Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • SAIL BSL News: स्कूल, अपना बाजार, हेल्थ सेंटर 99 माह के लिए लीजिए लाइसेंस पर, 13 तक जमा करें पैसा, फिर लगेगी NRB पर बोली
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL BSL News: स्कूल, अपना बाजार, हेल्थ सेंटर 99 माह के लिए लीजिए लाइसेंस पर, 13 तक जमा करें पैसा, फिर लगेगी NRB पर बोली

Azmat ali 30/12/2025 (Last updated: 30/12/2025) 1 minute read
SAIL BSL News Non-Residential Building-NRB Process Accelerates 25 Buildings 325 Applications to be Auctioned

प्री-बिड सिक्योरिटी मनी जमा करने मैनेजमेंट ने पार्टी को किया ई-मेल। मेटल जंक्शन के जरिए ऑनलाइन नीलामी (ऑक्शन) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

  • Non Residential Building की प्रक्रिया तेजी से आगे बढ़ती जा रही है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (सेल) के बोकारो स्टील प्लांट से जुड़ी एक बड़ी और अहम खबर सामने आई है। बोकारो टाउनशिप स्थित नॉन रेजिडेंशियल बिल्डिंग (एनआरबी) को लाइसेंस पर देकर अब बीएसएल प्रबंधन करोड़ों रुपये का राजस्व अर्जित करने की तैयारी में है। इस संबंध में प्रक्रिया लगभग अंतिम चरण में पहुंच चुकी है।

बीएसएल प्रबंधन की ओर से कुल 25 नॉन रेजिडेंशियल बिल्डिंग को 33 माह की अवधि के लिए निजी संस्थाओं को सौंपा जाएगा। इसका दो बार नवीनीकरण कराया जा सकेगा। यानी 99 माह के लिए बिल्डिंग आप रख सकते हैं। यह सेल का पायलट प्रोजेक्ट बताया जा रहा है, जिसमें अन्य प्लांट में भी लागू किया जा सकेगा। इन भवनों में स्कूल, पुराना हेल्थ सेंटर और ‘अपना बाजार’ जैसी प्रमुख संपत्तियां शामिल हैं।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Township: लीजधारियों को नगर निगम का नोटिस, बिना अनुमति निर्माण, रेगुलराइजेशन के लिए मांगा दस्तावेज

इस योजना के लिए जबरदस्त रुचि देखने को मिली है। करीब सवा तीन सौ (325) आवेदकों ने आवेदन किया है। बीएसएल प्रबंधन ने सभी पात्र आवेदकों को पत्र भेजकर आवेदन शुल्क और प्री-बिड सिक्योरिटी मनी जमा करने के निर्देश दे दिए हैं।

बीएसएल प्रबंधन ने पार्टी को मेल कर दिया…

जीएम टी-एलआरए एके सिंह की ओर से पार्टी को ई-मेल किया गया है कि तय समय पर पैसा जमा करें। एनआरबी की प्रक्रिया आगे बढ़ चुकी है और तीस तारीख को सभी applicants को मेल भेज दिया गया है। लगभग 325 applicants हैं जिन्हें 13 जनवरी 2026 को रात 12 बजे तक Application Fee और Pre-Built Security Money जमा करना होगा।

ये खबर भी पढ़ें: Bokaro Steel Plant: मजदूरों ने घेरा ईडी वर्क्स कार्यालय, भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन की मांग, ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट

-Application Fee
-General: 10,000 रुपये + GST
-SC/ST: 5,000 रुपये + GST
-Pre-Built Security Money: 1 लाख रुपये (Refundable, GST लगेगा)

Highest Bidder को एनआरबी का Allotment

जो लोग 13 जनवरी के बाद Apply करेंगे, उनका Application Cancel माना जाएगा। प्रक्रिया पूरी होने के बाद Auction के लिए Process किया जाएगा और Highest Bidder को एनआरबी का Allotment किया जाएगा। एनआरबी 33 महीनों के लिए Allot हो रहा है और 2 Live Term Renewal किया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें: इस्पात राज्य मंत्री Bokaro में, BSL Expansion, बीजीएच सुपरस्पेशिलिटी हॉस्पिटल, जल शोधक, कचरा निस्तारण प्लांट की मांग

एससी-एसटी और विस्थापित को राहत

पत्र के अनुसार, प्री-बिड सिक्योरिटी डिपॉजिट 1 लाख रुपये और आवेदन शुल्क 10 हजार रुपये निर्धारित किया गया है। वहीं एससी-एसटी और विस्थापित श्रेणी के लिए आवेदन शुल्क 5 हजार रुपये प्लस जीएसटी रखा गया है। यह सिक्योरिटी मनी नीलामी प्रक्रिया के बाद रिफंडेबल होगी।

सारी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन

13 जनवरी 2026 तक पैसा जमा करना अनिवार्य है। तय समय सीमा तक राशि जमा नहीं करने पर आवेदन स्वतः निरस्त कर दिया जाएगा और किसी तरह का दूसरा मौका नहीं मिलेगा। बीएसएल ने साफ कर दिया है कि सारी प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Crime: त्योहार पर डांस कर रही लड़की से बदसलूकी, बीयर फेंकी, गला दबाया, जान से मारने की धमकी, FIR

बीएसएल प्रबंधन को करोड़ों रुपये का राजस्व

प्री-बिड सिक्योरिटी जमा होने के बाद मेटल जंक्शन के जरिए ऑनलाइन नीलामी (ऑक्शन) की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। जो संस्था सबसे अधिक बोली लगाएगी, उसी को संबंधित बिल्डिंग आवंटित की जाएगी। इसके बदले बीएसएल प्रबंधन को करोड़ों रुपये का राजस्व मिलने की उम्मीद है।

बीएसएल के इस कदम को टाउनशिप की निष्क्रिय संपत्तियों के बेहतर उपयोग और राजस्व बढ़ाने की दिशा में एक बड़ा निर्णय माना जा रहा है। अब सबकी नजरें 13 जनवरी के बाद होने वाली नीलामी प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो से विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट ट्रांसफर किए गए रणधीर सोनू बने भिलाई BAKS के कार्यकारी अध्यक्ष, 2 वोट से मिली जीत

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: Bokaro Steel Plant: मजदूरों ने घेरा ईडी वर्क्स कार्यालय, भ्रष्ट अधिकारियों पर एक्शन की मांग, ठेकेदारों को करें ब्लैकलिस्ट
Next: IISCO Steel Plant Burnpur: 2025 में हर टन स्टील, हर हीट और हर वैगन के पीछे एक कथा, पढ़ें प्रोडक्शन रिपोर्ट और 2026 का टार्गेट

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.