Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: ड्यूटी पहुंचे मजदूर की मौत, नौकरी की मांग पर हंगामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: ड्यूटी पहुंचे मजदूर की मौत, नौकरी की मांग पर हंगामा

08/05/2025 (Last updated: 08/05/2025) 1 minute read
Bokaro Steel Plant: Worker dies on duty, uproar over job demand

बोकारो स्टील प्लांट के कोक ओवन में कार्यरत मनोज सागर एसएसई कंट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्य कर रहे थे।

  • बुधवार को बी शिफ़्ट ड्यूटी पर आए थे।
  • DNW के पास गिर गए, जिससे इनकी मौत हो गई है।
  • मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के मजदूर की मौत हो गई है। कार्य के दौरान मौत से हड़कंप मच गया है। बुधवार को ड्यूटी पहुंचे मजदूर मनोज सागर की अस्पताल में मौत हुई है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेहत से घिनौना मज़ाक, सूअर चाट रहे थाली-प्लेट, आप करते हैं उसी में नाश्ता

बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के कोक ओवन में कार्यरत मनोज सागर एसएसई कंट्रैक्ट प्राइवेट लिमिटेड के अधीन कार्य कर रहे थे। बोकारो के बैदमारा माहुर के निवासी मनोज के बारे में बताया जा रहा है कि वह बुधवार को बी शिफ़्ट ड्यूटी पर आए थे। DNW के पास गिर गए, जिससे इनकी मौत हो गई है। मौत का कारण अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: 43वें बैच के SOT परिवार संग जब मिल-बैठे और फिर….

शव को बीजीएच मरच्यूरी में रखा गया है। इधर नौकरी की मांग को लेकर परिवार और मुहल्लेवासी प्रदर्शन कर रहे हैं। इनके समर्थन में पूर्व विधायक बीरंची नारायण सामने आ गए हैं। प्रबंधन का कहना है कि हादसा नहीं है। नॉर्मल डेथ है। वहीं, कार्मिकों ने बताया कि मजदूर मृत अवस्था में गिरे पाए गए। वहां से गुजर रहे कार्मिकों ने इसकी खबर प्रबंधन को दी। एम्बुलेंस बुलाकर उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।

ये खबर भी पढ़ें: Labor Day 2025: नौकरी 8 घंटे केवल श्रम कानून की किताबों में, हकीकत में मजदूर कोल्हू का बैल

इस मामले पर पूर्व विधायक बीरंची नारायण ने कहा-बोकारो स्टील प्लांट (Bokaro Steel Plant) के कोक ओवन में ठेका मजदूर के रूप में कार्यरत मनोज जी का प्लांट के अंदर दुर्घटनाग्रस्त होने से निधन हो गया था। आज बीजीएच जाकर पीड़ित के परिजनों से मिला और साथ ही संबंधित प्रबंधन से बात किया ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके। मेरी पूरी संवेदना पीड़ित परिजनों के साथ है।

ये खबर भी पढ़ें: महतारी वंदन योजना: 15वीं किश्त में 648 करोड़ जारी, महिलाओं के खिले चेहरे

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ऑपरेशन सिंदूर: नया भारत आतंकियों को उनके घर में घुसकर मारता है, यही है मोदी जी का संकल्प: मनीष पाण्डेय
Next: BSP लाइसेंस-रिटेंशन आवास पर बिग अपडेट: खत्म करें जमानतदार की अनिवार्यता, बढ़ते कब्जे पर भी गुस्सा

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.