Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant: मजदूरों ने घेरा ईडी वर्क्स कार्यालय, भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन की मांग, ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant: मजदूरों ने घेरा ईडी वर्क्स कार्यालय, भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन की मांग, ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट

Azmat ali 30/12/2025
Bokaro Steel Plant Workers Surround ED Works office Demand Action on Corrupt Officials Blacklist Contractors

SAIL BSL: एटक नेताओं ने कहा-ठेका मजदूरों पर 20 प्रतिशत छंटनी का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाए।

  • यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्लांट के अंदर ठेका मजदूर हड़ताल पर जाएंगे।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। सेल बोकारो इस्पात संयंत्र (बीएसएल) में ठेका मजदूरों पर हो रहे कथित जुल्म और अत्याचार के विरोध में बोकारो इस्पात कामगार यूनियन (एटक) ठेका मजदूर प्रकोष्ठ की ओर से मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन किया गया। 30 दिसंबर 2025 को यूनियन ने “मजदूर विरोधी प्रबंधन और ठेकेदारों पर हल्ला बोल” का नारा देते हुए अधिशासी निदेशक (वर्क्स) कार्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर प्रबंधन को चेतावनी दी।

प्रदर्शन के बाद आयोजित सभा को संबोधित करते हुए यूनियन के महामंत्री रामाश्रय प्रताप सिंह ने कहा कि प्लांट का उत्पादन लक्ष्य बढ़ाया जा रहा है, वहीं ठेका मजदूरों पर 20 प्रतिशत छंटनी का मनोवैज्ञानिक दबाव बनाया जा रहा है, जिसे तुरंत बंद किया जाए।

उन्होंने मांग की कि बीएसएल में कार्यरत ठेका मजदूरों को न्यूनतम वेतन की गारंटी, 60 वर्ष तक सेवा की सुरक्षा, तथा “ठेकेदार बदले, मजदूर वही रहे” की नीति लागू की जाए।

यूनियन ने समान काम के लिए समान मजदूरी लागू करते हुए सेल में स्टील वेज मिनिमम ₹26,000 निर्धारित करने की मांग की। साथ ही न्यूनतम वेतन और फाइनल भुगतान नहीं करने वाले ठेकेदारों को चिन्हित कर ब्लैकलिस्ट करने तथा ऐसे मामलों में संलिप्त भ्रष्ट अधिकारियों पर दंडात्मक कार्रवाई की मांग उठाई।

सभा में ठेका मजदूरों के लिए सभी प्रकार के सुरक्षा उपकरण, बीजीएच में समुचित इलाज की व्यवस्था, बच्चों की पढ़ाई के लिए बीएसएल संचालित स्कूलों में प्रवेश, तथा क्वार्टर की सुविधा देने की मांग रखी गई। इसके अलावा सभी ठेका मजदूरों को वार्षिक इंक्रीमेंट, मकान भाड़ा भत्ता, साइकिल भत्ता, यात्री पाली भत्ता, कैंटीन भत्ता, विशेष भत्ता, इंसेंटिव और रिवॉर्ड देने की भी मांग की गई।

यूनियन ने कहा कि ठेका अवधि तक गेट पास निर्गत किया जाए, ठेका नीति में आवश्यक परिवर्तन कर मजदूरों की नौकरी की सुरक्षा सुनिश्चित की जाए तथा स्थायी प्रकृति के कार्यों में लगे ठेका मजदूरों को स्थायी किया जाए। इसके साथ ही फाइनल भुगतान से अलग कर वार्षिक बोनस का भुगतान दुर्गा पूजा के समय बीएसएल कर्मचारियों की तरह ठेका मजदूरों को भी दिया जाए।

सभी प्रकार की निविदाओं में प्रस्तावना के अंतर्गत सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए कुशल, अर्धकुशल, अकुशल और अति कुशल मजदूरों की संख्या आईडी के आधार पर शामिल करने की गारंटी देने की मांग भी की गई। यूनियन ने चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर प्लांट के अंदर ठेका मजदूर हड़ताल पर जाएंगे।

इस प्रदर्शन में प्रमुख रूप से प्राण सिंह, ओम प्रकाश राय पप्पू, मोइन आलम, प्रदीप गुप्ता, ओम प्रकाश, सकी इमाम, अच्छे मंडल, सत्येंद्र मांझी, मंजूर अंसारी, रंजीत रजक, आनंद, दिलीप, धर्मेंद्र, शंकर, गुड्डू, वीरेंद्र, सनातन, गोरा, राम प्रसाद, बलिराम, वीरू आनंद, मीणा, परिदृश, लक्ष्मण, रासराज सहित बड़ी संख्या में ठेका मजदूर उपस्थित रहे।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: भिलाई सेक्टर 9 से बीएसपी कार्मिक की बाइक चोरी, थाने में शिकायत
Next: SAIL BSL News: स्कूल, अपना बाजार, हेल्थ सेंटर 99 माह के लिए लीजिए लाइसेंस पर, 13 तक जमा करें पैसा, फिर लगेगी NRB पर बोली

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.