Skip to content
21/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BMS गुटबाजी कोर्ट तक पहुंची, ट्रांसफर, कर्मियों में नाराजगी, किराए पर यूनियन कार्यालय, पढ़िए अरविंद पांडेय का आरोप
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BMS गुटबाजी कोर्ट तक पहुंची, ट्रांसफर, कर्मियों में नाराजगी, किराए पर यूनियन कार्यालय, पढ़िए अरविंद पांडेय का आरोप

24/02/2024 1 minute read
BMS-factionalism-reached-court-transfer-resentment-among-employees-union-office-on-rent-read-Arvind-Pandeys-allegation
  • अरविंद पांडेय ने कहा कि अभी वर्तमान में दूसरे गुट द्वारा जिन कर्मचारियों ने बीएमएस को अपना अमूल्य वोट देकर चुनाव में विजय दिलाई थी, उनके द्वारा कर्मचारी हितों की पूर्णतः अनदेखी की जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात मजदूर संघ में अक्टूबर से यूनियन विवाद में दो गुट होने के बाद एक गुट ने बड़ा सवाल उठा दिया है। एक गुट को पंजीयक द्वारा मान्यता दी गई है। और अरविंद पांडे गुट द्वारा उसे उद्योगिक न्यायालय में चुनौती दी गई है, जो कि न्यायालय में विचाराधीन है।

अरविंद पांडेय ने कहा कि अभी वर्तमान में दूसरे गुट द्वारा जिन कर्मचारियों ने बीएमएस को अपना अमूल्य वोट देकर चुनाव में विजय दिलाई थी, उनके द्वारा कर्मचारी हितों की पूर्णतः अनदेखी की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : रुआबांधा सेक्टर में भिलाई निगम ने तोड़ दिया तार, बीएसपी कर्मचारी अंधेरे में लाचार

उन्होंने कहा-जानकारी मिली है कि यूनियन के पदाधिकारियों द्वारा मीटिंग में सीजीएम टाउन शिप पर दबाव बनाया जा रहा है कि जो कर्मचारी 3 बर्ष से अधिक समय से टाउनशिप में कार्यरत हैं, उनका ट्रांसफर किया जाए। जबकि अभी कुछ समय पहले ही सभी कर्मचारियों को रिसफल किया गया है तथा उसी विभाग में बर्षों से अधिकारी भी कार्यरत हैं, उनके बारे में कोई चर्चा नहीं की गई। जबकि आज पूरे  टाउनशिप में 8 महीने से टार फेल्टिग का काम बंद पड़ा है।

ये खबर भी पढ़ें : रायपुर-रांची डायरेक्ट विमान सेवा के लिए SEFI ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखी चिट्‌ठी

4 महीने बाद बारिश शुरू हो जाएगी। कर्मचारियों के घरों में फिर पानी भरा दिखाई देगा। पंखे उपलब्ध नहीं है। लोग टाउनशिप के अलावा संयंत्र के भीतर विभिन्न समस्याओं से जूझ रहे हैं। इस ओर इनका ध्यान नहीं है, जबकि सभी जानते हैं कि यूनियन का काम अपने कर्मचारियों का बचाव करना, उनकी  समस्याओं का निराकरण करना है, ना कि उन्हें प्रताड़ित करवाना।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL ISP के अधिकारी-कर्मचारी ध्यान दें,  Sodexo Card पर आई बड़ी खबर

अरविंद पांडेय का दावा है कि टाउनशिप सहित संयंत्र के कर्मचारी अपने आप को ठगा महसूस कर रहे हैं। कहा-हमारा गुट इस प्रकार किसी भी अनुचित अन्यायपूर्ण मांग की भरपूर निंदा करता है।

इसी प्रकार अरविंद पांडे ने प्रेस को बताया कि भिलाई इस्पात मजदूर संघ को प्रबंधन की ओर से यूनियन गतिविधियों के लिए सेक्टर 6 में एक पुराना हॉस्पिटल को यूनियन कार्यालय के तौर पर आवंटित किया गया है, उसमें आधे से ज्यादा कार्यालय किसी टेंट हाउस को किराए में दे दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें : अब ऑनलाइन होगी बोकारो स्टील सिटी के खाली मैदान की बुकिंग

साथ ही पीछे अतिरिक्त निर्माण कर उसमें उनका सामान भरा पड़ा है। 80% से अधिक कमरों में किराया भंडार के कर्मचारी कब्जा किए हैं जो पूरी तरह अनुचित है। साथ ही उन लोगों के द्वारा उसमें संदिग्ध गतिविधियां संचालित हो सकती है, इसकी भी आशंका है।

अरविंद पांडेय ने कहा कि कई बार आईआर विभाग को इस अवैध गतिविधियों के बाबत सूचना दी गई है। प्रबंधन से पुनः निवेदन है कि इस संबंध में उचित कार्यवाही की जाए।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL NEWS: राउरकेला स्टील प्लांट ने आस्ट्रिया की कंपनी से किया MOU साइन, पढ़िए बड़ी वजह

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: CIL NEWS: साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड से बड़ी खबर, पीएम मोदी देंगे छत्तीसगढ़ को 600 करोड़ की सौगात
Next: Bokaro Steel Officers Association Election 2024: अजय पांडेय का आरोप-BSOA संविधान का उल्लंघन कर जबरन 200 की कटौती, बना चुनावी मुद्दा

Related Stories

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026

You May Have Missed

IISCO Steel Plant Union Election ISP Management to Suspend Employees Who Created a Ruckus
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

IISCO Steel Plant Union Election: नेतागिरी का भूत उतारेगा प्रबंधन, नोटिस नहीं, सीधे सस्पेंड होंगे कर्मचारी

Azmat ali 21/09/2026
Kanyakubja Samajik Chetna Manch Ganeshotsav 2026 at Manav Ashram Sector 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • धर्म-संस्कृति

कान्यकुब्ज सामाजिक चेतना मंच: गणेशोत्सव 2026 में नई पीढ़ी को संस्कृति से जोड़ने और वरिष्ठ महिलाओं के योगदान की दिखी झलक

Azmat ali 20/09/2026
SAIL ISP Union Election INTUC Manifesto Released Promises include Menstrual Leave and More
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP Union Election: आ गया INTUC का संकल्प पत्र, पीरियड्स में छुट्टी, बाकी के लिए 30 वादे, पढ़ें

Azmat ali 20/09/2026
SAIL Personnel Deprived of 39 Months Arrears and Hardship Allowance Due to the Modi Governments Affordability Clause
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL कार्मिकों के 39 माह के एरियर पर Modi सरकार के अफोर्डेबिलिटी क्लॉज़ की कैंची, हार्डशिप अलाउंस भी अटका, लाखों का झटका, चौथे PRC पर नज़र

Azmat ali 20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.