Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BIG NEWS: SAIL ISP का Burnpur Midtown Club कर्मचारियों के लिए ले रहा Group Health Insurance, 10 सितंबर तक कीजिए आवेदन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BIG NEWS: SAIL ISP का Burnpur Midtown Club कर्मचारियों के लिए ले रहा Group Health Insurance, 10 सितंबर तक कीजिए आवेदन

29/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BIG-NEWS-SAIL-ISP_s-Burnpur-Midtown-Club-is-taking-Group-Health-Insurance-for-employees_-apply-till-

-महासचिव श्रीकांत साह ने कहा-वर्तमान स्वास्थ्य प्रणाली को ध्यान में रखते हुए क्लब द्वारा सभी आईएसपी कर्मियों के लिए एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का मंच बनने की पहल की है।

सूचनाजी न्यूज, बर्नपुर। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के इस्को बर्नपुर स्टील प्लांट के कर्मचारियों के लिए अच्छी खबर है। बर्नपुर मिडटाउन क्लब (Burnpur Midtown Club) आईएसपी के कर्मियो के लिए सामूहिक स्वास्थ बीमा पॉलिसी लेकर आने वाला है। इसकी कवायद शुरू हो गई है। फीडबैक लिया जा रहा है। आपके सुझाव के आधार पर ही पॉलिसी ली जाएगी।

पिछले दिनों बर्नपुर हॉस्पिटल की स्वास्थ्य व्यवस्था को लेकर जो हंगामा हुआ, उसको देखते हुए बर्नपुर मिडटाउन क्लब ने बड़ा फैसला लिया है। आइएसपी आफिसर्स एसोसिएशन और दुर्गापुर आफिसर्स एसोसिएशन ने भी मेडिकल पॉलिसी ली है। इसी तर्ज पर अब कर्मचारियों के लिए प्रयास किया जा रहा है।

बेहतर इलाज के लिए मेडिकल इंश्योरेंस पॉलिसी लेने की दिशा में प्रयास किया जा रहा है। इसके लिए 10 सितंबर तक आवेदन मांगे जा रहे हैं। समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी (आईएसपी गैर-कार्यकारी कर्मचारियों के लिए) लागू करने की पहल बर्नपुर मिडटाउन क्लब ने कर दी है।

क्लब के महासचिव श्रीकांत साह के मुताबिक वर्तमान स्वास्थ्य प्रणाली को ध्यान में रखते हुए हमारे क्लब द्वारा सभी आईएसपी कर्मियों के लिए एक समूह स्वास्थ्य बीमा पॉलिसी का मंच बनने की पहल की गई है। जो कर्मचारी समूह स्वास्थ्य बीमा योजना में शामिल होने के इच्छुक हैं, उन्हें हमारे क्लब द्वारा बनाए गए ऑनलाइन सर्वेक्षण (Google लिंक https://forms.gle/e6LqidNnRGgXJ6w48) में भाग लेना होगा। योजना को अंतिम रूप देने से पहले ये डेटा बहुत महत्वपूर्ण हैं और तदनुसार इंश्योरेंस प्रीमियम और सुविधाएं तय की जाएंगी।

श्रीकांत साह ने कहा-इसके साथ एक फॉर्म प्रारूप भी प्रदान किया गया है। यदि आप योजना में शामिल होना चाहते हैं तो इस फॉर्म को डाउनलोड करें और भरकर इसे हमारी आधिकारिक ईमेल आईडी (midtownclub713325@gmail.com)/वाट्सएप (8900392011) पर जमा कर सकते हैं। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 10 सितंबर है।

बताया जा रहा है कि पॉलिसी को लेकर Burnpur Midtown Club और National Insurance Company व United India Insurance Company के अधिकारियों के बीच बातचीत का दौर शुरू हो चुका है।

खास बात यह है कि आइएसपी के IISCO OFFICER ASSOCIATION ने National insurance company LTD से Executive Group Health Insurance कराया है। इसी तरह DSP’S Executive Group Health Insurance भी चल रहा है। DURGAPUR OFFICER ASSOCIATION ने UNITED INDIA Insurance Company से पॉलिसी ली है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP OA Election: लगातार चौथी बार नरेंद्र कुमार बंछोर अध्यक्ष और अंकुर मिश्र कोषाध्यक्ष बने, निर्विरोध फैसला, महासचिव पद पर परविंदर-श्रीनिवास में टक्कर
Next: NMDC पर न मंडराए कोई खतरा, कर्मचारी-अधिकारी पहुंचे आस्था की चौखट पर, 111 पार्थिव शिवलिंग का महाभिषेक

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.