Skip to content
02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुए पर बड़ा अपडेट, तैयार हो रहा पंचनामा
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट में तेंदुए पर बड़ा अपडेट, तैयार हो रहा पंचनामा

05/02/2025 1 minute read
Breaking News: Big update on leopard in Bhilai Steel Plant, Panchnama will be ready

गुरुवार को बीएसपी और वन विभाग की टीम मिलकर पंचनामा तैयार कर सकती है। अधिकारियों ने अब पंचनामा का मन बना लिया है।

  • भिलाई स्टील प्लांट के अंदर रेलवे लाइन पर तेंदुए का वीडियो शंटिंग स्टाफ भुवन ने पहली बार बनाया था।
  • रेल मिल में स्टैंड के समीप तेंदुआ के बैठने की तस्वीर ने सबसे ज्यादा हड़कंप मचाया था। कर्मचारियों की आवाजाही पर भी असर दिखा।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल (Steel Authority of India Limited-SAIL) के भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai STeel Plant) के अंदर एक सप्ताह से तेंदुए को लेकर हलचल है। बीआरएम के समीप रेलवे लाइन पर पहली बार तेंदुआ दिखा था।

ये खबर भी पढ़ें: वित्त मंत्री की घोषणाओं से भिलाई के व्यापारी गदगद, MSME पर ये बोला चेंबर ऑफ कॉमर्स

इसके बाद रेल मिल में रात के अंधेरे में बैठा पाया गया था। कर्मचारी ने इसकी फोटो तक करीब से खींची थी। कई स्पॉट पर तेंदुए के पैरों के निशान तक पाए गए। इसे कैमरे में कैद भी किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में ऑनलाइन मेडिसिन सिस्टम फेल, उठे सवाल

रेल मिल में तेंदुए की तस्वीर आने के बद प्रबंधन समेत वन विभाग हरकत में आया था। केज लगाए गए। बावजूद, तेंदुआ को दबोचा नहीं जा सका है। अब इसका चैप्टर क्लोज किया जा रहा है। वन विभाग और भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन मिलकर पंचनामा तैयार करने जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी मजदूर की लाश उठाने से परिवार ने किया मना, 20 लाख की मांग, ठेकेदार ने नहीं कराया था 10 लाख का इंश्योरेंस

पंचनामा तैयार करते ही वन विभाग और मैत्रीबाग की टीम प्लांट से फ्री हो जाएगी। फिलहाल, प्लांट के अंदर दहशत का माहौल है। बावजूद, तेंदुआ अब कहीं दिख नहीं रहा है।

तेंदुए की वजह से हर विभाग में दहशत का माहौल रहा। कर्मचारियों ने दावा किया था कि यूनिवर्सल रेल मिल-यूआरएम, बीआरएम, रेल मिल, कोक ओवन, ओएचपी, सीजेड में तेंदुआ देखा गया। मैत्रीबाग की टीम वन विभाग के साथ मिलकर रातभर सर्च ऑपरेशन चलाती रही, लेकिन कहीं भी तेंदुआ नजर नहीं आया।

ये खबर भी पढ़ें: BSP Accident: अधिकारियों पर होगी FIR, बेटे को नौकरी देगा बीएसपी, लेटर तैयार,परिवार में कोहराम

इधर-फर्जी वीडियो और फोटो को वायरल करने वाले मग्न हैं। किसी ने भिलाई टाउनशिप (Bhilai Township) में तेंदुआ को टहलाते हुए वीडियो वायरल किया, जिसे प्रबंधन फर्जी बता रहा है। वहीं, गुआहाटी के वीडियो को यूनिवर्सल रेल मिल बिल्डिंग (Universal Rail mill Building) का बताकर भी वायरल किया गया। तरह-तरह के फर्जी वीडियो को वायरल किया जा रहा है।

ये खबर भी पढ़ें: विशाखापत्तनम इस्पात संयंत्र में एचडी कुमार स्वामी बोले-भगवान वेंकटेश्वर स्वामी से प्रार्थना किया हूं, RINL को बनाऊंगा देश का नंबर 1 प्लांट

 

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant: पॉवर ट्रॉफी के लीग मैच शुरू, कर्मचारी जड़ रहे चौके-छक्के
Next: ईपीएस 95 हायर और न्यूनतम पेंशन 9 हजार की मांग, जंतर-मंतर पर 11 को प्रदर्शन, भिलाई की बैठक में फैसला

Related Stories

Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
Donate blood at Steel Club Bhilai on October 4
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

स्टील क्लब में 4 अक्टूबर को करें रक्तदान और कराएं फ्री में ये जांच

Azmat ali 02/10/2026
bhilai-steel-plant-management-yields-to-protests-refunds-fees
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

झुकती है दुनिया-झुकाने वाला चाहिए: विरोध के आगे झुका भिलाई इस्पात संयंत्र प्रबंधन, वापस किया पैसा, पढ़ें

Azmat ali 02/10/2026
Durgapur Steel Plant 3-km Rally held Message of Unity on Mahatma Gandhis 157th Birth Anniversary
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Durgapur Steel Plant: 3 किलो मीटर तक निकाली रैली, महात्मा गांधी की 157वीं जयंती पर एकता का संदेश

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.