Skip to content
14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP ठेका मजदूरों के लिए बायोमेट्रिक अव्यवहारिक, दुर्घटना बीमा पॉलिसी की नीतियों पर आपत्ति
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ठेका मजदूरों के लिए बायोमेट्रिक अव्यवहारिक, दुर्घटना बीमा पॉलिसी की नीतियों पर आपत्ति

Azmat ali 04/07/2025 1 minute read
Biometrics impractical for contract workers, objections to policies of accident insurance policy

सेल स्टील प्लांट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन की सीजीएम स्तर के अधिकारियों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा। नीतियों पर भी जताई आपत्ति।

  • टेंडर में लॉटरी सिस्टम पर भी उठे सवाल।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल स्टील प्लांट कॉन्ट्रैक्टर एसोसिएशन के अध्यक्ष केए अब्दुल कादर के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने भिलाई स्टील प्लांट के मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एमएंडयू) बीके बेहरा और मुख्य महाप्रबंधक (इलेक्ट्रिकल) टीके कृष्ण कुमार के साथ बैठक हुई। विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की। इन बैठकों में सीजीएम बी के बेहरा और सीजीएम कृष्ण कुमार ने ज्यादातर विषयों पर परिणाम मूलक जानकारी दी। वहीं, शेष मुद्दों पर भी सकारात्मक कदम उठाने की बात कही।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के फाइनेंस डिपार्टमेंट में हिंदी पर महाज्ञान, पुरस्कार ले गए ये श्रीमान

एसोसिएशन की ओर से पूर्व में कार्यपालक निदेशकगणों और सीजीएम से हुई चर्चा में उठाए गए मुद्दों पर निष्कर्ष देते हुए मुख्य महाप्रबंधक प्रभारी (एम एंड यू) बीके बेहरा ने कहा कि टेंडर लॉटरी सिस्टम पर अधिकारियों के साथ चर्चा की जाएगी और कमियों को दूर किया जाएगा। साथ ही उन्होंने बताया कि रेट कॉन्ट्रैक्ट सिविल की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने ऐसी व्यवस्था बनाने का भी आश्वासन दिया जिससे सभी पंजीकृत ठेकेदारों को काम मिल सके।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में छतों की मरम्मत का नया दौर, एपीपी तकनीक से मिल रहा बेहतर समाधान

उन्होंने 12 दिसंबर 2024 को जारी ‘सेल’ के दिशा-निर्देशों (सीएमएमजी, दिल्ली) के अनुसार एस्टीमेट तैयार करने और जुर्माना आदि के मुद्दे पर विचार करने पर सहमति जताई। उन्होंने ठेका श्रमिकों की मेडिकल जांच निजी क्षेत्र के बजाए किसी सरकारी अस्पताल या ईएसआईसी अस्पताल से करवाने के मुद्दे पर समाधान निकालने का भी आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र के अग्निशमन विभाग में शामिल 6 नवीन फोम टेंडर

इस दौरान एसोसिएशन ने सीआईएसएफ की ओर से ‘एनडीसी में हो रही देरी पर चर्चा की, जिस पर सीजीएम ने समाधान निकालने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य महाप्रबंधक (विद्युत) टी के कृष्ण कुमार के साथ भी विभिन्न मामलों पर प्रमुखता से चर्चा की।

ये खबर भी पढ़ें: एसपीएसबी अंतर इस्पात संयंत्र शतरंज प्रतियोगिता 2025: ईडी-सीजीएम और ओलंपियन-सेफी चेयरमैन में कड़ा मुकाबला

जिनमें प्रमुख रूप से सभी सूचीबद्ध ठेकेदारों को रेट कॉन्ट्रैक्ट इलेक्ट्रिकल के माध्यम से काम दिए जाने तथा 2009-25 से रेट कॉन्ट्रैक्ट के वितरण में अनियमितताओं की जांच की मांग करते हुए चर्चा की गई। जिस पर सीजीएम कृष्ण कुमार ने हल निकालने का आश्वासन दिया।

ये खबर भी पढ़ें: जब दृष्टि छिनी, तब दृष्टिकोण ने राह बनाई, बीएसपी कर्मी सौरभ वार्ष्णेय बने नज़ीर

बैठक में एसोसिएशन की ओर से प्रमुख रूप से सीके मोहन (महासचिव), तुलसीधरन पिल्लई (कोषाध्यक्ष), केए अंसार (उपाध्यक्ष), संजय गुप्ता (उपाध्यक्ष), वी. किशोर, विजय कुमार, के. थंकराजन और मोहन राव उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खरगे आ रहे छत्तीसगढ़, तैयारी में जुटे कांग्रेसी, भिलाई में अहम बैठक

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वॉटर वुमन शिप्रा पाठक का किया सम्मान, सिंदूर से मिली पहचान
Next: बरसात का पानी भिलाई स्टील प्लांट नहीं होने देगा बर्बाद, पढ़िए खास प्लानिंग

Related Stories

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election Bike Rally in Newtown read CITUs Manifesto Focus on Designations Medical Facilities, Schools, Housing, and Bonus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: न्यूटाउन में बाइक रैली, पढ़ें CITU का घोषणा पत्र, पदनाम, मेडिकल, स्कूल, आवास, बोनस पर फोकस

Azmat ali 14/09/2026
Fruits, vegetables, and fish to be sold at the main gate and Ispat Bhavan Safety and Township Department negligent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जब मेन गेट और इस्पात भवन पर बिकेंगे फल, सब्जी और मछली, सड़कों पर मवेशी, लापरवाह सेफ्टी-टाउनशिप डिपार्टमेंट

Azmat ali 13/09/2026
Bhilai Township Pipe broken by encroacher in Sector 7 water supply to resume from Monday.
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Township: सेक्टर 7 में कब्जेदार ने तोड़ा था पाइप, संडे शाम तक चला काम, सोमवार से पानी सप्लाई

Azmat ali 13/09/2026
Lakshmipati Raju in the Race for Bhilai Mayor Questions Raised over Ccaste Certificate
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Bhilai Mayor: किंतल कलिंगा जाति के आरक्षण पर सवाल, लक्ष्मीपति राजू की दावेदारी के लिए खतरे की घंटी? पढ़ें पार्षद क्या बोले…

Azmat ali 13/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.