Skip to content
06/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: मोदी सरकार के आदेश पर भिलाई स्टील प्लांट में लगा है बायोमेट्रिक, नहीं कर सकते बंद, प्रबंधन ने सौंपा लेटर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: मोदी सरकार के आदेश पर भिलाई स्टील प्लांट में लगा है बायोमेट्रिक, नहीं कर सकते बंद, प्रबंधन ने सौंपा लेटर

02/08/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-Biometric-installed-in-Bhilai-Steel-Plant-on-the-orders-of-Modi-government-cannot-be-closed-management-submitted-letter
  • भिलाई स्टील प्लांट में बायोमेट्रिक सिस्टम को लेकर संयुक्त यूनियन लगातार प्रबंधन पर दबाव बनाए हुए है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट (SAIL – Bhilai Steel Plant) में बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम (Biometric Attendance System) 1 जुलाई से अनिवार्य है। इसको बंद कराने के लिए हर तरफ से कोशिश की जा रही है। लेकिन, यूनियन नेताओं को एक और झटका लग गया है। केंद्रीय श्रमायुक्त के रायपुर स्थित कार्यालय में संयुक्त यूनियन और बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) के बीच समझौता वार्ता बैठक हुई। जहां, बीएसपी प्रबंधन की ओर से ऐसे पेपर पेश कर दिया गया, जिसको लेकर बड़ा बवाल मच गया है।

ये खबर भी पढ़ें: DPS Bhilai LIVE: बीएसपी अधिकारियों-कर्मचारियों और शहर वालों ने घेरा स्कूल, Principal बोले-नहीं हुई घिनौनी हरकत

बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) की तरफ से रायपुर बैठक में शामिल आइआर विभाग (IR Department) के एजीएम रोहित हरित ने उप श्रमायुक्त को जानकारी दी कि बिलासपुर हाईकोर्ट (Bilaspur Highcourt) ने बायोमेट्रिक के खिलाफ दायर याचिका को खारिज कर दिया है। इसकी कॉपी भी यूनियन नेताओं को सौंप दी गई। साथ ही केंद्र सरकार की ओर से बायोमेट्रिक को लागू करने के आदेश की कॉपी भी सौंप दी गई।

ये खबर भी पढ़ें: CG News: श्रमिकों को अब सिंगल क्लिक पर जारी होगा पैसा, फ्री में ऑनलाइन होगी कोचिंग

केंद्रीय कर्मचारियों (Central Employee) की हाजिरी के लिए आधार से लिंक और चेहरे से पहचान आधारित बायोमेट्रिक मशीन (Biometric Machine) को अनिवार्य किया गया है। यह केंद्र सरकार के आदेश पर अमल में लाया गया है। इसलिए इसे बंद नहीं किया जा सकता है। साथ ही छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने भी बायोमेट्रिक को सही ठहराया है।

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली कांड पर जागा दुर्ग प्रशासन, दुर्ग-भिलाई के कोचिंग सेंटरों पर छापा

यह राज तब खुला, जब ट्रेड यूनियन नेताओं (Trade Union Leaders) बीएसपी का वर्क कल्चर अच्छा होने और प्रोडक्शन (Production) अधिक होने के बावजूद बायोमेट्रिक लगाने पर सवाल किया? यह क्यों जरूरी है? इस पर एजीएम रोहित हरित ने जवाब दिया कि हर 15 दिन पर रिपोर्ट भेजना होता है। सरकार की तरफ से आदेश है। इसकी कॉपी यूनियन ने भी मांग लिया।

ये खबर भी पढ़ें: दिल्ली कांड पर जागा दुर्ग प्रशासन, दुर्ग-भिलाई के कोचिंग सेंटरों पर छापा

सीएलसी ने कहा-हम हाईकोर्ट के आदेश के बाहर नहीं जा सकते। यूनियन ने मांग किया है कि बायोमेट्रिक की खामियों को सुधारा जाए। 3 माह तक ट्रायल पर लिया जाए। दूसरी मांग की गई कि प्रबंधन सभी यूनियन को बुलाकर चर्चा करे। बायोमेट्रिक की वजह से लगातार हादसे हो रहे हैं। ड्यूटी आते-जाते समय आधे घंटे की छूट दीजिए। एएलसी ने बीएसपी प्रबंधन (BSP Management) को सुझाव दिया है कि एक कमेटी बनाएं। यूनियन से चर्चा करें।

ये खबर भी पढ़ें: हाईकोर्ट ने कब्जेदार को नहीं दिया स्टे, हंगामे के बीच भिलाई स्टील प्लांट ने फोर्स लेकर खाली कराया मकान

बैठक में इंटक से वंश बहादुर सिंह, बीएमएस से चन्ना, एटक से विनोद सोनी, एचएमएस से प्रमोद कुमार मिश्र, हरिराम यादव, लोइमू से प्रभाकर दाते, एक्टू से बृजेंद्र तिवारी शामिल थे। एएलसी राहुल शार्म के सामने सुनवाई हुई। अगली तारीख 26 अगस्त को है। पिछली बैठक 26 जुलाई को हुई थी।

ये खबर भी पढ़ें: देश में कुल शहरी बेघर आबादी 9,38,348, केंद्रीय मंत्री तोखन साहू की जुबानी बेघर लोगों के लिए योजनाएं

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SAIL कर्मचारियों के बकाया एरियर, वेज रिवीजन, एससी-एसटी समस्याओं का पिटारा मंत्री के सामने खोला सांसद ढुलु महतो ने
Next: SAIL NEWS: 73 GM बने CGM, पढ़िए किसको मिली खुशी, किसका ट्रांसफर, समीर गुप्ता BSP C&IT और टाउनशिप के सीजीएम होंगे उत्पल दत्ता

Related Stories

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026

You May Have Missed

Breaking News RFID trial at Bhilai Steel Plant gate Successful those Leaving Duty Early will be Caught CISF on Alert
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: भिलाई स्टील प्लांट गेट पर RFID का ट्रायल सफल, फंसेंगे ड्यूटी छोड़कर बाहर जाने वाले, CISF अलर्ट

Azmat ali 06/09/2026
Life-threatening attack on Bhilai Steel Plant employees BMS holds emergency meeting
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों पर जानलेवा हमला: BMS की आपात बैठक, घेराबंदी और पूजा से पहले बोनस की मांग

Azmat ali 05/09/2026
Fake Advertisement for SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL RSP IGH Trainee Recruitment 2026 के नाम पर फर्जी विज्ञापन सोशल मीडिया पर वायरल, प्रबंधन बोला-ठगों से बचें

Azmat ali 05/09/2026
BSP Beacon Safety E magazine ED (Works) Rakesh Kumar said this (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP में ‘Beacon’ सेफ्टी ई-मैगजीन, ईडी वर्क्स राकेश कुमार बने गवाह, पढ़ें क्या है खास

Azmat ali 05/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.