Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • 40% छंटनी से बीजीएच पर मानवीय संकट, 12 की दोहपर में होगा हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

40% छंटनी से बीजीएच पर मानवीय संकट, 12 की दोहपर में होगा हंगामा

Azmat ali 07/05/2026 1 minute read
Bokaro Steel Plant Layoffs Create Humanitarian Crisis at BGH Protest on May 12

12 मई को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर से अधिशासी निदेशक (संचार्य) कार्यालय तक हल्ला बोल कार्यक्रम। आर-पार के आंदोलन की घोषणा।

  • बीके चौधरी बोले-जय झारखंड मजदूर समाज इस आदेश को कभी सफल नहीं होने देगा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट में मजदूरों की छंटनी के खिलाफ आक्रोश बढ़ता जा रहा है। जय झारखंड मजदूर समाज आंदोलन की तैयारी को लेकर हर विभाग में चलाए जा रहे जनजागरण कार्यक्रम के तहत गुरुवार को बोकारो जनरल अस्पताल के अधिशासी निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) कार्यालय के समक्ष नारेबाजी की। अस्पताल में कार्यरत विभागीय कर्मचारियों एवं ठेका कर्मियों ने भाग लेकर मोदी सरकार के खिलाफ जोरदार आक्रोशपूर्ण नारेबाजी की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता विभागीय अध्यक्ष संजय कुमार ने की, जबकि संचालन यूनियन के विभागीय सचिव बिक्की राम ने किया। कार्यक्रम में उपस्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय सदस्य सह जय झारखंड मजदूर समाज के महामंत्री बी.के. चौधरी ने कहा कि मोदी सरकार की मानसिकता इंसानियत को भी शर्मसार कर रही है। झारखंड में बोकारो जनरल अस्पताल एक ऐसा मंदिर है, जहां कर्मचारियों के साथ-साथ आसपास एवं दूर-दराज से आए मरीजों का इलाज कर उन्हें नया जीवन दिया जाता है। अब इस अस्पताल पर भी केंद्र सरकार की काली नजर पड़ गई है।

उन्होंने कहा कि प्लांट के साथ-साथ अस्पताल में भी लगातार हो रही सेवानिवृत्ति के कारण कर्मचारियों की संख्या मात्र एक चौथाई रह गई है। साफ-सफाई, पैथोलॉजी, वार्ड बॉय समेत हर कार्य के लिए जहां सैकड़ों मजदूरों की आवश्यकता है, वहां 40% मजदूरों की छंटनी करने का अमानवीय आदेश दिया गया है।

बीके चौधरी ने कहा कि जय झारखंड मजदूर समाज इस आदेश को कभी सफल नहीं होने देगा। इसके विरोध में 12 मई 2026 को दोपहर 12:30 बजे प्लांट गोलचक्कर से अधिशासी निदेशक (संचार्य) कार्यालय तक हल्ला बोल कार्यक्रम आयोजित कर आर-पार आंदोलन की घोषणा की जाएगी।

र्यक्रम में मुख्य रूप से झारखंड मुक्ति मोर्चा नेता हसन इमाम, फैयाज अंसारी, संयुक्त महामंत्री एन.के. सिंह, शंकर कुमार, आई. अहमद, अमोद कुमार, देवेंद्र गोराई, संजय राम, विक्की कुमार, अनवर खान, वीरेंद्र राम, गोपाल राम, राजन कालिंदी, सिकंदर राम, सतेंद्र कुमार, राजेंद्र कुमार, मिथलेश कुमार, चंदन कुमार, अनिल राम, राजू राम, अनवर राम, महेश शर्मा, बिशू राम, बिरजू राम, महेश राम, कृष्णा राम, देनेश्वरी देवी, पूजा देवी, सीमा देवी, सरिता देवी, बेजंती देवी, राहुल कालिंदी, अविनाश कालिंदी, अमर राम, अमित राम आदि उपस्थित थे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: ईपीएस 95 न्यूनतम पेंशन 7500 की फर्जी खबर से भड़के पेंशनभोगी, भ्रामक समाचारों से सावधान रहें
Next: SAIL CMD: नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक पंडा के चयन को मंजूरी, अब बने सेल के मुखिया, पढ़ें सफर…

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.