Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • Kalyan College : Durg सेक्टर स्तरीय टूर्नामेंट, 08 कॉलेज से पहुंचे प्लेयर्स, स्टेट के लिए बनी टीम
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • छत्तीसगढ़

Kalyan College : Durg सेक्टर स्तरीय टूर्नामेंट, 08 कॉलेज से पहुंचे प्लेयर्स, स्टेट के लिए बनी टीम

Azmat ali 17/01/2026 (Last updated: 17/01/2026) 1 minute read
दुर्ग सेक्टर स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट में भाग लेने आठ टीमें पहुंची कल्याण कॉलेज।

दुर्ग सेक्टर स्तरीय खो-खो टूर्नामेंट में भाग लेने आठ टीमें पहुंची कल्याण कॉलेज।

तीन जिलों से पहुंची कॉलेजों की खो-खो टीमें, प्लेयर्स ने दिखाया दम

भिलाई। छत्तीसगढ़ शासन के उच्च शिक्षा विभाग द्वारा खो-खो टूर्नामेंट का आयोजन स्पोर्ट्स हब भिलाई में किया गया। सेक्टर-7 स्थित कल्याण पीजी कॉलेज में दुर्ग सेक्टर लेवल बॉयज खो-खो टूर्नामेंट में तीन जिलों की टीमों ने भाग लिया। यहां पहले कॉलेजों की टीमों के बीच टक्कर हुई। उसके बाद स्टेट लेवल टूर्नामेंट के लिए दुर्ग सेक्टर की टीम का सलेक्शन भी किया गया।

इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे भिलाई नगर निगम के कमिश्नर राजीव पाण्डेय ने प्लेयर्स को मोटिवेट किया। उन्होंने अपने विद्यार्थी जीवन का स्मरण किया। साथ ही अपने जीवन के कई प्रेरणास्पद संस्मरणों से बच्चों को हमेशा सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए भी प्रेरित किया। टूर्नामेंट में कॉलेज के स्पोर्ट्स ऑफिसर भुनेश्वर साहू, सीनियर प्रोफेसर डॉ.सलीम अकील, सीनियर स्पोर्ट्स ऑफिसर डॉ.ईश्वर सिंह बरगाह, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डॉ.हरीश कश्यप और जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर अंशुल तिवारी की सराहनीय और बेहद सक्रिय भूमिका रही।

खो-खो टूर्नामेंट में पहुंची तीन जिलों की आठ टीमें।
प्रिंसिपल और सीनियर प्रोफेसर्स ने खिलाड़ियों का थपथपाया पीठ।  

आयोजक कल्याण पीजी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉ.विनय शर्मा ने कॉलेज की उपलब्धियों से अवगत कराया। उन्होंने बताया कि कई वर्षों तक इंटर कॉलेज क्रिकेट टूर्नामेंट में कल्याण की टीम का ही दबदबा रहा। उन्होंने बताया कि लगभग चार दशक से कल्याण की टीम का क्रिकेट टूर्नामेंट में एकछत्र राज रहा। उन्होंने कहा कि परिणाम प्रतिकूल हो या फिर अनुकूल हो उससे कहीं ज्यादा यह मायने रखता है कि आपने मेहनत कितनी की है।

इस दौरान कल्याण कॉलेज के वाइस प्रिंसिपल डॉ.लखन चौधरी, कॉमर्स के फैकल्टी हेड डॉ.सलीम अकील, एजुकेशन के फैकल्टी हेड डॉ.ईश्वर सिंह बरगाह, साइंस के फैकल्टी हेड डॉ.गुणवंत चंद्रौल, इंग्लिश डिपार्टमेंट के हेड डॉ.अनुराग पाण्डेय, हिंदी डिपार्टमेंट के हेड डॉ.सुधीर शर्मा, सोशियोलॉजी डिपार्टमेंट के हेड डॉ.के.एन.दिनेश, मैनेजमेंट डिपार्टमेंट के हेड डॉ.हरीश कश्यप, एजुकेशन डिपार्टमेंट के डॉ.पापा राव, जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर अंशुल तिवारी, कॉमर्स डिपार्टमेंट के सीनियर प्रोफेसर अमित अग्रवाल, कॉमर्स डिपार्टमेंट के असिस्टेंट प्रोफेसर जितेंद्र सिंह, कॉलेज के अन्य प्रोफेसर, एम्प्लाइज, रिसर्च स्कालर्स, स्टूडेंट्स आदि मौजूद रहे।

प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते रहे कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर्स।
प्रतिभागी टीमों का उत्साहवर्धन करते रहे कॉलेज के सीनियर प्रोफेसर्स।

आठ टीमों ने दिखाया दम
इस टूर्नामेंट में तीन जिलों से आठ टीमें पहुंची थी। इसमें मेजबान कल्याण कॉलेज, उतई कॉलेज, साइंस कॉलेज दुर्ग, गवर्नमेंट कॉलेज बालोद, गवर्नमेंट कॉलेज नवागढ़, गवर्नमेंट कॉलेज बेमेतरा, गवर्नमेंट कॉलेज खेरथा और सुराना कॉलेज दुर्ग की टीम पहुंची थी। यहां इन टीमों के प्लेयर्स ने दमखम दिखाया।

इनकी रही उपस्थिति
इस दौरान यूनिवर्सिटी के ऑब्जर्वर लक्ष्मेंद्र कुलदीप और सलेक्टर मनीष टोप्पो मौजूद रहे। जबकि विभिन्न महाविद्यालयों से वरिष्ठ क्रीड़ाधिकारी डॉ.नरेश धर दीवान, क्रीड़ाधिकारी डॉ.रमेश त्रिपाठी, दुर्गा प्रसाद जंघेल, भारती यादव, शिल्पा देवांगन और मणिशंकर उपस्थित रहे।

स्टेट के लिए बनी टीम
दुर्ग सेक्टर लेवल इंटर कॉलेज खो-खो टूर्नामेंट के आधार पर दुर्ग सेक्टर की टीम का गठन किया गया। सेक्टर की टीम स्टेट लेवल खो-खो टूर्नामेंट में दुर्ग का प्रतिनिधित्व करेगी। स्टेट लेवल टूर्नामेंट गवर्नमेंट एल.सी.एस पीजी कॉलेज, अंबागढ़ चौकी में 21 और 22 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। यहां पूरे छत्तीसगढ़ से बॉयज खो-खो टीम पहुंचेगी और अपने-अपने सेक्टर का प्रतिनिधित्व करेगी।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: बीजीएच की व्यवस्था करें सही, डिप्लोमाधारियों ने की ये मांग
Next: इस्को स्टील प्लांट बर्नपुर के रॉ मैटेरियल हैंडलिंग प्लांट से अच्छी खबर

Related Stories

Chhattisgarh News Higher Education Department Stopped Pensions after Misinterpreting a Council of Ministers Decision
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

Chhattisgarh News: उच्च शिक्षा विभाग ने मंत्रिपरिषद के निर्णय की गलत व्याख्या कर बंद कर दी पेंशन, मुख्यमंत्री जी ध्यान दें…

Azmat ali 24/09/2026
Chhattisgarh Government Halts Pension and Gratuity for over 400 Professors and Employees Association Statement
  • छत्तीसगढ़
  • ताज़ा ख़बरें

छत्तीसगढ़ सरकार ने बंद की 400 से अधिक प्राध्यापक और कर्मचारियों की पेंशन, रोकी ग्रेच्युटी, पढ़ें क्या बोल रहा संघ

Azmat ali 18/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.