Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: आवास आवंटन धांधली के आरोप पर अधिकारी को चार्जशीट, भ्रष्टाचार केस में कर्मचारी का सेलम स्टील प्लांट ट्रांसफर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: आवास आवंटन धांधली के आरोप पर अधिकारी को चार्जशीट, भ्रष्टाचार केस में कर्मचारी का सेलम स्टील प्लांट ट्रांसफर

Azmat ali 23/08/2025 (Last updated: 24/08/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant Officer Chargesheeted For Irregularities in Housing Allotment Employee Transferred to Salem Steel Plant in Corruption Case

SAIL BSL आवास आवंटन में हेराफेरी आदि केस में एक अधिकारी जितेंद्र कुमार को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है।

सेक्टर 2 के फील्ड असिस्टेंट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। विजिलेंस ने दोषी पाया।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। Steel Authority of India Limited (SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट से बड़ी खबर आ रही है। आवास आवंटन में हेराफेरी आदि के आरोप में एक अधिकारी को कारण बताओ नोटिस थमा दिया गया है। वहीं, एक अन्य भ्रष्टाचार के मामले में कर्मचारी पर गाज गिर गई है। उसका ट्रांसफर सेलम स्टील प्लां कर दिया गया है।

Anti-Bribery Management System पर अमल करने वाले Bokaro Steel Plant में भ्रष्टाचार की सजा ट्रांसफर करके दी जा रही है। आरोपितों का ट्रांसफर करने की परंपरा पर भी सवाल उठने शुरू हो गए हैं। पिछले दिनों बोकारो स्टील प्लांट के एक अन्य भ्रष्टाचार के आरोपित कर्मचारी को गुआ माइंस भेजा गया था।

ये खबर भी पढ़ें: Mia By Tanishq Bokaro: डायमंड रिंग चोरी के आरोप में BSL का डिप्टी मैनेजर मां संग गिरफ्तार, लेकिन सवाल भी…

ताज़ा मामला काफी तूल पकड़े हुए है। खुद को एक यूनियन का पदाधिकारी बताने वाले नीरज कुमार का ट्रांसफर किया गया है। सेक्टर 2 के फील्ड असिस्टेंट पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है। विजिलेंस ने दोषी पाया। इंक्वायरी के दौरान नगर सेवाएं विभाग से हटाकर एलएंडडी में भेज दिया गया था। अब सेल कारपोरेट आफिस से 12 अगस्त को ऑर्डर आया और आरोपित कर्मचारी का सेलम स्टील प्लांट-तमिलानाडु ट्रांसफर कर दिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant के DIC बीके तिवारी की कुर्सी पर बैठेंगे प्रिय रंजन, ISP, कारपोरेट आफिस होते अब BSL के मुखिया, ये मायूस

शुक्रवार को ऑर्डर मिल गया है। नगर सेवा भवन के आवंटन को लेकर प्रबंधन सख्त रूख अपनाए हुए है। यही वजह है कि एक नेताजी के घर पर सब्जी पहुंचाने और दत्तक पुत्र बनकर सेवा करने वाले कर्मचारी पर ही गाज गिर गई है।

ट्रांसफर करने की रफ्तार तेज

बता दें कि कर्मचारियों का दूसरे प्लांट में ट्रांसफर करने की रफ्तार तेज हो गई है। पूर्व में बर्नपुर से दो कर्मचारियों का सेलम स्टील प्लांट ट्रांसफर किया जा चुका है। वहीं, कारपोरेट आफिस से एक कर्मी का सेलम और बीएसएल हड़ताल के बाद 4 को माइंस और एक को भद्रावति भेजा गया था। इसी तरह एक सप्ताह पहले डिप्टी मैनेजर का ट्रांसफर प्लांट में कर दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: CITU Union Election: बीएसपी के फायर ब्रिगेड से सीटू इलेक्शन की प्रक्रिया शुरू, युवाओं का रुझान, बदलेंगे कई चेहरे

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने कहा…

वहीं, ट्रांसफर करने की परंपरा पर बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि भ्रष्टाचार के खिलाफ लोकपाल में शिकायत कर अपने राष्ट्रीय दायित्व का निर्वहन करने वाले ईमानदार अधिकारी राजीव भाटिया को कंपल्सरी रिटायर कर दिया जा रहा है और भ्रष्ट अधिकारियों को पुनः बहाल कर दिया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: सर, कर्मचारियों के साथ ऐसी दुश्मनी क्यों, जारी कीजिए चार पहिया वाहन का गेट पास

ग्रेट प्लेस टू वर्क वाले संस्थान की कहानी

यह सब एक ग्रेट प्लेस टू वर्क वाले संस्थान की विशेष उपलब्धि है,जिसके लिए लोक उपक्रम एक दोहन का केंद्र बन चुका है। वह लोग दूसरे को भी ज्ञान देते फिरते है। सारे भ्रष्टाचारी अभी सफेदपोश बन अपनी पीठ स्वयं थपथपा रहे है। चिंता न करें। प्रभु की लाठी में देर हो सकता,अंधेर नहीं…।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: छत्तीसगढ़ में 6 दिन बंद रहेगी चिकन-मटन की दुकानें, पढ़ें तारीख
Next: SAIL News: ओडिशा के राउरकेला में खुला सेलम स्टेनलेस शॉप, बर्तन की खरीदी पर 25% छूट

Related Stories

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026

You May Have Missed

BSP Scrap Theft Vigilance records statements from associates of suspended officers and employees
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP लोहा चोरी: सस्पेंड अधिकारी-कर्मचारियों के करीबियों से विजिलेंस ने लिए बयान, DIC के खिलाफ कोर्ट जाने की तैयारी

Azmat ali 05/10/2026
Emphasis on Fair Review of SC ST Officer Promotions at SAIL Federation Raises 9 issues with BSP Management
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL में SC/ST अधिकारियों के प्रमोशन की निष्पक्ष समीक्षा पर जोर, फेडरेशन ने BSP प्रबंधन के सामने उठाए 9 मुद्दे

Azmat ali 05/10/2026
Outrage over SAIL bonus Employees protest at BGH silent march with black flags on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस पर आक्रोश: कर्मियों ने BGH में किया प्रदर्शन, काले झंडे के साथ मौन जुलूस 6 को

Azmat ali 05/10/2026
SAIL Lease Renewal 2026 Bhilai Township traders concerned about lease renewal demand time-bound resolution from the Director-in-Charge
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Lease Renewal 2026: लीज नवीनीकरण पर बढ़ा तनाव, भिलाई टाउनशिप के व्यापारी परेशान, डायरेक्टर इंचार्ज से समयबद्ध निराकरण की मांग

Azmat ali 05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.