Skip to content
17/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग नगर निगम के पार्षदों संग मेयर ने ली शपथ, पढ़िए डिप्टी सीएम क्या बोले…
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

दुर्ग नगर निगम के पार्षदों संग मेयर ने ली शपथ, पढ़िए डिप्टी सीएम क्या बोले…

01/03/2025 (Last updated: 01/03/2025) 1 minute read
Mayor took oath along with councilors of Durg Municipal Corporation, read what Deputy CM said…

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा-दुर्ग शहर में भाजपा को जनता ने भारी बहुमत दिया है। 60 में से 40 पार्षद-महापौर भाजपा से हैं।

अनुभवी टीम के साथ दुर्ग शहर का होगा विकास-उपमुख्यमंत्री।

सूचनाजी न्यूज, दुर्ग। दुर्ग शहर सरकार के महापौर और पार्षदों का शपथ ग्रहण हो गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की उपस्थिति में नगर पालिक निगम, दुर्ग के नव निर्वाचित महापौर एवं पार्षदों का शपथ ग्रहण समारोह आज नगर निगम दुर्ग परिसर में संपन्न हुआ।

ये खबर भी पढ़ें: Durg-Bhilai-Raipur Highway: सड़क की छिलाई, आफत में राहगीरों की जान आई

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री तथा दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा के मुख्य आतिथ्य व सांसद विजय बघेल के अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने महापौर अल्का बाघमार को सत्य निष्ठा की शपथ दिलाई।

ये खबर भी पढ़ें: साहब ये मजदूर हैं, चोर नहीं-मोटर साइकिल ले जाने दीजिए भिलाई स्टील प्लांट में, नहीं मिल रहा AWA का पैसा

महापौर के शपथ ग्रहण के बाद निगम के नवनिर्वाचित 60 पार्षदों ने वार्ड क्रम अनुसार 10-10 के समूह में शपथ ग्रहण किये। उपमुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्ग नगर निगम में कुल 60 पार्षदों में से 40 पार्षद भाजपा के निर्वाचित हुए हैं और महापौर भी भाजपा की बनी हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारी तनाव, Anxiety, Depression और उत्पीड़न में, 24×7 काउंसलिंग की सेवा बोकारो स्टील प्लांट में शुरू

यह स्पष्ट संकेत है कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा की नीतियों और विकास कार्यों पर भरोसा जताया है। उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने कहा कि दुर्ग शहर में भाजपा को जनता ने भारी बहुमत दिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Director Incharge Trophy 2024-25 की विजेता टीमों को निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने किया सम्मानित

60 में से 40 पार्षद भाजपा के हैं और महापौर भी हमारी पार्टी से हैं। यह एक मजबूत जनादेश है, जिससे स्पष्ट होता है कि जनता ने भाजपा की विकासवादी नीतियों में विश्वास जताया है। दुर्ग शहर के विकास के लिए पूरी अनुभवशील और सक्षम टीम हमारे साथ है।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई इस्पात संयंत्र की 16 टीमों ने जीता एपेक्स अवार्ड, URM को बेस्ट सजेशन अवॉर्ड

मैं विश्वास दिलाता हूं कि आने वाले समय में दुर्ग में व्यापक बदलाव देखने को मिलेगा। स्वच्छता, यातायात व्यवस्था, बुनियादी सुविधाएं और शहर के विकास को और गति दी जाएगी। उन्होंने कहा कि मैं आज शपथ लेने वाले सभी पार्षदों और महापौर को शुभकामनाएं देता हूं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: स्टील मेल्टिंग शॉप 3 ने 16 एमटी उत्पादन का मील का पत्थर किया पार

मुझे पूरा विश्वास है कि ये सभी जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरते हुए शहर को नए आयाम तक पहुंचाएंगे। हमारा लक्ष्य जनता की सेवा करना है और इसी दिशा में हम सभी को मिलकर कार्य करना होगा। उन्होंने नव-निर्वाचित जनप्रतिनिधियों से अपील की कि वे अपने वार्डों में जनता से सीधा संवाद रखें और उनकी समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय रहें। भाजपा सरकार हर संभव सहायता प्रदान करेगी ताकि दुर्ग को एक विकसित और आत्मनिर्भर शहर बनाया जा सके।

इस अवसर पर पूर्व सांसद सरोज पाण्डेय, विधायक डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ललित चन्द्राकर, गजेंद्र यादव एवं रिकेश सेन, पूर्व महापौर धीरज बाकलीवाल एवं सुरेंद्र कौशिक सहित नगर के गणमान्य नागरिक, आईजी आरजी गर्ग, एसपी जितेंद्र शुक्ला, एडीएम अरविंद एक्का, नगर निगम के आयुक्त सुमित अग्रवाल, एसडीएम हरवंश सिंह मिरी सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: कोक ओवन के CGM का घेराव, 7 मार्च को कोक-ओवन और ब्लास्ट फर्नेस में चक्काजाम
Next: कल्याण कॉलेज का एनुअल डे: एक्स स्टूडेंट वित्तमंत्री, पूर्व IAS, MLA और सांसद पहुंचे, कर दी करोड़ों की घोषणा

Related Stories

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

BSP Designations Dr Uday told CITU this Regarding the Change in Designations of Medical Personnel
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी पदनाम पर अच्छी खबर: मेडिकल कर्मियों के जल्द पदनाम परिवर्तन पर डॉ. उदय ने CITU से ये कहा…पढ़िए

Azmat ali 16/09/2026
Coal India BMS-AITUC President and INTUC leaders join HMS
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India: BMS-AITUC के अध्यक्ष और इंटक नेताओं ने छोड़ा साथ, थामा HMS का हाथ

Azmat ali 16/09/2026
Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.