Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL CMD: नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक पंडा के चयन को मंजूरी, अब बने सेल के मुखिया, पढ़ें सफर…
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL CMD: नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक डॉ. अशोक पंडा के चयन को मंजूरी, अब बने सेल के मुखिया, पढ़ें सफर…

Azmat ali 08/05/2026 1 minute read
SAIL CMD Selection of New Chairman Cum Managing Director Dr Ashok Panda Approved now Becomes the Head of SAIL

राउरकेला स्टील प्लांट से सफर शुरू हुआ था। भिलाई स्टील प्लांट में ईडी फाइनेंस के रूप में भी कार्य किए हैं।

  • वर्तमान में डॉ. अशोक कुमार पांडा SAIL में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं।

सूचनाजी न्यूज, दिल्ली। केंद्र सरकार ने स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के नए चेयरमैन सह प्रबंध निदेशक (CMD) की नियुक्ति को मंजूरी दे दी है। भारत सरकार की कैबिनेट की नियुक्ति समिति (ACC) ने डॉ. अशोक कुमार पांडा की नियुक्ति को मंजूरी प्रदान की है। कार्यवाहक सीएमडी केके सिंह को बनाया गया था,जिका कार्यकाल बहुत ही छोटा रहा।

डॉ. अशोक कुमार पांडा वर्तमान में SAIL में निदेशक (वित्त) के पद पर कार्यरत हैं। उन्हें कंपनी का चेयरमैन एवं मैनेजिंग डायरेक्टर नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल पदभार ग्रहण करने की तिथि से लेकर 31 दिसंबर 2029 तक अथवा अगले आदेश तक, जो भी पहले हो, प्रभावी रहेगा।

इस नियुक्ति को SAIL के लिए महत्वपूर्ण माना जा रहा है। कंपनी के वित्तीय और संचालन संबंधी अनुभव को देखते हुए डॉ. पांडा से इस्पात उद्योग में नई रणनीतिक दिशा मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

बता दें कि स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल के सीएमडी अमरेंदु प्रकाश की जगह डाक्टर अशोक कुमार पंडा ले रहे। अमरेंदु प्रकाश के इस्तीफे के बाद पद रिक्त था। 28 मार्च को चयन हुआ था।

सेल की सेवा से 17 अगस्त 1992 में जुड़े

सेल के नए सीएमडी अशोक कुमार पंडा का सफर 17 अगस्त 1992 में सेल से शुरू हुआ। राउरकेला स्टील प्लांट के सीईओ सचिवालय में कार्यरत रहे। कारपोरेट आफिस में लंबे समय तक कार्य का अनुभव है। साल 2021 में दिल्ली कारपोरेट आफिस से भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम फाइनेंस बनकर आए। यहीं प्रमोशन मिला और 15 जून 2022 को ईडी फाइनेंस बने। इसके बाद अप्रैल 2025 में सेल के डायरेक्टर फाइनेंस बनें। इनका रिटायरमेंट 31 दिसंबर 2029 में है।

राउरकेला स्टील प्लांट के सीईओ के टीए से सीएमडी तक
राउरकेला स्टील प्लांट से सफर शुरू हुआ। इलेक्ट्रिकल इंजीनियर के रूप में आए। आरएसपी के सीईओ रहे जीएस प्रसाद समेत कई सीईओ के टीए भी अशोक पंडा रह चुके हैं। भिलाई स्टील प्लांट के सीजीएम और ईडी फाइनेंस रहते हुए अपनी लाइफ स्टाइल को प्रभावित नहीं होने दिया था। हर रोज शाम 7 से 9 बजे के बीच आफिस में अगले दिन की तैयारी और प्लानिंग करते थे। यहां से निकलने के बाद भिलाई क्लब में बैडमिंटन खेलने जाते थे। अच्छे खिलाड़ी भी हैं।

