Skip to content
19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल को ICC पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार, 11 को मिलेगी ट्रॉफी

02/01/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-BSL-will-receive-ICC-Environmental-Excellence-Award-trophy-on-January-11
  • पुरस्कार समारोह 11 जनवरी 2024 को होटल ओबेरॉय ग्रैंड, कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल/बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro STeel Plant) सर्वोच्च प्लैटिनम श्रेणी में प्रतिष्ठित इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार के साथ नए साल की शुरुआत करने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Bhilai Steel Plant: बीएसपी के IR डिपार्टमेंट ने पूछा-कर्मियों की क्या-क्या अपेक्षाएं हैं, CITU ने थमाया लिस्ट

आईसीसी ने वर्ष 2022 – 2023 के लिए पर्यावरण के क्षेत्र में संगठनों की उत्कृष्टता को मान्यता देने के लिए ‘आईसीसी पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार 2023’ के 17वें संस्करण की घोषणा की है।

ईसीएस (पर्यावरण संरक्षण और स्थिरता) विभाग ने बीएसएल की ओर से “बड़े व्यावसायिक संगठन (एलबीओ)” श्रेणी में आवेदन दायर किया था। 13 दिसंबर 2023 को उद्योग, शिक्षा और सस्टेनेबिलिटी विशेषज्ञों के जूरी के प्रतिष्ठित पैनलों के सामने बीएसएल की ओर से नितेश रंजन, एजीएम (पर्यावरण) द्वारा प्रस्तुतिकरण किया गया था।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: SEWA ग्रुप पर्सनल एक्सीडेंट इंश्योरेंस स्कीम का विकल्प जारी, 6 जनवरी तक मौका

जूरी सदस्यों द्वारा उठाए गए प्रश्नों का समाधान जीएम (पर्यावरण), एनपी श्रीवास्तव द्वारा किया गया था। जूरी पर्यावरण संरक्षण के लिए बोकारो स्टील प्लांट की गतिशील पहल और इस्पात उत्पादन के सस्टेनेबल तरीकों को अपनाने के प्रयासों से काफी प्रभावित हुई। बीएसएल द्वारा दायर किए गए आवेदन, विभिन्न सस्टेनेबिलिटी मापदंडों के मूल्यांकन और दी गई प्रस्तुति के आधार पर जूरी सदस्यों ने उच्चतम प्लैटिनम श्रेणी में पर्यावरण और सस्टेनेबिलिटी में उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए सेल, बोकारो स्टील प्लांट को 17वें आईसीसी पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार के विजेता के रूप में अनुशंसित किया है। पुरस्कार समारोह 11 जनवरी 2024 को होटल ओबेरॉय ग्रैंड, कोलकाता में आयोजित किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें : CM के पूर्वज की जान गई थी टाइगर के हमले में, विष्णु ने की बाघ स्वरूप देव की पूजा, पढ़िए स्टोरी

पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार सबसे प्रतिष्ठित सम्मानों में से एक है जिसे संगठन पर्यावरण प्रबंधन के लिए जीतने का प्रयास करते हैं। पुरस्कार प्रक्रिया में आवेदन जमा करना, साइट पर मूल्यांकन, प्रस्तुतियां  और अंतिम जूरी स्कोरिंग शामिल है।

मूल्यांकन ढांचा प्रत्येक उद्योग क्षेत्र के अनुरूप वैधानिक अनुपालन, नेतृत्व, शासन और प्रदर्शन जैसे पर्यावरणीय मुद्दों पर विचार करता है। इंडियन चैंबर ऑफ कॉमर्स (आईसीसी) पर्यावरण उत्कृष्टता पुरस्कार संगठनों को उनके पर्यावरण प्रबंधन के लिए दी जाने वाली एक प्रतिष्ठित मान्यता है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL को मिला ग्रेट प्लेस टू वर्क सर्टिफिकेट, बढ़ा रुतबा

यह पुरस्कार पर्यावरण के प्रति संगठन की प्रतिबद्धता को स्वीकार करता है। उल्लेखनीय है कि बीएसएल के निदेशक प्रभारी अतानु भौमिक और अधिशासी निदेशक (संकार्य) बीके तिवारी के नेतृत्व में  बीएसएल ने सर्कुलर इकोनॉमी,  ऊर्जा दक्षता और पर्यावरण संरक्षण का उपयोग कर विभिन्न क्षेत्रों में परिचालन उत्कृष्टता और सस्टेनेबिलिटी को शामिल करने का अभियान चलाया है। यहाँ यह उल्लेख करना उचित है कि, बीएसएल ने पिछले तीन वित्तीय वर्षों के दौरान पार्टिकुलेट मैटर उत्सर्जन में 12.07% की कमी तथा स्पेसिफिक एफ़्फ़्लुएंट डिस्चार्ज में 77.3% की कमी हासिल की है। वित्त वर्ष 2022-23 के दौरान बीएसएल में 100% ठोस अपशिष्ट उपयोग हासिल किया गया।

ये खबर भी पढ़ें : PF NEWS: नियोक्ता की इस गलती से पूर्ण ब्याज का हकदार होता है EPFO सदस्य, पढ़िए 5 सवालों का जवाब

पर्यावरण संरक्षण हेतु बीएसएल ने शुरुआत से अभी तक 47 लाख से अधिक पौधे लगाए गए हैं। COP26 में भारत द्वारा प्रतिबद्ध 2030 तक नवीकरणीय ऊर्जा के महत्वाकांक्षी लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए फ्लोटिंग सौर ऊर्जा संयंत्र की स्थापना हेतु कूलिंग पोंड की पहचान की गई है और जीएचजी उत्सर्जन में कमी द्वारा नेट- न्यूट्रेलिटी प्राप्त करने के लिए विभिन्न संचालन उत्कृष्टता और ऊर्जा दक्षता पहल कर रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : Big News: लोकसभा चुनाव की तैयारी में BJP, विरोधी पार्टी के नेताओं की होगी ज्वॉइनिंग, पार्टी ज्वाइनिंग टोली तैयार

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL हड़ताल से पहले Durgapur Steel Plant के ED Works कार्यालय पर हंगामा
Next: Big News: अयोध्या में प्राण-प्रतिष्ठा की तैयारी, इधर बाबरी मस्जिद गिराने के मामले में 31 साल बाद कारसेवक गिरफ्तार

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.