Skip to content
01/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: EPS 95 Higher Pension 50 हजार तक मिली नहीं, अब नॉर्मल पेंशन भी रुकी, भटक रहे SAIL कर्मचारी-अधिकारी
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • ताज़ा ख़बरें

Breaking News: EPS 95 Higher Pension 50 हजार तक मिली नहीं, अब नॉर्मल पेंशन भी रुकी, भटक रहे SAIL कर्मचारी-अधिकारी

16/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Breaking-News-EPS-95-higher-pension-not-received-till-Rs-50-thousand-now-normal-pension-also-stopped-employees-and-officers-are-wandering

कर्मचारी उच्च पेंशन योजना 1995 (Employees Higher Pension Scheme 1995) के लिए देशभर में ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरे जा चुके हैं।

अज़मत अली, भिलाई। कर्मचारी भविष्य निधि संगठन (Employees Provident Fund Organisation) पर एक और सवाल उठ गया है। ईपीएफओ (EPFO) पर आरोप लगाया जा रहा है कि ईपीएस 95 हायर पेंशन चालू किया नहीं, अब नॉर्मल पेंशन भी रोक दिया है। नॉर्मल पेंशन (Normal Pension) नहीं बनने की वजह से कर्मचारी और अधिकारी परेशान हो रहे हैं। समस्या समाधान के लिए ट्रेड यूनियन कार्यालय का चक्कर लगा रहे हैं। सही जानकारी के लिए ईपीएफओ (EPFO) और उच्च प्रबंधन तक बात पहुंचा रहे हैं।

कर्मचारी उच्च पेंशन योजना 1995 (Employees Higher Pension Scheme 1995) के लिए देशभर में ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरे जा चुके हैं। ताज़ा मामला स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) का है। सेल (SAIL) की यूनिट भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारी और अधिकारी आरोप लगा रहे हैं कि 58 साल की आयु पूरी हो चुकी है। लेकिन, अब तक नॉर्मल पेंशन भी चालू नहीं हो सकी है। ऐसा क्यों हो रहा है, इसकी सही जानकारी तक साझा नहीं की जा रही है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन को लेकर EPFO-सरकार पर भयंकर गुस्सा, खुद को भिखारी से गैर-गुजरे बोल गए पेंशनभोगी

ईपीएस 95 (EPS 95) हायर पेंशन की तमन्ना पाले बीएसपी (BSP) कार्मिक पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू (CITU) के कार्यालय पहुंचे तो राज खुला। महासचिव जेपी त्रिवेदी ने सूचनाजी.कॉम (Suchnaji.com) को बतया कि नॉर्मल पेंशन के रूप में करीब 4000-5000 के बीच राशि बनती है। जिन कर्मचारियों और अधिकारियों की उम्र 58 साल पूरी हो चुकी है, उनको पेंशन का लाभ मिलना शुरू हो जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: BJP 400 पार की जगह 240 सीट पाई, विधानसभा चुनाव में अब 7500 पेंशन की लड़ाई

ईपीएस 95 हायर पेंशन से पहले नॉर्मल पेंशन क्यों जरूरी…

सीटू महासचिव जगन्नाथ प्रसाद त्रिवेदी बताते हैं कि ईपीएस 95 हायर पेंशन के लिए ज्वाइंट ऑप्शन फॉर्म भरा गया है। ईपीएफओ को प्रक्रिया पूरी करके उच्च वेतन पर उच्च पेंशन देनी है। सही जानकारी नहीं होने से लोग परेशान हो रहे हैं।

ईपीएफओ के रायपुर कार्यालय और बीएसपी के आफिसों का चक्कर लगाना पड़ रहा है। नॉर्मल पेंशन अलग बात है। हायर पेंशन विकल्प है। लेना या नहीं लेना है। लेकिन, नॉर्मल पेंशन तो मिलनी ही है।

ये खबर भी पढ़ें : Employees Pension Scheme 1995: पेंशन 7500+DA+मुफ्त चिकित्सा सेवा चाहिए, 1000-3000 में कट रही मजबूर जिंदगी, EPFO के दांव में फंसे पेंशनर्स

हर महीने रिटायर हो रहे 100 से 150

स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) से हर महीने हजार से अधिक कर्मचारी और अधिकारी रिटायर हो रहे हैं। सेल (SAIL) की यूनिट भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) से अकेले करीब 100 से 150 कर्मचारी और अधिकारी रिटायर हो रहे हैं।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Gratuity Latest News: ग्रेच्युटी बनती है 32 लाख तक, 6 से 8 लाख तक नुकसान, पढ़िए डिटेल
Next: Big News: डिफाल्टर नियोक्ताओं पर 12% जुर्माना, EPS, EPF, EDLI का बकाया है अंशदान

Related Stories

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026

You May Have Missed

SAIL Bonus Meeting Major decision in Delhi today 588 crore increase in cash collection employees demand a hike in payout
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल बोनस मीटिंग: दिल्ली में बड़ा फैसला थोड़ी देर में, ₹588 करोड़ ज्यादा कैश कलेक्शन पर कर्मचारी बोले-बोनस भी बढ़ाएं

Azmat ali 01/10/2026
MP Vijay Baghel visited Sector 9 Hospital praised Dr Uday for the new facilities
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 हॉस्पिटल पहुंचे सांसद विजय बघेल, नई सुविधाओं पर डॉ. उदय की तारीफ

Azmat ali 01/10/2026
BMS President Chargesheeted at SAIL ISP Burnpur Over Alleged Misbehavior with Doctor
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL ISP बर्नपुर: ICU में डाक्टर से धक्का-मुक्की, गाली-गलौज, BMS अध्यक्ष को चार्जशीट, पढ़ें सभी पक्ष, Watch Video

Azmat ali 01/10/2026
SAIL NJCS Meeting INTUC protests at DSP over Puja bonus submits memorandum listing 7 demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेल एनजेसीएस मीटिंग: DSP में पूजा बोनस को लेकर INTUC का प्रदर्शन, 7 मांगों पर सौंपा ज्ञापन

Azmat ali 30/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.