Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: कोक ओवन के CGM का घेराव, 7 मार्च को कोक-ओवन और ब्लास्ट फर्नेस में चक्काजाम
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: कोक ओवन के CGM का घेराव, 7 मार्च को कोक-ओवन और ब्लास्ट फर्नेस में चक्काजाम

01/03/2025 1 minute read
Bokaro Steel Plant: Protest outside CGM office of coke oven, blockage in coke-oven and blast furnace on March 7

बीएसएल प्रबंधन ने हर वार्ता में वचन दिया था कि मेडिकल चेकअप की खामियों को दूर करेंगे। लेकिन, आज तक कोई बदलाव नहीं हुआ।

  • ‘याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष हीं समाधान लाएगा’, 07 तारीख को चक्काजाम रहेगा-राजेंद्र सिंह।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। शनिवार को सेल बोकारो इस्पात संयंत्र (SAIL  – Bokaro Steel plant) के कोक-ओवन एवं कोक- केमिकल्स विभाग के मजदूरों ने सीजीएम का घेराव कर दिया। क्रान्तिकारी इस्पात मजदूर संघ (हिन्द मजदूर सभा) द्वारा मजदूरों के लंबित मांगों के समर्थन में चक्काजाम के पक्ष में मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर विशाल आक्रोश प्रदर्शन किया।

ये खबर भी पढ़ें: NPS-UPS: एकीकृत पेंशन योजना और ईपीएस 95 हायर पेंशन पर ईपीएफओ में बड़ी बैठक, ये फैसला

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे संघ के महामंत्री सह-सदस्य एनजेसीएस राजेंद्र सिंह कहा कि प्रबंधन के कथनी और करनी मे आसमान जमीन का फर्क है। हर वार्ता में इन्होंने वचन दिया था कि मेडिकल चेकअप की खामियों को दूर करेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market News: टाटा बोर्ड ने IPO को दी मंजूरी, शेयरधारक ध्यान दें, 1,504 करोड़ जुटाने पर फोकस

मगर आज महीनों बीत जाने के बाद भी कुछ नहीं हुआ, बल्कि स्थिति और बदत्तर हो गई है। सैकड़ों मजदूर कार्य से बाहर हैं। सुध लेने वाला कोई नहीं है। स्किल्ड मजदूर जो ESIC से बाहर हो चुके हैं, अपने और अपने परिवार के ईलाज के लिए दर दर भटक रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: फर्जी दस्तावेज से अधिकारी-कर्मचारी ने ली रेलवे में नौकरी, 15 लाख की रिश्वत, 4 पर FIR

राजेंद्र सिंह ने कहा-अधिकिरी मस्त हैं, मजदूर मरे तो मरे। इनकी नीति तो देखिये एक तरफ ये A.W.A. को वेज का भाग नहीं मानकर A.W.A.का पीएफ नहीं काटते हैं। मगर दूसरी ओर ESIC मे A.W.A को वेज का भाग बतलाती है ताकि इन्हें ईलाज से वंचित रख सके। मतलब हर तरफ से शोषण सिर्फ शोषण इनकी एकमात्र नीति है। सुरक्षा की बात ही मत कीजिए। बस राम भरोसे चल रहा है। दुर्घटना आये दिन हो रही हैं, अधिकारी लीपापोती में व्यस्त हैं।

ये खबर भी पढ़ें: GainBitcoin क्रिप्टोकरेंसी स्कैम पर CBI का एक्शन, 60 स्थानों पर छापा, कई FIR

राजेंद्र सिंह ने कहा-अब बहुत हुआ। कोरे आश्वासन से काम नहीं चलेगा। हम संघर्ष से भी अधिकार लेना बखूबी जानते हैं। ‘याचना नहीं अब रण होगा, संघर्ष ही समाधान लाएगा’। 7 मार्च को कोक-ओवन और ब्लास्ट फर्नेस का चक्काजाम रहेगा।

ये खबर भी पढ़ें: फर्जी भर्ती घोटाला: चपरासी, सफाईकर्मी, मल्टी-टास्किंग स्टाफ, क्लर्क की नौकरी 5-10 लाख में, सीबीआई ने दबोचा

अन्त में राजेंद्र सिंह ने मजदूरों से अपील करते हुए कहा कि हमारी एकता को तोड़ने के लिए दलालों को लगा दिया गया है। मगर एक बार फिर हमारी एकता हमारी विजय का मार्ग प्रशस्त करेगी। 7 तारीख को मजदूर आन्दोलन में हमेशा याद किया जाएगा। प्रदर्शन को आरके सिंह, शशिभूषण, जुम्मन खान, हरेराम, नागेंद्र कुमार, अमित यादव, सिराज अहमद, टुनटुन सिंह आदि ने संबोधित किया।

ये खबर भी पढ़ें: विधायक देवेंद्र यादव को सुप्रीम कोर्ट से मिली जमानत, अब मनेगा भिलाई में बर्थ डे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों के कॅरियर ग्रोथ पर ग्रहण, पढ़िए ताज़ा अपडेट
Next: दुर्ग नगर निगम के पार्षदों संग मेयर ने ली शपथ, पढ़िए डिप्टी सीएम क्या बोले…

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.