Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, मोदी सरकार का पुतला किया आग के हवाले
  • ताज़ा ख़बरें
  • देश

बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारी उतरे सड़क पर, मोदी सरकार का पुतला किया आग के हवाले

15/02/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-employees-set-fire-to-the-effigy-of-Modi-government

16 फरवरी की औद्योगिक हड़ताल, ग्रामीण बंद एवं जन प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने किसानों के समर्थन में विरोध प्रदर्शन किया। केंद्र सरकार की नीतियों का विरोध किया और पुतले को आग के हवाले कर दिया।

प्रदर्शनकारियों ने कहा-किसानों के साथ शंभू बॉर्डर पर की जा रही ज्यादती, उन पर ड्रोन से हो रहे आंसू गैस के हमले, पुलिस द्वारा किसानों पर रबर बुलेट से किए जा रहे हमले। इससे दर्जनों किसान बुरी तरह घायल हुए हैं।

इसी को लेकर केंद्र सरकार की जनविरोधी, राष्ट्रविरोधी नीतियों के खिलाफ गुरुवार को ट्रेड यूनियन संयुक्त मोर्चा बोकारो की ओर से नया मोड़, बिरसा चौक पर केन्द्र सरकार का पुतला दहन किया गया।

सत्येन्द्र कुमार की अध्यक्षता में कार्यक्रम हुआ। सभा में विभिन्न ट्रेड यूनियन नेताओं ने मजदूरों, किसानों और आम जनता के सामने आ रहे संकट के लिए मोदी सरकार की नीति को जिम्मेदार ठहराते हुए 16 फरवरी की औद्योगिक हड़ताल, ग्रामीण बंद एवं जन प्रतिरोध कार्यक्रम को सफल बनाने का निर्णय लिया।

कमरतोड़ महंगाई , बेरोज़गारी, वेतन में कमी, कानूनों का उल्लंघन, अमीर- परस्त नीति, अति-अमीरों को राहत, अमानवीय GST और शुल्क, सब्सिडी और सामाजिक सुरक्षा में कटौती, राष्ट्रीय संपत्तियों और उद्यमों का निजीकरण जन अधिकार एवं जनवादी आंदोलन को कुचलने की कोशिश तथा आस्था के नाम पर मेहनतकशों को बांटने के खिलाफ रोष व्यक्त करते हुए विभिन्न संगठन के प्रतिनिधियों ने 16 फरवरी की जन आक्रोश कार्यक्रम को पूरे बोकारो में सफल बनाने का संकल्प लिया।

संयुक्त यूनियन मोर्चा ने ये कहा…

संयुक्त मोर्चा के ओर से यह बताया गया कि इन तमाम विनाशकारी नीतियों को लागू करने के क्रम में संवैधानिक और लोकतांत्रिक मानदंडों का उल्लंघन किया जा रहा है।

जनवादी आन्दोलनों को कमजोर करने की मंशा से नफरत की राजनीति एवं बहुसंख्यक सांप्रदायिक ध्रुवीकरण के तहत विभाजनकारी नीति अपनाया जा रहा है। विरोध की आवाजों का गला घोंटने के लिए कानूनी और प्रशासनिक उपायों का इस्तेमाल सत्तावादी शासन शैली में किया जा रहा है।

कार्यक्रम को एटक से रामाश्रय प्रसाद, अबु नसर, सीटू से केएन सिंह, आरके गोरांई, एक्टू से देवदीप सिंह दिवाकर, जेएन सिंह, एचएमएस से आरके वर्मा, कांग्रेस जिलाध्यक्ष उमेश प्रसाद, जितेन्द्र यादव ने भी संबोधित किया।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant के GM संग 13 अधिकारियों का ट्रांसफर
Next: BSP BRM के अधिकारी और कर्मचारियों को मिला शिरोमणि अवॉर्ड

Related Stories

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026

You May Have Missed

sail-news-bhilai-diploma-engineers-demand-an-increase-in-the-share-of-e0-level-posts-by-more-than-2-percent
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL NEWS: E0 में 2% से ज्यादा दें हिस्सेदारी, एंट्री लेवल से Junior Engineer, वरिष्ठ को Senior Section Engineer दें पदनाम

Azmat ali 17/09/2026
Bhilai Mayor Election BSP Officers Association President Narendra Banchhor will not Contest the Election
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई महापौर चुनाव: ऐसा क्या हुआ कि BSP Officers Association अध्यक्ष एनके बंछोर चुनावी मैदान से हट गए पीछे

Azmat ali 17/09/2026
ISP Burnpur Union Election 3,514 Employees to Vote at this Booth Check the List
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

ISP Burnpur Union Election: कर्मचारी को किस बूथ पर डालना है वोट, यहां देखें पूरी सूची

Azmat ali 17/09/2026
BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.