Skip to content
15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bokaro Steel Plant में यूनियन चुनाव का शंखनाद करने दिल्ली तक गूंजी आवाज, कोर्ट जाने की भी तैयारी
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bokaro Steel Plant में यूनियन चुनाव का शंखनाद करने दिल्ली तक गूंजी आवाज, कोर्ट जाने की भी तैयारी

08/10/2023 1 minute read
Bokaro-Steel-Plants-call-for-union-elections-echoed-till-Delhi-preparations-to-go-to-court-also-1

-नवगठित यूनियन बीएकेएस बोकारो ने मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली को यूनियन चुनाव कराने के लिए पत्र लिखा है।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने मुख्य श्रमायुक्त दिल्ली को पत्र लिख कर बोकारो इस्पात संयंत्र (Bokaro Steel Plant) में स्थापना काल से आज तक मान्यता प्राप्त यूनियन का चुनाव नहीं होने का शिकायत किया है। अपने पत्र में यूनियन ने सभी दस्तावेजों को संलग्न कर यह साबित किया है कि वर्तमान में एक खास व्यक्ति को अवैध तरीके से रिकॉगनाईजेशन का लाभ दिया जा रहा है।

बोकारो स्टील प्लांट में कार्यरत कर्मचारियों की कुल संख्या लगभग 8500 है, जबकि इंटक को लगभग 2500 कर्मचारियों का ही चेक ऑफ सिस्टम के तहत समर्थन प्राप्त है। वहीं, लगभग 6500 कर्मचारी किस यूनियन के वास्तविक सदस्य हैं। यह किसी को पता ही नहीं है। दूसरी तरफ किसी अन्य यूनियन का मेंबरशिप चेक ऑफ सिस्टम के तहत नहीं काटा जाता है।

झारखण्ड सरकार ने बोकारो इस्पात संयंत्र में इंटक के दूसरे गुट चंद्रशेखर दुबे को मान्यता प्रदान किया है। वहीं, बोकारो इस्पात प्रबंधन द्वारा बीरेंद्र नाथ चौबे को रिकॉगनाईजेशन का लाभ दिया जा रहा है। वहीं, बोकारो स्टील वर्कर यूनियन के दोनों गुटों का मामला न्यायालय में विचाराधीन है।

राज्यसभा में सांसद धीरज साहू के प्रश्न के जवाब मे इस्पात मंत्री ज्योतीरादित्य सिंधिया ने बताया कि बोकारो इस्पात संयंत्र में किसी भी यूनियन को मान्यता प्रदान नहीं किया गया है।
बीएसएल अनाधिशासी कर्मचारी संघ का कहना है कि एक तरफ इस्पात मंत्री संसद में लिखित बयान दे रहे हैं कि बोकारो इस्पात संयंत्र में कोई भी यूनियन मान्यता प्राप्त नहीं है। वहीं, दूसरी तरफ बीएन चौबे को रिकॉगनाईज्ड यूनियन लीडर के तौर पर एनजेसीएस मे इंटक की तरफ से भाग लेने दिया जा रहा है।

अपने शिकायत पत्र में यूनियन ने औद्योगिक विवाद अधिनियम 1947 के तहत कमेटी काउंसिल का गठन नहीं करने की भी शिकायत किया है। बोकारो इस्पात संयंत्र में प्रबंधन में बंटवारा नहीं किया जा रहा है।

शिकायत निवारण समिति, आवास आवंटन समिति, कर्मचारी कल्याण समिति, ज्वाइंट काउंसिल का गठन नहीं किया गया है, जबकि झारखण्ड सरकार के श्रम विभाग ने अप्रैल 2023 के आदेश में सभी कारखानों को निर्देश दिया है कि हर हालत में कार्यरत कर्मचारियों के साथ कमेटी काउंसिल का गठन करें। शिकायत निवारण समिति का भी गठन करें।

जानिए यूनियन अध्यक्ष व महासचिव का क्या कहना…
हम बोकारो स्टील प्लांट में सेक्रेट बैलेट इलेक्शन के तहत यूनियन चुनाव कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं। हमारी यूनियन ने सीएलसी दिल्ली, श्रमायुक्त झारखण्ड, डीएलसी धनबाद तथा निदेशक प्रभारी को पूरे दस्तावेजों के साथ पत्र लिखकर यूनियन चुनाव कराने का मांग किया है।

अगर कार्यपालिका द्वारा कोई ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तो हम सभी पक्षों को पार्टी बनाकर न्यायपालिका के शरण में जाएंगे। वर्तमान में अवैध यूनियन तथा अवैध नेता को रिकॉगनाईजेशन का लाभ दिया जा रहा है।
-हरिओम कुमार-अध्यक्ष, बीएकेएस बोकारो

हम कर्मचारियों को एकजुट करेंगे और सभी का साथ लेंगे। कुछ गिरोह द्वारा कर्मचारियों का स्वयंभु नेता बनने का जो नाटक किया जा रहा है, उसका पर्दाफाश करेंगे। हम कर्मचारियों को एकजुट करेंगे, यहां डेपेंडेंट डिप्लोमा अप्रेंटिस iti विस्थापित ऐसे अनेकों गुट बनाकर हमें बाँटने की रणनीति को तोड़ेगे, कंपनी के अंदर हम कर्मचारी है और जब तक एक नहीं होंगे तब तक ये शोषण बन्द नहीं होगा। सभी का साथ लेंगे और आगे बढ़ेंगे। कुछ ठेकेदार गिरोह द्वारा कर्मचारियों का स्वयंभु नेता बनने का जो नाटक किया जा रहा है उसका पर्दाफाश करेंगे
-दिलीप कुमार-महासचिव

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Durg का लाल तालाब में बनाएगा गोल्डन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड, जानें कैसे
Next: कोल इंडिया में मसीहा बनने के चक्कर में पलटू राम की मिली उपाधि

Related Stories

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026

You May Have Missed

BSP Workers are Receiving Amounts 10,000 to 21,000 Read the Story
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP श्रमिकों के खाते में आ रहे 10 से 21 हजार रुपए तक, पढ़िए पूरा मामला

Azmat ali 15/09/2026
BSP Accident Latest Update Truth Revealed Regarding Workers Death
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Accident Latest Update: मज़दूर ने दी थी मौत को दावत, एंगल को जैक बनाकर उठा रहा था गाड़ी, ऐसे गई जान, मिला सबूत, पढ़िए

Azmat ali 15/09/2026
Bhilai Steel Plant Accident Update Heavy Machine Part Falls on Worker Death 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant Accident Update: मशीन के दरवाजे और बकेट के बीच में फंसकर दर्दनाक मौत, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 14/09/2026
BSL team wins title at IIM Calcuttas Bizathon Quiz
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

आईआईएम कलकत्ता के ‘बिजाथॉन क्विज’ में BSL की टीम ने जीता खिताब, ये बने विजेता

Azmat ali 14/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.