Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: हॉस्पिटल सेक्टर के अनफिट ब्लॉक समेत 10 एकड़ जमीन जिला प्रशासन ने मांगी बीएसपी से, पीएम आवास की उम्मीद
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हॉस्पिटल सेक्टर के अनफिट ब्लॉक समेत 10 एकड़ जमीन जिला प्रशासन ने मांगी बीएसपी से, पीएम आवास की उम्मीद

Azmat ali 25/11/2025 1 minute read
Breaking News District Administration asks BSP for 10 Acres of Land including Unfit Block of Hospital Sector Hoping for PM Housing (1)

कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त द्वारा बीएसपी से भूमि की मांग किए जाने से हॉस्पिटल सेक्टर वासियों ने राहत की सांस ली है।

  • हॉस्पिटल सेक्टर के लिए स्व स्थाने पुनर्विकास के नाम पर दस एकड़ भूमि की मांग आयुक्त ने भिलाई इस्पात संयंत्र से की है।
  • जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता एवं हुडको संघर्ष समिति के संयोजक जावेद खान ने कलेक्टर और नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त को पत्र लिखा था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। हॉस्पिटल सेक्टर के अनफिट ब्लॉक समेत पूरी भूमि राज्य सरकार को हैंडओवर करने की मांग पर अब कार्रवाई शुरू हो गई है। कलेक्टर के माध्यम से भिलाई नगर निगम के आयुक्त ने भिलाई स्टील प्लांट प्रबंधन को पत्र लिखकर 10 एकड़ भूमि की मांग की है।

भिलाई इस्पात संयंत्र नगर सेवा विभाग द्वारा वार्ड क्रमांक 69 हॉस्पिटल सेक्टर में अनफिट घोषित किए गए आवासों को जमीन सहित छग शासन को हस्तांतरित किए जाने की मांग जिला कांग्रेस कमेटी भिलाई के प्रवक्ता एवं हुडको संघर्ष समिति के संयोजक जावेद खान ने कलेक्टर और नगर पालिका निगम भिलाई के आयुक्त से की थी।

इसको गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त नगर पालिका निगम भिलाई राजीव कुमार पांडेय ने सेल चेयरमैन एवं डायरेक्टर इंचार्ज भिलाई इस्पात संयंत्र को पत्र लिख कर प्रधानमंत्री आवास योजना की कंडीका 10.1,10.2 ,13.1,13.2 का हवाला देते हुए दस एकड़ जमीन हस्तांतरण की मांग की है।

ये खबर भी पढ़ें: धर्मेंद्र का निधन: “गांव वालों मेरा आखिरी सलाम, गुड बाय, मैं जा रहा हूं, भगवान मैं आ रहा हूं…” राष्ट्रपति, मोदी, राहुल शोक में

गौरतलब है कि कुछ दिनों पूर्व बीएसपी अधिकारियों की बैठक कलेक्टर की अध्यक्षता मे हुई, जिसमें जिला प्रशासन ने बीएसपी से कोर्ट एवं नालंदा परिसर बनाने से लेकर अनेक विकास कार्यों के लिए जमीन की मांग की है।

इसी तारतम्य में जिला कांग्रेस के प्रवक्ता एवं हुडको संघर्ष समिति के संयोजक जावेद खान ने कहा-अस्पताल सेक्टर स्थित बीएसपी द्वारा घोषित अनफिट ब्लाक के 702 परिवार, जो यहां पिछले 20 वर्षों से नारकीय जीवन जीने को विवश हैं। उनके पूर्वजों ने सेक्टर नाइन अस्पताल में नियमित बीएसपी के सफ़ाई कर्मचारी, अटेंडेंट के रूप मे सेवा की थी। लेकिन आज की पीढ़ी ठेकेदारी में वही सेक्टर नाइन अस्पताल में न्युनतम वेतनमान में जैसे तैसे अपना जीवन बसर कर रही है।

ये खबर भी पढ़ें: सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग निजीकरण, मैनपॉवर घटाने पर BSP प्रबंधन का आया जवाब, रिटेंशन-सब्जेक्ट टू वेकेशन पर राहत नहीं

पहले की अपेक्षा आज का जीवन बहुत कठिन हो गया है। पैसों का अभाव ऊपर से घरों की दयनीय स्थिति, इनका रोजगार इसी सेक्टर 9 अस्पताल से चलता है। इसलिए उन्हें यहीं पर स्थायित्व प्रदान करने की मांग करते हुए कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा था। प्रधानमंत्री आवास योजना जो कि केन्द्र सरकार की योजना है और भिलाई इस्पात संयंत्र भी केन्द्र सरकार का उपक्रम है और अंगीकार योजना के सर्वे में निगम के सभी क्षेत्रों को लिया गया है।

ये खबर भी पढ़ें: मोदी सरकार के लेबर कोड के खिलाफ Bhilai Steel Plant के कर्मचारी गुस्से में, 26 को संयुक्त यूनियन का प्रोटेस्ट

इस सर्वे को संज्ञान में लेते हुए आयुक्त ने भिलाई इस्पात संयंत्र से दस एकड़ भूमि सबके लिए आवास मिशन शहरी के दिशा निर्देश के तहत उपलब्ध कराने तथा स्व- स्थाने पुनर्विकास के लिए जल्द से जल्द आवश्यक कार्यवाही किए जाने का आग्रह करते हुए प्रधानमंत्री आवास योजना की मूल भावना को क्रियान्वित किए जाने को कहा है। कलेक्टर के निर्देश पर आयुक्त द्वारा बीएसपी से भूमि की मांग किए जाने से हॉस्पिटल सेक्टर वासियों ने राहत की सांस ली है।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL Big News: कर्मचारी होंगे सस्पेंड, इंक्रीमेंट डाउन और बर्खास्त, एक्शन की गाइडलाइन जारी

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: सेक्टर 9 हॉस्पिटल, स्कूल, मैत्रीबाग निजीकरण, मैनपॉवर घटाने पर BSP प्रबंधन का आया जवाब, रिटेंशन-सब्जेक्ट टू वेकेशन पर राहत नहीं
Next: Bhilai Steel Plant: हाइवा-ट्रकों से दोबारा न होने पाए एक्सीडेंट, M&U ने चलाई मुहिम, चालकों को टिप्स

Related Stories

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
Bharat Ratna Sir M Visvesvaraya BSP employees donated blood on Engineers Day
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bharat Ratna Sir M. Visvesvaraya: बीएसपी कर्मचारियों ने इंजीनियर्स डे पर किए रक्तदान, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.