Suchnaji

अनाधिशासी कर्मचारी संघ में फूंट, कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप

अनाधिशासी कर्मचारी संघ में फूंट, कोषाध्यक्ष का इस्तीफा, गंभीर आरोप-प्रत्यारोप
  • कोषाध्यक्ष पर भी कई गंभीर आरोप लगाए गए हैं। यूनियन विरोधी कार्य करने का आरोप।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। एनजेसीएस (NJCS) के खिलाफ मोर्चा खोलने वाले अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Anadhishashi karmchari Sangh’s) में फूंट हो गई है। बोकारो से अच्छी खबर नहीं आ रही है। कोषाध्यक्ष ने पदाधिकारियों पर गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही इस्तीफ भी दे दिया है।

AD DESCRIPTION R.O. No.12879/127

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant ने रात 10 बजे के बाद खोला जोरातराई गेट, लेट हो गए हजारों कार्मिक, फंसी अटेंडेंस

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Bokaro Anadhishashi karmchari Sangh’s) के कोषाध्यक्ष बीके मिश्र ने अपने पद से त्यागपत्र दे दिया है। महामंत्री को संबोधित त्यागपत्र में लिखा है कि उन्हें ईमानदारी से कार्य करने नहीं दिया जा था। कोष का हिसाब रख-रखाव का सारा डाक्यूमेंट सार्वजनिक नहीं किया रहा था।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant ने रात 10 बजे के बाद खोला जोरातराई गेट, लेट हो गए हजारों कार्मिक, फंसी अटेंडेंस

कोषाध्यक्ष का लेजर बुक भी बहुत मांगने पर नहीं दिया जाता था। इस प्रकार से विवाद बढ़ता गया और यूनियन के बायलॉज के अनुसार नियम का पालन नहीं किया गया। बाहरी लोगों के हस्तक्षेप से यूनियन गतिविधि को प्रभावित करना आग में घी डालने जैसा हो गया और उसके इशारे पर यूनियन के ग्रुप से बाहर करने से अपमानित होने जैसा लगा। इसलिए पद से त्यागपत्र दे दिए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर, एससी-एसटी वेंडर्स के साथ बना ताना-बाना

वहीं, अनाधिशासी कर्मचारी संघ (Anadhishashi karmchari Sangh’s) के अघोषित संरक्षक समेत अन्य पदाधिकारियों का कहना है कि कोषाध्यक्ष कई बार अपने ही विभाग में झगड़ा करते रहते हैं। और चाहते हैं कि पूरा कैश अपने पास रखें। जबकि यूनियन का पाई-पाई के हिसाब का पूरा रिकॉर्ड है। सीए से ऑडिट भी है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र को राजभाषा शिखर पुरस्कार, ये भी रहे विजेता

क्यूआर कोड के माध्यम से यूनियन के खाते में पैसा आता है। किसी को भुगतान करना होता है तो चेक के माध्यम से किया जाता है। यूनियन पूरी तरह से पारदर्शिता बरत रही है, जिसकी वजह से कोषाध्यक्ष को मौका नहीं मिल पा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बिग न्यूज: EPFO ने खारिज किया ईपीएस 95 हायर पेंशन का आवेदन, मचा कोहराम

इसलिए वह पूरी कोशिश कर रहे हैं कि अनावश्यक बदनाम किया जाए। वाट्सएप ग्रुप में भ्रामक बातें लिख रहे थे। यूनियन का आंतरिक मामला है। यूनियन के विरुद्ध काम कर रहे हैं। यूनियन की छवि खराब करने के नाम पर ब्लैकमेल तक किए हैं।

ये खबर भी पढ़ें: ड्यूटी से घर जा रहे बीएसपी कर्मी को कार ने मारी टक्कर

AD DESCRIPTION RO: 12822/ 117