Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • ईपीएस 95 हायर पेंशन पर बड़ी खबर, NMDC के कैंसिल पेंशन फॉर्म दोबारा स्वीकृत
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

ईपीएस 95 हायर पेंशन पर बड़ी खबर, NMDC के कैंसिल पेंशन फॉर्म दोबारा स्वीकृत

Azmat ali 03/07/2025 1 minute read
Big news on EPS 95 higher pension, NMDCs cancelled pension forms re-accepted

उच्च पेंशन के संयुक्त विकल्प प्रपत्र पूर्व में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, हैदराबाद द्वारा अस्वीकृत कर दिए गए थे।

  • उच्च पेंशन प्रकरण में सांसद विजय बघेल का सक्रिय हस्तक्षेप। एनएमडीसी के सेवानिवृत्त कर्मियों ने किया आभार प्रदर्शन।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। एनएमडीसी (NMDC) के सेवानिवृत्त कर्मचारियों-अधिकारियों (Retired Employee – Officers) के लिए अच्छी खबर है। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन-ईपीएफओ (Employees Provident Fund Organization (EPFO)) से राहत की सूचना आई है। वास्तविक वेतन के आधार पर उच्च पेंशन प्राप्त करने के उद्देश्य से प्रस्तुत किए गए संयुक्त विकल्प प्रपत्र पूर्व में क्षेत्रीय भविष्य निधि आयुक्त, हैदराबाद द्वारा अस्वीकृत कर दिए गए थे। इसे दोबारा स्वीकार किया जा रहा है। इस तरह पेंशन का रास्ता खुलता दिख रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल की AI&U प्रतियोगिता  में बीएसएल के चार कार्मिकों का जलवा, डीआइसी के हाथों सम्मानित

ऑल इंडिया एनएमडीसी रिटायर्ड एम्प्लॉइज वेलफेयर फेडरेशन (All India NMDC Retired Employees Welfare Federation) के महासचिव एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में लगातार मुद्दा हर स्तर पर उठाया जा रहा था। मंत्रालय से लेकर ईपीएफओ मुख्यालय तक दस्तक दी गई। साथ ही दुर्ग सांसद विजय बघेल से भी मिलकर मामला हल कराने की अपील की गई थी।

ये खबर भी पढ़ें: BSL में दो नए सीएनसी रोल ग्राइंडिंग मशीन का ऑपरेशन शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

फेडरेशन की ओर से सबका आभार व्यक्त किया जा रहा है। इसी कड़ी में सांसद का भी आभार जताया गया। महासचिव एलएम सिद्दीकी ने बताया कि सांसद ने इस विषय को गंभीरता लिया और त्वरित पहल करते हुए केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त नई दिल्ली को एक विस्तृत पत्र प्रेषित कर इस मुद्दे पर पुर्नविचार की अपील की थी। एनएमडीसी के सभी निरस्त आवेदनों को पुनः खोला गया है और वर्तमान में क्षेत्रीय पीएफ आयुक्त हैदराबाद द्वारा इनकी पुनः जांच की प्रक्रिया अतिशीघ्र प्रारंभ की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें: इंटरनेशनल डॉक्टर्स डे 2025 पर बीजीएच में कर्मचारियों-अधिकारियों ने किया रक्तदान

इस महत्वपूर्ण सहयोग के लिए एलएम सिद्दीकी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल केएस. ठाकुर, टीके. भट्टाचार्य, एके. भौमिक, एके सिंह एवं जीपी बेलचंदन ने सांसद से मुलाकात कर पुष्पगुच्छ भेंट करते हुए उनका आभार प्रकट किया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप के कब्जेदारों पर पुलिस संग टूट पड़ा भिलाई स्टील प्लांट, पढ़ें डिटेल

भेंट के दौरान सांसद ने आश्वस्त किया कि यदि पेंशन से संबंधित किसी भी प्रकार की अड़चन शेष रह जाए, तो अगस्त के प्रथम सप्ताह में वे सब दिल्ली आ जाएं और वहां उनके साथ, वे स्वयं केंद्रीय भविष्य निधि आयुक्त से मुलाकात कर मामलों के समाधान में पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL का 9597 करोड़ कैश कलेक्शन, टॉप पर BSP, BSL दूसरे, RSP तीसरे नंबर पर, नगरनार ने जुटाए 662 करोड़

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: पीएम आवास का निर्माण जल्द करें चालू, भिलाई निगम आयुक्त पहुंचे मौके पर
Next: SAIL Big NEWS: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड का दुबई में खुला आफिस

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.