Skip to content
18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: चेयरमैन दे रहे SAIL को नंबर-1 बनाने की दुहाई, BSL में न्यूनतम वेतन मांगने पर मजदूर की पिटाई
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: चेयरमैन दे रहे SAIL को नंबर-1 बनाने की दुहाई, BSL में न्यूनतम वेतन मांगने पर मजदूर की पिटाई

10/06/2023 (Last updated: 09/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-Chairman-giving-call-to-make-SAIL-number-1-laborer-beaten-up-for-demanding-minimum-wage-in-BSL

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) से एक हैरान करने वाली खबर सामने आ रही है। ठेका मजदूर की पिटाई कर दी गई है। न्यूनतम वेतन मांगने पर ठेका कंपनी के लोगों ने मजदूर की धुनाई कर दी है। इसको लेकर बीएसएल (BSL) में हंगामा मचा हुआ है। कुछ दिन पूर्व भिलाई स्टील प्लांट के रेल मिल में इसी तरह की घटना हो चुकी है। मजदूर की पिटाई सुपरवाइजर ने कर दी थी।

बोकारो इस्पात कामगार यूनियन एटक के महामंत्री रामाश्रय प्रसाद सिंह ने कहा कि मिनिमम वेज मांगने पर प्लांट में ठेकेदार के गुंडों द्वारा मजदूरों की पिटाई होना दुर्भाग्यपूर्ण है। रामाश्रय प्रसाद सिंह ने इस घटना की भर्त्सना करते हुए कहा कि एक तरफ सेल चेयरमैन, कंपनी को एक नंबर कंपनी बनाने के लिए संकल्प दोहराते हैं। जिसमें ठेका मजदूरों के वेतन भुगतान तथा उनकी सुरक्षा के लिए कृत संकल्प हैं।

वहीं दूसरी तरफ शनिवार को सीआरएम वन टू बीओसी में कार्यरत नेशनल एसोसिएशन कंपनी में कार्यरत ऋषिकेश सिंह को ठेकेदार के गुंडों द्वारा वेतन भुगतान के बाद पैसा वापस करने का दबाव बनाया जा रहा था, जिस पर ऋषिकेश द्वारा विरोध करने पर उससे पैसा छीनने का प्रयास तथा मारपीट करने लगा। ऋषिकेश के साथियों ने उसकी जान बचाई तथा प्लांट मेडिकल ले गए, जहां प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत बोकारो जनरल अस्पताल रेफर किया गया। यहां इलाज चल रहा है।

यूनियन ने अपनी मांगों को दोहराते हुए कहा कि समान काम के लिए समान मजदूरी का भुगतान मिनिमम वेज की गारंटी और उसकी सुरक्षा किया जाए। तत्काल उस ठेकेदार को ब्लैक लिस्टेड किया जाए, ताकि दोबारा ऐसी घटना की पुनरावृत्ति ना हो।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के कर्मचारी और अधिकारी शिरोमणि अवॉर्ड से सम्मानित
Next: बोकारो स्टील प्लांट: ब्लास्ट फर्नेस और कोक ओवन गैस के 51 साल पुराने नेटवर्क का मेंटेनेंस शुरू, बढ़ेगा प्रोडक्शन

Related Stories

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant employees concerned about BGH BIDU suggests a solution
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट के कार्मिक BGH में परेशान, BIDU बोला-कीजिए ये समाधान

Azmat ali 18/09/2026
Drunk BSP Employees Bike Hits Divider Stopped by CISF Departmental Action to Follow
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP मेन गेट पर नशे में बाइक लहराई, डिवाइडर पर चढ़ाई, CISF ने रोका, अब विभागीय कार्रवाई

Azmat ali 18/09/2026
Bhilai Steel Plant Steel Plant MD and Director arrested and Sent to Jail for Scrap theft
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: स्क्रैप चोरी में स्टील प्लांट के MD, डायरेक्टर गिरफ्तार, गए जेल, अब तक 21 गिरफ्तारी

Azmat ali 18/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.