तीन दशकों से अधिक का अनुभव
डॉ. अशोक कुमार पंडा क अनुभवी वित्त विशेषज्ञ हैं, जिन्हें स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) के विभिन्न संयंत्रों और इकाइयों में तीन दशकों से अधिक का अनुभव है। उन्हें वित्त के लगभग सभी क्षेत्रों का व्यापक अनुभव है जैसे कि वित्तीय लेखांकन, लागत एवं बजट, वार्षिक व्यावसायिक योजना, परियोजना वाणिज्यिक गतिविधियाँ, कोषागार संचालन, सेवानिवृत्ति ट्रस्ट, कराधान और रणनीतिक प्रबंधन। उन्हें उनके गहन डोमेन ज्ञान, तकनीकी समझ और सक्रिय दृष्टिकोण के लिए जाना जाता है।

बिजनेस फाइनेंस में पीएचडी
डॉ. पंडा ने अपने करियर की शुरुआत SAIL में प्रबंधन प्रशिक्षु के रूप में की थी, जब उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग में बीई पूरा किया था। SAIL में कार्य करते हुए भी उन्होंने अपने ज्ञान को बढ़ाने की ललक बनाए रखी और देश के प्रमुख बिजनेस स्कूलों में से एक, XIM भुवनेश्वर से वित्त में विशेषज्ञता के साथ पूर्णकालिक पीजीडीएम किया।
इसके बाद उन्होंने बिजनेस फाइनेंस में पीएच.डी. की उपाधि भी प्राप्त की।
SAIL जैसे तकनीक-प्रधान संगठन में, डॉ. पंडा की पृष्ठभूमि, अनुभव, तत्परता और त्वरित निर्णय लेने की क्षमता के चलते उन्होंने कई महत्वपूर्ण उपलब्धियाँ हासिल की हैं। उनके योगदान वाले प्रमुख क्षेत्रों में शामिल हैं:
ऋण में ₹20,000 करोड़ की कमी लाने हेतु डीलिवरेजिंग प्रयासों के माध्यम से उधारी में कटौती।
लागत कटौती की पहल, जिसमें संयंत्र-स्तर पर तकनीकी कारणों की पहचान और कार्य योजना बनाकर अक्षमताओं को दूर करना शामिल है।
भारतीय रेल को आपूर्ति किए गए रेलों की उचित कीमत निर्धारित करने में महत्वपूर्ण भूमिका।
SAIL में स्थायी परिसंपत्तियों की बिक्री की लेखा नीति में संशोधन, जिससे लाभप्रदता में सुधार हुआ।
नई कर व्यवस्था में परिवर्तन की पहल, जिससे स्थायी बचत सुनिश्चित हुई।
SAIL की इकाइयों में ई-इनवॉइसिंग की कार्यान्वयन प्रक्रिया में अग्रणी भूमिका।
SAIL में केंद्रीकृत वेतन प्रणाली को स्थिर करने में योगदान।

सकारात्मक सांस्कृतिक बदलाव भी लाए
अपने पूरे करियर के दौरान, डॉ. पंडा ने उत्कृष्ट नेतृत्व क्षमताएं दिखाई हैं। वे न केवल स्वयं प्रेरित व्यक्ति हैं, बल्कि टीम को साथ लेकर चलने वाले व्यक्तित्व भी हैं। उन्होंने कठिन से कठिन परिस्थितियों में भी शांत चित्त से काम करने की क्षमता प्रदर्शित की है। उनकी विश्लेषणात्मक क्षमताएं उन्हें विभिन्न समस्याओं का अभिनव समाधान खोजने में मदद करती हैं। उन्होंने जहाँ-जहाँ काम किया है, वहाँ एक सकारात्मक सांस्कृतिक बदलाव लाने में भी महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई है। डॉ. पंडा ने SAIL की कई संयुक्त उद्यम और सहायक कंपनियों के बोर्ड में नामित निदेशक के रूप में भी कार्य किया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: 40% छंटनी से बीजीएच पर मानवीय संकट, 12 की दोहपर में होगा हंगामा
Next: बोकारो स्टील प्लांट: BSOA अध्यक्ष जीएम एके सिंह समेत 13 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें लिस्ट

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.