Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Officers Association Election 2024: अजय पांडेय का आरोप-BSOA संविधान का उल्लंघन कर जबरन 200 की कटौती, बना चुनावी मुद्दा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Officers Association Election 2024: अजय पांडेय का आरोप-BSOA संविधान का उल्लंघन कर जबरन 200 की कटौती, बना चुनावी मुद्दा

24/02/2024 1 minute read
Bokaro-Steel-Officers-Association-Election-2024-Ajay-Pandeys-allegation-Forced-reduction-of-200-by-violating-BSOA-constitution-becomes-an-election-issue
  • अजय पांडेय ने कहा-इस बार जनता बदलाव की चाह में वोट का मन बना चुकी है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील आफिसर एसोसिएशन चुनाव 25 फरवरी को है। बोकारो में वोट डाले जाएंगे। अध्यक्ष पद पर मौजूदा अध्यक्ष एके सिंह का सामना रवि भूषण से है। महासचिव पद पर अजय पांडेय और मंतोष कुमार के बीच टक्कर है। चुनाव प्रचार का आखिरी दौर है। मतदान से पहले हर तरह से घेराबंदी की जा रही है। पोल-खोल अभियान भी चलाया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : रुआबांधा सेक्टर में भिलाई निगम ने तोड़ दिया तार, बीएसपी कर्मचारी अंधेरे में लाचार

मौजूदा कमेटी के खिलाफ रवि भूषण-अजय पांडेय पैनल ने एक और पोल खोल दिया है। एसोसिएशन बिल्डिंग के लिए अधिकारियों के खाते से 200-200 रुपए की कटौती भी अब चुनावी मुद्दा बन गया है।

महासचिव पद के उम्मीदवार अजय पांडेय का कहना है कि विगत चुनाव जीतने के बाद वर्तमान प्रेसिडेंट, GS, एवं Treasurer  ने मिलकर काउंसिल या सदस्यों की बात बिना माने और जनरल बॉडी से बिना पास कराए ये कटौती बिल्डिंग बनाने के नाम पर असंवैधानिक तरीके से कर ली। इस कटौती के बाद असंवैधानिक तरीके से बिना टेंडर के अपने एक चहेते ठेकेदार को काम भी दे दिया।

ये खबर भी पढ़ें : रायपुर-रांची डायरेक्ट विमान सेवा के लिए SEFI ने ज्योतिरादित्य सिंधिया को लिखी चिट्‌ठी

साथ ही जो ड्राइंग दिखाया गया था, उसके विपरीत कार्य कराया गया। पुरानी बाउंड्री पर ही टाइल्स चिपका कर एवं जैसे-तैसे नवंबर माह से कार्य प्रारंभ हुआ और  27 लाख का खर्च का हिसाब दिया जा रहा है, जबकि फिनिशिंग  में ही काफी खर्च होता है।  सदस्यों में इस बात की चर्चा है कि इस टीम ने एसोसिएशन की छवि खराब की है और पूरे टेन्योर में अपनी मनमानी की है।

ये खबर भी पढ़ें :  बोकारो स्टील प्लांट ने IMS पोर्टल किया लांच, पढ़िए फायदे, इन्हें मिला पुरस्कार

यहां तक कि ZR या सेक्रेटरी तक से किसी कार्य के लिए सलाह लेना या सदस्यों से बात करने के लिए जनरल बॉडी मीटिंग इत्यादि वैधानिक तरीके को अपनाना भी मुनासिब नहीं समझा। विगत GB में इनके रवैए से सभी 33 काउंसिल मेंबर नाराज होकर मीटिंग में नहीं शामिल हुए, जबकि बाहरी सदस्यों को मिलकर भी संख्या मात्र 24 पर ही अटक गई।

लोगो का यह भी कहना है कि इस टेन्योर में केवल प्रेसिडेंट महोदय की ही मर्जी चली, बाकी दोनों GS एवं Treasurer तो कठपुतली की तरह नजर आए।

ये खबर भी पढ़ें :Bokaro Steel Officers Association चुनाव 2024 में बच्चों का एडमिशन बना मुद्दा

सुरक्षा, कैंटीन सुविधा भी मुद्दा

अजय पांडेय का कहना है कि लोगों में काफी नाराजगी है। लोगो का कहना है कि ये अधिकारियों की सुरक्षा, कैंटीन सुविधा, कार्य स्थल पर वाशरूम, महिलाओं के लिए रेस्ट रूम इत्यादि का वादा हर चुनाव के पूर्व करते रहें हैं, लोग TA सिविल के एवं बोकारो जनरल हस्पताल में सुविधा की बात हर चुनाव में करते हैं, पर जीतने के बाद कुछ भी नहीं होता।

ये खबर भी पढ़ें : Bokaro Steel Plant: INTUC का दामन कर्मचारियों ने छोड़ा, HMS का थामा

लोग TA से ही परेशान हैं  

और ये जब से ज्वाइन किए TA department में ही रहे, पर आज भी लोग TA से ही परेशान हैं। कोई सुधार नहीं करा सके। ये एसोसिएशन में  लगभग 20 साल 2003  से कभी GS, कभी Treasurer तो  चार बार प्रेसिडेंट भी रहे। मगर अपने विभाग को भी नहीं सुधार सके।

लोगो का कहना है कि वर्तमान प्रेसिडेंट अपने प्रोमाशन एवं फायदे के लिए लोगों की सुविधा इत्यादि पर कभी ध्यान नहीं दिए। इनका कोई प्रमोशन में एक वर्ष भी विलंब नहीं हुआ और हॉट जोन के अधिकारी से भी जल्दी-जल्दी प्रमोशन पाते गए। अजय पांडेय ने कहा-इस बार जनता बदलाव की चाह में वोट का मन बना चुकी है।

ये खबर भी पढ़ें : बोकारो स्टील प्लांट में Apex Committee Meeting, पढ़िए डिटेल

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: BMS गुटबाजी कोर्ट तक पहुंची, ट्रांसफर, कर्मियों में नाराजगी, किराए पर यूनियन कार्यालय, पढ़िए अरविंद पांडेय का आरोप
Next: EPS 95 पेंशनर्स को जल्द मिलेगी खुशखबरी, कमांडर अशोक राउत ने कही बड़ी बात

Related Stories

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.