Skip to content
27/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • हाउस लीज रजिस्ट्री: 12 जुलाई को पहली रजिस्ट्री, CM Bhupesh Baghel से भेंट करवाएंगे विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल, BSP ने दिया इन अफसरों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

हाउस लीज रजिस्ट्री: 12 जुलाई को पहली रजिस्ट्री, CM Bhupesh Baghel से भेंट करवाएंगे विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल, BSP ने दिया इन अफसरों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी

11/07/2023 (Last updated: 09/10/2024)
Big-update-on-House-Lease-Registry-First-registry-on-July-12-MLA-Devendra-and-Mayor-Neeraj-Pal-will-get-lease-holders-to-meet-CM-Bhupesh-Baghel-BSP-gave-them-power-of-attorney

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई टाउनशिप के लीज धारियों के लिए बड़ी खबर आ गई है। लीज रजिस्ट्री को लेकर बड़ा अपडेट है। 12 जुलाई सुबह 11 बजे से रजिस्ट्री शुरू होगी। बीएसपी प्रबंधन ने तैयारी पूरी कर ली है। बीएसपी प्रबंध ने अपने 3 अधिकारी जनरल मैनेजर लीज विजय शर्मा, सहायक जनरल मैनेजर लीज यसवंत साहू और प्रबंधक लीज नितिन कनिकदले को जिम्मेदारी दी है। विधायक और महापौर, पहले दिन रजिस्ट्री करवाने वालों को सीएम से मिलवाएंगे। वर्षों से परेशान टाउनशिप के लोगों की समस्या का विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने समाधान किया है।

भिलाई टाउनशिप में रह रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। लीज रजिस्ट्री का मामला जो बीते कई सालों से अटका हुआ था। जिसे कल तक कोई नेता व अधिकारी सुलझा नहीं पाए थे। उस वर्षो की समस्या का भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव और महापौर नीरज पाल ने परमानेंट समाधान कर लिया है। सिर्फ इतना ही नहीं बुधवार यानी 12 जुलाई टाउनशिप वाशियों के लिए ऐतिहासिक दिन होगा, क्योंकि कल से ही सुबह 11 बजे से रजिस्ट्री की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगा। जिला पंजीयन कार्यालय में ही रजिस्ट्री किया जाएगा।

इसके लिए बीएसपी ने अपने 3 अधिकारों को पॉवर ऑफ अटर्नी के लिए चुन लिया है, जो रजिस्ट्री में बीएसपी की ओर से शामिल होंगे और सभी जरूरी हस्ताक्षर करेंगे। इसी के साथ ही बीएसपी प्रबंधन और जिला प्रशासन ने भी अपनी तैयारी पूरी कर ली है। सभी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 12 जुलाई से रजिस्ट्री भी शुरू कर देंगे। पहले दिन जो लोग रजिस्ट्री कराएंगे। उन्हें विधायक यादव और महापौर नीरज पाल प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मुलाकात करवाएंगे। रजिस्ट्री के दौरान विधायक यादव और महापौर पाल दोनों उपस्थित रहे।

आधार,पेन और दो गवाह ले जाना जरूरी
भिलाई के प्रथम नागरिक महापौर नीरज पाल ने बताया कि पंजीयन के संबंध में जो निर्णय लिए गए हैं, उनके आधार पर सर्वप्रथम लीज धारकों को लीज एग्रीमेंट के आधार पर लीज डीड बनाकर बीएसपी के द्वारा दिया गया नक्शा तथा लीज धारक का आधार कार्ड पैन कार्ड के साथ लीज अनुभाग नगर सेवा विभाग में जमा करना होगा। जो दो प्रति में होंगा। जिसकी जांच निर्धारकों के मूल फाइल से की जाएगी।
जांच के पश्चात लीज डीड में बीएसपी डी आई सी के पावर ऑफ अटॉर्नी होल्डर द्वारा हस्ताक्षर किए जाएंगे। तथा उसकी एक प्रति पंजीयन हेतु लीज धारक को प्रदान कर दी जाएगी।

उसके पश्चात लीज धारक अपने लीज प्रीमियम एवं रेंट की राशि के आधार पर स्टांप ड्यूटी की गणना करेगा, जो उतना राशि का स्टांप खरीद कर अपने लिज डीड में संलग्न करेगा। छत्तीसगढ़ शासन के पंजीयन कार्यालय के पोर्टल में पंजीयन कराए जाने हेतु समय की मांग करेगा और पोर्टल में दिए गए समय की सूचना दिया जाएगा।

इसी के पावर ऑफ अटॉर्नी के आर्डर को दिया जाएगा और उसे उपरोक्त समय पर रजिस्टर ऑफिस में उपस्थित होने की सूचना भी दिया जाएगा। सिर्फ यही नियम स्वयं को भी दो गवाहों के साथ पंजीयन कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

जिन दोनों गवाहों के पास उनका आधार कार्ड और पैन कार्ड होना भी महत्वपूर्ण है। जहां उन्हें सब रजिस्ट्रार कार्यालय द्वारा लीज पंजीयन किया जाएगा। तथा पंजीयन शुल्क स्केल इंचार्ज जमा कराया जाएगा। इसके 1 दिन बाद जिस पंजीयन का रसीद दिखाने पर मूल पंजीयन लीज डीड की प्रति प्रदान कर दी जाएगी

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: चंदा के बहाने AGM के घर पर बदमाशों का हमला, पत्नी के गले से खींची चेन, मचा कोहराम
Next: Chief Minister Bhupesh Baghel के भेंट मुलाकात का नया फॉर्मेट, मौका सिर्फ और सिर्फ युवाओं को, पढ़िए सीएम ने क्या लिखा ट्वीट में

Related Stories

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026

You May Have Missed

Bhilai Steel Plant Farewell to Reji and Nandi retiring from PBS
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट PBS से रिटायर हो रहे रेजी, नंदी की विदाई बनी खास, ढोल-नगाड़े संग साथी रहे साथ

Azmat ali 27/08/2026
Durgapur Steel Plant Diploma Engineers Association Anil is now General Secretary Deepak has become President
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर स्टील प्लांट डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएशन में भारी उलटफेर, अब अनिल महासचिव, दीपक अध्यक्ष

Azmat ali 27/08/2026
Jashn-e-Eid-Milad-un-Nabi 2026 Juloos-e-Muhammadi on the birthday of Hazrat Mohammad Mustafa 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी 2026: पैगंबर-ए-इस्लाम की आमद पर जुलूस-ए-मोहम्मदी, सड़क से मस्जिद तक रोशनी ही रोशनी

Azmat ali 26/08/2026
SAIL MTT Batch 2026 Bokaro Steel Plant, Mines, and SRU get 21 officers
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL MTT Batch 2026: 17 बोकारो स्टील प्लांट, 3 माइंस और 1 SRU को मिले अधिकारी

Azmat ali 26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.