Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BJP के लिए गले की फांस बना BMS का चुनावी वादा, एरियर, 50 ग्राम सोना और ट्रांसफर पर BSP कर्मियों को साध रहे देवेंद्र यादव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BJP के लिए गले की फांस बना BMS का चुनावी वादा, एरियर, 50 ग्राम सोना और ट्रांसफर पर BSP कर्मियों को साध रहे देवेंद्र यादव

29/10/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
BMS_s-election-promise-becomes-a-thorn-in-the-neck-for-BJP_-Devendra-Yadav-among-BSP-workers-on-the-

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव (chhattisgarh assembly elections) के दूसरे चरण में 17 नवंबर को वोटिंग है। भिलाई के मतदाता भी इसी दिन वोट डालेंगे। भिलाई स्टील प्लांट में काम करने वाले करीब 50 हजार अधिकारी, कर्मचारी और ठेका मजदूर सीधेतौर पर जिले की 4 सीटों पर असर डाल सकते हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Election 2023 Breaking : छत्तीसगढ़ में किसानों के बीच पहुंचे राहुल गांधी, काटा धान

भिलाईनगर, दुर्ग ग्रामीण, पाटन, वैशालीनगर सीट पर बीएसपी कर्मचारियों की दखल है। इस बात को भिलाईनगर (Bhilai Nagar) से कांग्रेसी विधायक और प्रत्याशी देवेंद्र यादव बखूबी जानते हैं। इसलिए भाजपा को घेरने के लिए बार-बार मान्यता प्राप्त यूनियन बीएमएस पर हमला बोला जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Job: बोकारो स्टील प्लांट में 85 पदों पर भर्ती, 4 नवंबर से ऑनलाइन आवेदन, जानिए सैलरी

यूनियन चुनाव में कर्मचारियों से वादा किया गया था कि केंद्र में भाजपा सरकार है। इसलिए यहां चुनाव जीत गए तो कर्मचारियों का ट्रांसफर करा लेंगे। बोनस अच्छा दिलवाएंगे। बकाया एरियर का मामला हल कराएंगे। लेकिन, वास्तव में एक भी ऐसा काम नहीं हुआ, जिससे कर्मचारियों का विश्वास जीता जा सके।

ये खबर भी पढ़ें : प्रेम प्रकाश पांडेय ने भिलाई टाउनशिप की बैकलाइन पर खोला राज, मचा हड़कंप

उल्टे वसूली के कई आरोप लग गए। यह आरोप किसी और ने नहीं, बल्कि बीएमएस के अरविंद पांडेय ने लिखित रूप से लगाया है। मामला कोर्ट तक पहुंच चुका है। 50 ग्राम सोना का वादा भी झूठा साबित हुआ। इस बात को देवेंद्र यादव ने मजबूती से पकड़ लिया है। अब बार-बार भाजपा को घेरने के लिए बीएमएस पर हमला बोल रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Chhattisgarh Assembly Elections 2023: सीजी में बनाए जाएंगे 900 संगवारी मतदान केंद्र, महिलाओं के हाथ होगी कमान

बीएमएस को जीत दिलाने में जुटी थी बीजेपी 

बीएमएस को जीताने के लिए पूर्व मंत्री व भाजपा प्रत्याशी प्रेम प्रकाश पांडेय (BJP candidate Prem Prakash Pandey) जुटे थे। बीएमएस के जरिए उन्हें कांग्रेसी घेर रहे हैं। भिलाईनगर विधानसभा क्षेत्र में लगभग पूरा टाउनशिप आ रहा है और यहां के कर्मचारियों की अनेक समस्याएं हैं।

ये खबर भी पढ़ें : SAIL Mediclaim का लाभ लेने वाले अधिकारियों को बामर लॉरी SSBT का तोहफा, फ्लाइट टिकट बुकिंग पर ये फायदे

सबसे प्रमुख बीएसपी कर्मियों (BSP Employees) की मांग लंबित वेतन समझौता है। हजारों कर्मचारियों के साथ-साथ ठेका मजदूर आसपास के विधानसभा क्षेत्रों से भी आते हैं, जिन्हें पूरी मजदूरी तक नहीं मिलती।

 ये खबर भी पढ़ें : खुर्सीपार की गलियों में विधायक देवेंद्र यादव का जलवा, घर-घर से लोग जुड़ रहे विश्वास यात्रा में

कर्मचारियों के इन मुद्दों का आखिर क्या होगा

वर्तमान में भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) में जो यूनियन मान्यता में है, वह भारतीय जनता पार्टी की जन संगठन भारतीय मजदूर संघ BMS है। और उन्होंने चुनाव में बड़े-बड़े वादे किए थे और चुनाव जीत भी गए। लेकिन उसके बाद एक भी वादा पूरा नहीं कर पाए। डबल इंजन की सरकार का दावा हवा-हवाई साबित हुआ।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election Breaking: गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू को थमाया नोटिस, गिर सकती है गाज, जानें क्या है मामला

अब चूंकि चुनाव का वक्त है। और कर्मचारियों-अधिकारियों और 2017 से सेवानिवृत कर्मचारी की एक लंबित मांग 39 माह का एरियर, पर्क्स का एरियर और कुल मिलाकर वेतन समझौते को पूरा कराना है।

 ये खबर भी पढ़ें : CG Election 2023: छत्तीसगढ़ के इस विधायक को पार्टी ज्वॉइन करते ही मिला टिकट, खुद रह चुके हैं DSP, बेटी है जज और डीएसपी

सांसद विजय भी आ रहे लपेट में 

खास बात यह है कि दुर्ग जिले के सांसद विजय बघेल भी भाजपा से हैं। सीएम भूपेश बघेल के खिलाफ पाटन सीट से भाजपा प्रत्याशी भी हैं। इस्पात मंत्रालय में सलाहकार हैं। लेकिन इन सबके बाद भी उन्हें कोई सफलता नहीं मिल सकी।

ये खबर भी पढ़ें : CG Election: ‘चुनाव से हट जाओ, नहीं तो अच्छा नहीं होगा’, पुलिस ऑफिसर पर लगा विधायक को धमकाने का आरोप, चुनाव आयोग से शिकायत

कर्मियों के मुद्दे लंबित है। और इन लंबित मुद्दों के लिए प्रबंधन के साथ-साथ सरकार की नीतियां और इस्पात मंत्रालय पर निष्क्रियता का भी आरोप लग रहा है।

इन मुद्दों को लेकर देवेंद्र यादव ट्रेड यूनियनो के कार्यालय पहुंचकर अपना समर्थन मांग रहे हैं। और नाकामी का ठीकरा केंद्र की भाजपा सरकार और BMS पर फोड़ रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : बिजली बिल हाफ पर Bhilai Steel Plant ने की राजनीति, BJP-BMS पर 50 ग्राम सोना का फूटा ठीकरा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: आंध्र प्रदेश रायगढ़ा-विशाखापट्‌टनम एक्सप्रेस ट्रेन हादसा, 6 की मौत, 10 जख्मी
Next: CG Election Breaking: पत्नी मुक्तेश्वरी ने उतारी आरती, फिर CM भूपेश बघेल ने जमा किया नामांकन फॉर्म

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.