Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: देश-विदेश की हर आपदा में मदद का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं SAIL कर्मी मनोज

02/08/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Bokaro-Steel-Plant-SAIL-worker-Manoj-reaches-as-a-helper-in-every-disaster-of-the-country-and-abroad
  • बोकारो स्टील प्लांट के सीआरएम के सीनियर ऑपरेटर कम ऑपरेटिव मनोज कुमार डीन दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल में मदद कर लौटे बोकारो।

अज़मत अली, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (SAIL) के कर्मचारी जहां एक ओर अपना पे-पॉकेट (Pay-Pocket) बढ़ाने के लिए मशक्कत कर रहे हैं। दूसरी ओर बोकारो स्टील प्लांट के सीनियर कर्मचारी ने मददगारों के लिए अपनी झोली खोल दी है। देश के किसी हिस्से में बाढ़ आए या भूकंप।

ये खबर भी पढ़ें:   RSP, BSL के DIC बोले-बेहतर प्रदर्शन हो रहा, लेकिन बेस्ट करना बाकी, महीने का चमकता सितारा न्यू प्लेट मिल

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के सीआरएम के सीनियर ऑपरेटर मनोज कुमार डीन मदद करने पहुंच जाते हैं। अपना पैसा खर्च करते और जरूरी सामान बांटने में जुट जाते। हफ्ता-10 दिन तक मददगारों के बीच रहते और हर तरह से हाथ बंटाते। कष्ट की घड़ी में मददगार का फरिश्ता बनकर पहुंचते हैं।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों का 39 माह का बकाया एरियर, NJCS, EPS 95 और EPFO पर SWFI ने लिया यह फैसला

दादा और पिता के नक्श-ए-कदम पर चलते हुए मनोज ने भी मदद का हौसला बरकरार रखा है। 2004 से बोकारो में मदद की शुरुआत की। 2008 में बिहार में बाढ़ आई तब वह चना-मुर्रा और गुड़ लेकर बस्तियों में बांटना शुरू किया। 5-10 कुंतल मुर्रा बांट दिया। इस कार्य से इतनी खुशी मिली कि परिवार भी गदगद हो गया। पत्नी और बच्चे भी हौसला बढ़ाने लगे। इसके बाद देश में जहां कहीं आपदा आती, मनोज प्लांट से छुट्‌टी लेते और सफर पर निकल जाते।

ये खबर भी पढ़ें:   NPS Pension Contribution: SAIL अफसरों का कर्मचारियों की तरह अभी 3% ही जमा होगा अंशदान, Difference Amount मिलेगा अगले साल

दिल्ली, हरियाणा और हिमाचल प्रदेश में बाढ़ और भूस्खलन प्रभावितों की मदद करने भी पहुंच गए। शुरुआत दिल्ली से की थी। 19 जुलाई को बोकारो से चले और 20 को दिल्ली पहुंचे थे। वहां यमुना ब्रिज व लक्ष्मीनगर एरिया के लोगों के बीच सूजी का हलुआ, बिस्कुट, केला, पानी बांटे। दो दिन बाद चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए। यहां भी मदद करते रहे।

इसके बाद हिमाचल प्रदेश के मंडी, कुल्लू भुंतर एरिया में लोगों को सामान बांटा। मदद करते-करते अपनी सेहत को लेकर ऐसी लापरवाही बरती कि तबीयत खराब हो गई। इस वजह से अब घर लौट आए हैं। इससे पहले ओडिशा के बालासोर ट्रेन हादसे के समय भी वह मौके पर पहुंच गए थे।

ये खबर भी पढ़ें:  EPS 95: केंद्र सरकार और कंपनी नहीं कर्मचारियों-अधिकारियों को ही देना है 1.16% ब्याज, दावा-4 लाख तक नुकसान का

समस्तीपुर बाढ़, केरल बाढ़, काठमांडू भूकंप, केदारनाथ, बिहार बाढ़ में भी मदद करने से पीछे नहीं हटे थे। इनके पिता जय नारायण यादव बोकारो प्लांट के एचआरसीएफ में कार्यरत थे। वह भी इसी तरह मदद के लिए रवाना हो जाते थे। हिमाचल पहुंचे तो 100 लोगों की मदद का टारगेट था। इसी बीच बोकारो स्टील प्लांट के सीनियर मैनेजर रवि भूषण ने बताया कि सेल के अधिकारी और कर्मचारी इस मुहिम में जुड़ते जा रहे हैं। खुले दिन से मनोज जी का सहयोग करते हैं। जो लोग खुद मौके पर नहीं जा पा रहे हैं, वे आर्थिक रूप से अपना सहयोग दे रहे हैं। मदद का हाथ बढ़ाया जा रहा है।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: 15 अगस्त 2023: भिलाई में आजादी के 76वें जश्न पर 76 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा, तैयारी शुरू
Next: SAIL Junior Engineer Designation: डिप्लोमा इंजीनियर फेडरेशन ने दिल्ली में डाला डेरा, जूनियर इंजीनियर पदनाम और प्रमोशन पॉलिसी की मांग, मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ये बोले

Related Stories

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026

You May Have Missed

Kumar Amit met the CGM Demanded the Withdrawal of the arbitrary Notice issued to BSL Employees and the Allotment of D-type Quarters
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

जर्जर आवास पर गुस्सा: कुमार अमित CGM से बोले-BSL कर्मियों को तुगलकी नोटिस नहीं, दीजिए D-टाइप आवास

Azmat ali 16/09/2026
EPFO __Big News PM Modis major Gift a day before his birthday Approval granted to Raise the EPFO __Wage Limit from 15,000 to 25,000
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

EPFO ​​Big News: बर्थडे से एक दिन पहले पीएम मोदी का बड़ा तोहफा,  ईपीएफओ वेतन सीमा 15,000 से बढ़ाकर 25 हजार, मंत्रिमंडल की मंजूरी

Azmat ali 16/09/2026
Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.