Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने रचा इतिहास, पहली बार चेकर प्लेट का प्रोडक्शन
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: बीएसएल ने रचा इतिहास, पहली बार चेकर प्लेट का प्रोडक्शन

Azmat ali 09/12/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant BSL Creates History Produces Checker Plate For the First Time

ईडी वर्क्स प्रिय रंजन, ईडी (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त व मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) पीके वर्मा के नेतृत्व में कामयाबी मिली।

  • प्रायोगिक चरण में 1,250 मिमी से 1,500 मिमी चौड़ाई तथा 5 से 6 मिमी मोटाई के कुल 12 कॉयल्स का उत्पादन किया गया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो स्टील प्लांट ने पहली बार सफलतापूर्वक चेकर प्लेट रोलिंग कर उत्पादन क्षेत्र में एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है. यह सफलता न केवल बीएसएल की उच्च तकनीकी दक्षता को प्रमाणित करती है, बल्कि उत्पाद विविधीकरण एवं बाज़ार विस्तार की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण कदम है।

प्रायोगिक चरण में 1,250 मिमी से 1,500 मिमी चौड़ाई तथा 5 से 6 मिमी मोटाई के कुल 12 कॉयल्स का उत्पादन किया गया। संपूर्ण प्रक्रिया को बीएसएल की कुशल तकनीकी टीम ने आंतरिक संसाधनों के माध्यम से अपने माइक्रो प्लानिंग, उपयुक्त मशीन सेट-अप और सतत निगरानी के साथ सफलतापूर्वक अंजाम दिया।

गौरतलब है कि देश में चेकर प्लेट की वार्षिक मांग लगभग 3,60,000 टन आँकी गई है। बीएसएल में चेकर प्लेट के वाणिज्यिक उत्पादन आरंभ होने के साथ, नियमित एचआर कॉयल उत्पादन के अतिरिक्त प्रतिमाह लगभग 30,000 टन की वृद्धि का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

साथ ही, एचआर कॉयल की तुलना में प्रति टन लगभग 1,500 रूपए अधिक नेट सेल्स रियलाइजेशन (NSR) प्राप्त होने से बीएसएल के वित्तीय प्रदर्शन में भी उल्लेखनीय बढ़ोतरी सुनिश्चित होगी।

बीएसएल में वाणिज्यिक उत्पादन को गति प्रदान करने हेतु एडामाइट रोल्स की खरीद, L1 एवं L2 ऑटोमेशन सिस्टम्स का उन्नयन तथा आवश्यक आईएसओ प्रमाणन सहित तकनीकी आधुनिकीकरण कार्य तीव्र गति से प्रगति पर है, जिसके जनवरी 2026 तक पूर्ण होने की संभावना है।

उल्लेखनीय है कि पूर्व में चेकर प्लेट उत्पादन सेल के राउरकेला स्टील प्लांट में किया जाता था, जबकि वर्तमान में बीएसएल, सेल के अंतर्गत इस उत्पाद की तकनीकी एवं वाणिज्यिक संभावनाओं को सफलतापूर्वक प्रदर्शित करने वाला एकमात्र प्लांट बनकर उभरा है।

यह उपलब्धि अधिशासी निदेशक (संकार्य) प्रिय रंजन, अधिशासी निदेशक (ऑपरेशन) अनूप कुमार दत्त तथा मुख्य महाप्रबंधक (हॉट स्ट्रिप मिल) पीके. वर्मा के नेतृत्व में संभव हो सकी है। शीर्ष प्रबंधन ने पूरी टीम के उत्कृष्ट प्रयासों की सराहना करते हुए टीम भावना, नवाचार तथा कार्य के प्रति समर्पण के लिए सभी को बधाई दी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: NJCS मीटिंग के नाम पर धोखा: बकाया एरियर नहीं मिलेगा, SAIL ने कहा-तैयारी कीजिए अगले वेज रिवीजन की
Next: SAIL BSL में हादसे रोकने पर महामंथन: CGM, HOD, DSO, लाइन मैनेजर्स बैठे एक साथ

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.