Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • NTPC, IOCL, NSPCL, L&T, HDFC समेत 200 टीमों को पछाड़ा बोकारो स्टील प्लांट ने, बनी विजेता
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

NTPC, IOCL, NSPCL, L&T, HDFC समेत 200 टीमों को पछाड़ा बोकारो स्टील प्लांट ने, बनी विजेता

08/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-beat-200-teams-including-NTPC-IOCL-NSPCL-LT-HDFC-became-the-winner
  • अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (आइमा) द्वारा आयोजित 24वें राष्ट्रीय प्रबंधन क्विज में बोकारो इस्पात संयंत्र की टीम बनी विजेता और प्रथम उपविजेता।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) की दो टीमों ने अखिल भारतीय प्रबंधन संघ (आइमा) द्वारा आयोजित 24वें राष्ट्रीय प्रबंधन क्विज में दो शीर्ष स्थान पर कब्ज़ा कर बोकारो का मान बढ़ाया है।

ये खबर भी पढ़ें:  SC-ST इम्प्लाइज फेडरेशन बोकारो के नेता बीएसएल प्रबंधन से मिले, समस्याओं का खोला पिटारा

इस प्रतिष्ठित स्पर्धा में केपीएमजी, पीडब्ल्यूसी, एनटीपीसी, आईओसीएल, गेल, एनएसपीसीएल, एलएंडटी और एचडीएफसी सहित प्रसिद्ध कॉर्पोरेट घरानों का प्रतिनिधित्व करने वाली 200 से अधिक टीमों ने भाग लिया।

ये खबर भी पढ़ें:  Bhilai Steel Plant के स्कूली बच्चों ने खेल के मैदान में उड़ाया गर्दा, नेशनल अवॉर्ड तक जीते, 74 बच्चे ED-CGM से सम्मानित

8 अगस्त को बीएसएल के दोनों विजेता टीम के सदस्यों ने निदेशक प्रभारी राउरकेला स्टील प्लांट, अतिरिक्त प्रभार निदेशक प्रभारी बोकारो स्टील प्लांट अतनु भौमिक से मुलाक़ात कर अपने अनुभव साझा किए। इस मौके पर अधिशासी निदेशक (कार्मिक एवं प्रशासन) राजन प्रसाद भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें:  बीएसपी पॉवर जोन के ये होनहार कर्मचारी, अपने साथ पत्नी का भी ले गए सम्मान

उल्लेखनीय है कि इस स्पर्धा में बीएसएल के युवा अधिकारी आनंद राज और एस.डब्ल्यू. किस्पोट्टा की टीम विजेता रही जबकि राहुल रंजन पांडा और शुभम वर्मा की टीम ने प्रथम उपविजेता का स्थान हासिल किया. श्री भौमिक ने बीएसएल की इन टीमों को उनकी उपलब्धि पर बधाई और भावी स्पर्धाओं की शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें:  SAIL जूनियर ऑफिसर्स: कर्मचारी से अधिकारी बनते ही प्रबंधन सीखा रहा हिंदी में ऑनलाइन नोटशीट का तरीका

उल्लेखनीय है कि सेल, भिलाई इस्पात संयंत्र की टीम ने भी 24वें राष्ट्रीय प्रबंधन क्विज में तीसरा स्थान हासिल कर प्रतियोगिता में सेल के लिए उल्लेखनीय क्लीन स्वीप हासिल कर अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया। एस.डब्ल्यू. किस्पोट्टा और आनंद राज की टीम के लिए यह उल्लेखनीय उपलब्धि उनके तीसरे राष्ट्रीय चैम्पियनशिप खिताब का प्रतीक है. इससे पहले, प्रबंधन क्विज़िंग के क्षेत्र में अपनी लगातार उत्कृष्टता का प्रदर्शन करते हुए, उन्हें 2019 और 2021 में भी चैंपियन का ताज पहनाया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: BGH में नव पुनर्निर्मित नवजात गहन चिकित्सा यूनिट NICU की सौगात
Next: BSP के सिंटर प्लांट 2 के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

Restore pension and gratuity Professors protest alumni join in support alongside cricketer Rajesh Chauhan
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

पेंशन-ग्रेच्युटी करें बहाल: प्रोफेसर्स का प्रदर्शन, क्रिकेटर राजेश चौहान संग सपोर्ट में उतरे एक्स स्टूडेंट्स, वित्त मंत्री जी ये आपके गुरु हैं…

Azmat ali 01/10/2026
Bhilai Steel Plant keeps a strict watch on employees consuming alcohol worker caught intoxicated while on duty and suspended
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दारूबाजों पर भिलाई स्टील प्लांट की सख्त नजर, ड्यूटी पर नशे की हालत में पकड़ाया कर्मचारी, सस्पेंड

Azmat ali 01/10/2026
SAIL Bonus Bokaro BAKS criticizes those who signed the agreement silent march on October 6
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर बवाल: बोकारो BAKS ने एग्रीमेंट पर साइन करने वालों की उधेड़ी बखिया, 6 को काले झंडे संग मौन जुलूस

Azmat ali 01/10/2026
Bokaro Steel Plant BSL pig iron production to increase DIC inaugurates the facility
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट से अच्छी खबर: बीएसएल में पिग आयरन प्रोडक्शन की बढ़ेगी रफ्तार, डीआइसी ने दी सौगात

Azmat ali 01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.