Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NMDC पर न मंडराए कोई खतरा, कर्मचारी-अधिकारी पहुंचे आस्था की चौखट पर, 111 पार्थिव शिवलिंग का महाभिषेक
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

NMDC पर न मंडराए कोई खतरा, कर्मचारी-अधिकारी पहुंचे आस्था की चौखट पर, 111 पार्थिव शिवलिंग का महाभिषेक

29/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Danger-looming-over-NMDC-Bailadila_-employee-officer-on-the-doorstep-of-faith_-111-Parthiv-Shivling_

-किरंदुल परियोजना-बी आईओएम के मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक, राजा कुमार-महाप्रबंधक उत्पादन, महाप्रबंधक माइनिंग एसके कोचर एवं उप महाप्रबंधक कार्मिक बीके माधव परिवार संग पहुंचे।

सूचनाजी न्यूज, किरंदुल। राष्ट्रीय खनिज विकास निगम (National Mineral Development Corporation) एनएमडीसी के बैलाडीला खदान को लेकर पिछले दिनों सीएम भूपेश बघेल ने अडानी का नाम लिया था। इस खदान को अडानी से बचाने के लिए की जा रही कार्रवाई के खिलाफ ईडी की सक्रियता का आरोप लगाया गया था। काफी सुर्खियों में रहने वाली आयरन ओर माइन के कर्मचारियों, अधिकारियों ने आस्था की चौखट पर हाजिरी लगाई। नगरपरिवार की सुख, शांति, समृद्धि एवं जनकल्याण के लिए में 111 पार्थिव शिवलिंग का महाभिषेक किया।

बैलाडीला देवस्थान समिति और गायत्री परिवार किरंदुल के संयुक्त तत्वावधान में श्रवण माह के अंतिम सोमवार को नगर परिवार के आस्था श्रद्धा का प्रमुख देवस्थान श्री राघव मंदिर परिसर किरंदुल में पहली बार इतनी बड़ी संख्या में 111 पार्थिव शिवलिंग महाभिषेक का ऐतिहासिक आयोजन किया गया। लगभग 500 जोड़े (पति पत्नी) और बगैर जोड़ी के सैकड़ों श्रद्धालु सम्मिलित हुए। पार्थिव शिवलिंग महाअभिषेक कर पुण्य के भागीदार बने।

इस अवसर पर किरंदुल परियोजना-बी आईओएम के मुख्य महाप्रबंधक पद्मनाभ नाईक सपत्नीक, राजा कुमार-महाप्रबंधक उत्पादन सपत्नीक, महाप्रबंधक माइनिंग एसके कोचर सपत्नीक एवं उप महाप्रबंधक कार्मिक बीके माधव सपत्नीक के अतिरिक्त नगर के सभी सामाजिक, धार्मिक, सांस्कृतिक एवं जनकल्याणी संस्थाओं के अध्यक्ष सचिव, पदाधिकारी इस पुण्य कार्य में अपनी भागीदारी के साथ उपस्थित होकर विशेष पूजा अर्चना कर भगवान शिव एवं समस्त दिव्य शक्तियों से आशीर्वाद प्राप्त किए।

आयोजन समिति के तत्वावधान में आयोजित महाअभिषेक के साथ-साथ विशेष पूजा अर्चना, महाआरती, भजन संकीर्तन, भोग प्रसाद वितरण आदि की सुव्यवस्था की गई थी।

बैलाडीला देवस्थान समिति और गायत्री परिवार के साथ साथ इस महान ऐतिहासिक पुण्य कार्य में प्रत्यक्ष अप्रत्यक्ष सहयोग करने वाले बैलाडीला लौह नगरी के विभिन्न संगठन के अध्यक्ष, सचिव, मुखिया, पदाधिकारी एवं नगरपरिवार के सभी सदस्यों के विशेष सहयोग के लिए देवस्थान समिति के सचिव द्वारा सभी को धन्यवाद किया गया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BIG NEWS: SAIL ISP का Burnpur Midtown Club कर्मचारियों के लिए ले रहा Group Health Insurance, 10 सितंबर तक कीजिए आवेदन
Next: SAIL Bonus Formula: पहले से 70 हजार, दूसरे से 94 हजार और तीसरे फॉर्मूले से 1 लाख 56 बन रहा बोनस

Related Stories

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.