Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: चंदा के बहाने AGM के घर पर बदमाशों का हमला, पत्नी के गले से खींची चेन, मचा कोहराम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: चंदा के बहाने AGM के घर पर बदमाशों का हमला, पत्नी के गले से खींची चेन, मचा कोहराम

11/07/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Miscreants-attacked-the-house-of-AGM-of-Bokaro-Steel-Plant-chain-pulled-from-wifes-neck

सूचनजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के अधिकारी के घर पर छिनैती की कोशिश की कई गई है। अधिकारी ड्यूटी पर गए थे। मौका देखकर बदमाश घर पर पहुंचे और चंदा के लिए दरवाजा खोलवाया। पत्नी ने जैसे ही दरवाजा खोला, बदमाशों ने गले से चेन को छीन लिया। अधिकारी की पत्नी ने चेन को बचाने के लिए बदमाशों को पकड़ लिया। चीखने-चिल्लाने लगी। पड़ोसी निकलकर बाहर आते, इससे पहले ही बदमाश चेन को छोड़कर भाग गए।

छिनैती की कोशिश नाकाम रही। अधिकारी भी सूचना पाकर घर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। मौका-मुआयना करने के लिए पुलिस की टीम पहुंची। आसपास के सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं। बोकारो में लूट, छिनैती और अपहरण की कोशिश अब आम बात हो गई है। पुलिस की ढिलाई की वजह से आयेदिन हादसे हो रहे हैं। क्राइम का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है।

बोकारो स्टील प्लांट के ब्लास्ट फर्नेस इलेक्ट्रिकल के एजीएम अशोक कुमार घड़ई के सेक्टर-4 डी आवास संख्या 6070 पर छिनैती की कोशिश की गई है। अशोक कुमार ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि पत्नी पिलोतमा बच्चों को स्कूल भेजने के बाद घर के काम में लगी थीं।

अचानक से दरवाजा खटखटाया गया। बाहर से आवाज आई की चंदा चाहिए। पत्नी ने दरवाजा खोला और दो बदमाशों ने हमला बोल दिया। पत्नी ने हिम्मत दिखाई और बदमाश चेन को छोड़कर फरार हो गए। सेक्टर-4 थाना की पुलिस बयान लेने आई थी।

बोकारो वित्त विभाग के सीनियर मैनेजर अजय कुमार पांडेय और रवि भूशण का कहना है कि बोकारो में क्राइम का ग्राफ बहुत बढ़ता जा रहा है। पुलिस को इस पर सक्रियता दिखानी होगी। विगत माह ही बोकारो के अधिकारियों, कमचारियों के साथ इस तरह के वारदात रोकने और बिगड़ते हालत के संदर्भ में नगर प्रशासन के मुख्य महाप्रबंधक से अजय कुमार पाण्डेय, रवि भूषण के साथ कई अधिकारी मिलकर इस टीम ने चिंता जताई थी।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro के अग्रसेन भवन में भीषण आग, मंदिर को भी नुकसान
Next: हाउस लीज रजिस्ट्री: 12 जुलाई को पहली रजिस्ट्री, CM Bhupesh Baghel से भेंट करवाएंगे विधायक देवेंद्र और मेयर नीरज पाल, BSP ने दिया इन अफसरों को पॉवर ऑफ अटॉर्नी

Related Stories

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.