Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से बड़ी खबर: चुनाव पर अब ये ताज़ा अपडेट
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से बड़ी खबर: चुनाव पर अब ये ताज़ा अपडेट

Azmat ali 20/07/2025 1 minute read
Big news from Talpuri International Colony Now this is the latest update on the elections

तालपुरी कॉलोनी के पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने जनवरी 2024 में पंजीयक, फर्म एवं सोसायटी रायपुर के समक्ष अपील दायर की थी।

फरवरी 2024 में समिति ने विपक्षी सैकड़ों सदस्यों को मतदाता सूची से बाहर कर 335 नामों की एकतरफा सूची प्रकाशित कर निर्विरोध चुनाव कराया था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। रविवार को कॉलोनी के लोग जुटे और न्यायिक हस्तक्षेप से निष्पक्षता की बात कही।

तालपुरी बी ब्लॉक के विवादित चुनाव को लेकर जिला कलेक्टर को निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किए जाने के आदेश पर कालोनीवासियों में प्रसन्नता का माहौल है। इसे सत्य और न्याय की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया गया है।

पूर्व अध्यक्ष सुनील चौरसिया ने जनवरी 2024 में पंजीयक, फर्म एवं सोसायटी रायपुर के समक्ष अपील दायर की थी। इसमें चार वर्षों से चुनाव न कराना, क्लब हाउस की आय को सीए ऑडिट से छुपाना, शिकायत करने पर सदस्यता समाप्त करना और दुर्व्यवहार जैसे गंभीर आरोप उठाए गए थे। अपील के बाद, फरवरी 2024 में समिति ने विपक्षी सैकड़ों सदस्यों को मतदाता सूची से बाहर कर 335 नामों की एकतरफा सूची प्रकाशित कर निर्विरोध चुनाव करवा लिया।

विवेचना के दौरान पंजीयक ने पाया कि 104 सदस्यों को जानबूझकर सूची से बाहर रखा गया था। इस आधार पर समिति को अमान्य घोषित कर दिया गया। परंतु इसके बावजूद, उसी अमान्य समिति को 335 में 104 सदस्यों को शामिल कर दोबारा चुनाव कराने की जिम्मेदारी सौंप दी गई, जिसे अपीलार्थी ने छत्तीसगढ़ शासन के समक्ष चुनौती दी।

सुनील चौरसिया ने अपने प्रतिवेदन में आग्रह किया था कि जब समिति के विरुद्ध चुनावी अनियमितता व धांधली सिद्ध हो चुकी है और वह निष्पक्ष नहीं रही, तो उसे दोबारा जिम्मेदारी देना पूर्वाग्रह और मनमानी को बढ़ावा देना होगा। उन्होंने स्वतंत्र चुनाव अधिकारी की नियुक्ति की मांग की थी, जिस पर शासन द्वारा यह ऐतिहासिक निर्णय लिया गया।

सुनील चौरसिया ने कहा-साथ ही पंजीयक ने क्लब हाउस की आय में लगभग 9.6 लाख की गड़बड़ी की पुष्टि की है, जो चार वर्षों तक ऑडिट में शामिल नहीं की गई थी। पंजीयक ने निर्देश दिया है कि नई समिति इसका स्वतंत्र ऑडिट करवाए और जांच पूर्ण करे। जिसे शासन ने यथावत रखा।

इस दौरान कालोनी के सुनील चौरसिया, डॉ लक्षप्रद, भीमराव फुसे, के एन दिवाकर, आई के सिंह, काशीराम देशमुख, रूप सिंह देवांगन, राम नारायण साहू, चिरंजीत चौधरी, सुरेंद्र प्रसाद, सुरेश कुमार पिल्लई, श्याम लाल वर्मा, राघवेंद्र दिनेश, जीवन अधिकारी, सी के खांडेकर, आरएन साहू, सुरेंद्र सोनी, आर राजेंद्रन, एसआर मालवीय, मयूर थोंबरे के अलावा अन्य कई लोग उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेल हॉकी अकादमी राउरकेला स्टील प्लांट में 135 में से 78 पास, ये सुविधाएं फ्री
Next: रिमझिम फुहार में बीच बीएसपी अधिकारियों, 100 बच्चों संग सांसद विजय बघेल ने की साइकिलिंग

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.