायरेक्टर इंचार्ज यूनियन नेताओं से कर चुके ये अपील

17 तारीख को हुई मीटिंग में निदेशक प्रभारी प्रिय रंजन ने विशेष रूप से इस बात पर बल दिया कि संयंत्र की प्रगति में श्रमिकों की सक्रिय सहभागिता अहम है। उन्होंने रेखांकित किया कि निरंतर आपसी संवाद और समन्वय के माध्यम से ही बोकारो इस्पात संयंत्र में एक सुरक्षित, समृद्ध एवं उच्च उत्पादक कार्य-संस्कृति को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL Rourkela Steel Plant BIG NEWS: बधाई हो…कोक ओवन बैटरी 7 के लिए DIC आलोक वर्मा ने रखी पहली रिफ्रैक्ट्री ईंट
Next: SAIL News: पर्क्स, एलाउंस, चाइल्ड एजुकेशन, हॉस्टल एलाउंस, मेडिकल, नॉन कैश गिफ्ट पर सेफी मिला केके सिंह, अशोक पंडा से

Related Stories

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
ISP Burnpur employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंजीनियर्स डे पर ISP बर्नपुर के कर्मचारियों ने किया रक्तदान, मिला ये खास प्रमाण

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.