Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: गेट पास छीनने, ATM से पैसा निकालने और काम से बैठाने पर भड़का गुस्सा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: गेट पास छीनने, ATM से पैसा निकालने और काम से बैठाने पर भड़का गुस्सा

19/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Anger-over-snatching-of-gate-pass-withdrawal-of-money-from-ATM-and-dismissal-from-work
  • एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि आरएमपी विभाग के उत्पादन में  ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के कार्य में कई सालों से लगे हैं, अब शोषण हो रहा।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के आरएमपी विभाग (RMP Department) के उत्पादन में बरसों से लगे ठेका श्रमिकों को क़ानून सम्मत  मिनिमम वेज भुगतान लेने के कारण काम से बैठा दिया गया। गेट पास छीन लिया गया। पैसा वापस नहीं करने पर ATM से पैसा निकालने के खिलाफ अब मजदूरों का गुस्सा भड़क गया है। आरएमपी विभाग (RMP Department) के महाप्रबंधक कार्यालय पर प्रदर्शन कर इंसाफ की मांग की गई।

ये खबर भी पढ़ें: चार्टर्ड अकाउंटेंट ध्यान दें: नोटबंदी के दौरान हेराफेरी करने वाला सीए गिरफ्तार

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह (General Secretary Ramashray Prasad Singh ) ने कहा कि आरएमपी विभाग के उत्पादन में  ठेका श्रमिक स्थाई प्रकृति के कार्य में गत 15 वर्षों से संलग्न है। 10 व 31 अगस्त को नया ठेका एसबी कंस्ट्रक्शन एवं स्टील कंस्ट्रक्शन (SB Construction and Steel Construction) को मिला है। पुराने मजदूर को काम से बैठाने एवं नए मजदरों  को आईपी नंबर (IP Number) क्रिएट कर लाने की प्रक्रिया आरंभ कर दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

इस प्रकार जितना पुराना मजदूर है, जो मिनिमम वेज लेता है। सभी के सभी मजदूर बाहर हो जाएंगे। आरएमपी (RMP) में ठेकेदार नहीं बदलता है, लेकिन मजदूर यदि मिनिमम वेज लेता है तो उसे बदलने के लिए विभागीय  प्रबंधन एवं ठेकेदार का  गठजोड़ एक साथ मिल जाता है।  उन्होंने कहा-इस प्रकार की स्थिति 2018 में भी उत्पन्न किया जा चुका है, लेकिन तत्कालीन अधिशासी निदेशक  के  हस्तक्षेप के कारण मजदूरों को बचाया जा सका था।

ये खबर भी पढ़ें: ग्रेच्युटी की सीमा अब 5 लाख, टर्म इंश्योरेंस कवर 10 हजार से बढ़कर डेढ़ लाख

आरएमपी ऑपरेशन (RMP Operation) के सभी के सभी मजदूर स्थाई प्रकृति के कार्य में संलग्न हैं। सभी मजदूर मिनिमम वेज (Laborer Minimum Wage) का भुगतान लेते हैं। ऐसी स्थिति में मजदूरों को काम से बैठाना मिनिमम वेज एक्ट का खुल्लम-खुल्ला उल्लंघन है। यूनियन ने कहा-संजय मुर्मू एवं अन्य कुशल मजदूर आरएमपी में क्लीन का काम गत 4 वर्षों से करते रहे हैं। इन सभी मजदूरों का एटीएम कार्ड (ATM Card) दीपक कंस्ट्रक्शन (Deepak Construction) के पास के पास था। मजदूर को काम से भी बैठा दिया एवं फाइनल रकम का सभी पैसा एटीएम द्वारा निकाल लिया। इस प्रकार की स्थिति आरंभ से ही विभाग में चल रही है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी वर्कर्स यूनियन मोदीमय, कटा केक, मना जश्न, एमपी के कैबिनेट मंत्री भी पहुंचे…

यूनियन का आरोप है कि प्रबंधन से तीन-तीन बार वार्ता के पश्चात 15 वर्षों से काम कर रहे मजदूरों को काम पर नहीं रखना नए मजदूर को काम पर रखना। इस प्रकार सभी के सभी पुराने मजदूर काम से बाहर कर दिए जाएंगे। इतना ही नहीं दुर्योधन महतो को महाप्रबंधक कार्यालय में बुलाकर गेट पास छीन लिया गया। प्रधान नियोक्ता की हैसियत से विभागीय प्रबंधन द्वारा मजदूरों की  सिक्योरिटी नहीं देना कारखाना अधिनियम के विपरीत अनुचित श्रम व्यवहार के अंतर्गत आता है।

ये खबर भी पढ़ें: यश कंपनी की 8.39 करोड़ की संपत्ति की नीलामी 21.11 करोड़ में, निवेशकों को अब मिलेगा बकाया पैसा

श्रमिक नेताओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि आप अपने स्तर से हस्तक्षेप कर सभी के सभी पूर्व से कार्यरत मजदूरों को काम पर लाने,उन्हें जॉब का सिक्योरिटी देने का कष्ट प्रदान करें। अन्यथा विभागीय प्रबंधन के मजदूर  विरोधी नीति के विरुद्ध में अपने जॉब की सुरक्षा के लिए आरएमपी के ठेका श्रमिक कभी भी किसी समय से हड़ताल पर जाने को विवश होंगे, जिसकी पूर्ण जिम्मेदारी आरएमपी प्रबंधन की होगी।

ये खबर भी पढ़ें: कोल इंडिया हड़ताल: पुराने वेज एग्रीमेंट से आएगा अक्टूबर का वेतन, 5 से 7 अक्टूबर तक कोयला उत्पादन रहेगा ठप, पांचों यूनियन ने फिर भरा दम

प्रदर्शन के दौरान मुख्य रूप से सूरज, विनोद, विष्णु, ज्योति लाल, हीरा लाल, हाड़ी राम, सुरेंद्र लाल, भरदुरी, मिहिर दयाल, लखी राम, काशी, तुलसी, शिवनाथ, जगदीश, रंजित, जया राम, राजू, परमेश्वर, राज कुमार, उमेश रजवार, सतेन्द्र, वीरेंद्र, दीपक महतो, कारण, रिंकू, राम देव आदि मौजू रहे।

ये खबर भी पढ़ें: खुर्सीपार हत्या कांड: एक घंटे तक नेशनल हाइवे जाम, जमकर हंगामा, पुलिस के आगे फेंकी चूड़ियां

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: बीएसपी स्कूल के पूर्व प्राचार्य के बेटे आनंद तिवारी का निधन
Next: Bhilai Breaking : खुर्सीपार मर्डर केस में बड़ा अपडेट, 30 CCTV खंगालने के बाद कांग्रेसी नेता का भाई गिरफ्तार

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.