Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Big News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी, इधर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

Big News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी, इधर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार

02/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Big-News-Preparation-for-Ram-temple-in-Ayodhya-Karsevak-arrested-in-the-case-of-demolition-of-Babri-Masjid
  • करीब 31 साल पहले बाबरी मस्जिद को कारसेवकों ने गिराया था।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। एक तरफ अयोध्या में बन रहे मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी की जा रही है। हर कोई 22 जनवरी का पांव-पलके बिछाए तैयारी कर रहा है। तो दूसरी ओर बाबरी मस्जिद को 30 साल पहले ढहाने के मामले में कारसेवक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

कर्नाटक में श्रीराम जन्मभूमि मुद्दे से जुड़े रहे 31 साल पुराने मामले को लेकर विवाद शुरू हो चुका हैं। असल में यहां 31 साल पुराने केस में जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े एक कारसेवक को गिरफ्तार किया गया हैं। इस कार्रवाई के बाद अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने कर्नाटक सरकार के खिलाफ हमलावर हैं।

ये खबर भी पढ़ें : BSP NEWS: सभी कर्मचारियों को दिया जाए मोबाइल सिम, EL, HPL न हो लैप्स

BJP का कहना है कि कांग्रेस सरकार कारसेवक को साजिश के तहत प्रताड़ित कर रही है। इसलिए BJP कल यानी की तीन जनवरी को कर्नाटक की राजधानी बेंग्लुरु से लेकर प्रदेश के कोने-कोने तक इस गिरफ्तारी के विरोध में तगड़ा प्रदर्शन किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : Big news: भिलाई स्टील प्लांट के 273 अधिकारियों का प्रमोशन, पढ़िए नाम

हम आपको बता दें कि साल 1992 में बाबरी मस्जिद ढहने के बाद कर्नाटक के हुबली जिले में भी विरोध-प्रदर्शन हुए थे। इस हिंसा में 20 साल के कारसेवक श्रीकांत पुजारी को भी आरोपी बनाया गया था। इस मामले में ही 31 साल बाद पुजारी को अरेस्ट किया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : न्यू ईयर पर कोरोना का असर: 1 जनवरी को मैत्रीबाग में ऑनलाइन ही मिलेगा टिकट

हिरासत में लेने की इस कार्रवाई का कड़ा विरोध जताते हुए BJP ने श्रीकांत पुजारी के खिलाफ एक्शन को गलत करार दिया हैं। BJP ने आरोप लगाते हुए कहा कि SDPI और PFI को फ्री छोड़ देने वाले साजिशन 31 साल बाद रामभक्त को अरेस्ट कर रहे है। क्योंकि प्रभु राम का मंदिर बनने से कांग्रेस की आंखों में खटक रहा हैं। इसके विरोध में भाजपा तीन जनवरी को पूरे राज्य में गिरफ्तारी के विरोध में तगड़ा प्रदर्शन करेगी।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Township के इन सेक्टरों में बिजली सप्लाई रहेगी बंद

सूत्रों की मानें तो प्रकरण को लंबे समय से लंबित बताया गया था। इसके बाद एक मुहिम के तहत इस प्रकरण को निपटा लिया गया था। लेकिन अब 30 साल के दंगों के बाद आरोपी को हिरासत में ले लिया गया हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SECL के 13 सेवानिवृत्त कर्मियों को विदाई, CMD संग ये बने गवाह

गौरतलब है कि जब आरोपी पर दंगों में शामिल होने का आरोप लगाया गया था, तब वह 20 साल के थे। फिलहाल उनकी उम्र 51 वर्ष है। इस विषय पर BJP ने कहा कि कांग्रेस को राम मंदिर से परेशानी है। उनको लगता था कि राम तो हैं ही नहीं, बल्कि एक काल्पनिक किरदार हैं। इसलिए कांग्रेस टॉर्गेट करके कार्रवाई कर रही है। लेकिन सरकार को इस कारसेवक को छोड़ना ही पड़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: रणजी ट्रॉफी के लिए बनी छत्तीसगढ़ की टीम, भिलाई के अमनदीप के हाथ टीम की कमान

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी
Next: Pension Latest News: सरकार ने महिला कर्मचारियों के पति-बच्चों की पेंशन पर लिया यह फैसला, पढ़िए EPFO का डिटेल

Related Stories

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plants Blast Furnace Valve Bursts Halting Production (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

अभी-अभी: भिलाई स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस 8 का वाल्व फटा, प्रोडक्शन थमा, कार्मिक सुरक्षित

Azmat ali 19/09/2026
Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.