Skip to content
03/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Gratuity Latest News: ग्रेच्युटी बनती है 32 लाख तक, 6 से 8 लाख तक नुकसान, पढ़िए डिटेल
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Gratuity Latest News: ग्रेच्युटी बनती है 32 लाख तक, 6 से 8 लाख तक नुकसान, पढ़िए डिटेल

16/06/2024 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Gratuity-Latest-News-Gratuity-is-up-to-Rs-32-lakh-loss-is-Rs-6-to-8-lakh

अलग-अलग सेवा काल के अनुसार आखिरी बेसिक+डीए से गणना करने पर लगभग 28 से 32 लाख रुपए बनता है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। Gratuity Latest News: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (Steel Authority of India Limited) से ग्रेच्युटी (Gratuity) को लेकर बड़ी खबर आ रही है। सेल (SAIL) की यूनिट भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel Plant) के कर्मचारी और अधिकारी ग्रेच्युटी को लेकर इस वक्त काफी तनाव में हैं।

कुछ सेवा वृत्त कर्मचारी ग्रेच्युटी क्लेम के सम्बन्ध में समुचित जानकारी के अभाव में भटक रहे हैं। ग्रेच्युटी से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए भिलाई स्टील प्लांट की पूर्व मान्यता प्राप्त यूनियन सीटू कार्यालय में हेल्प सेंटर खोला गया है, जहां यूनियन के पदाधिकारी लोगों की मदद कर रहे हैं। सवालों का जवाब दे रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें : Modi सरकार बनते ही Pension Ministry हरकत में, पेंशनभोगियों के लिए बड़े फैसले

ग्रेच्युटी के लिए पूछे जा रहे अधिकतर ये सवाल

सवाल: ग्रेच्युटी यदि 31 अक्टूबर 2021 के बेसिक+डीए के आधार पर गणना कर 22-23 लाख मिला है, तो आखिरी बेसिक+डीए पर कितना बनेगा?

जवाब: सीटू के महासचिव जेपी त्रिवेदी के मुताबिक यूनियन के पदाधिकारी सभी सवालों का जवाब दे रहे हैं।। इस सवाल का जवाब यह है कि अलग-अलग सेवा काल के अनुसार आखिरी बेसिक+डीए से गणना करने पर लगभग 28 से 32 लाख रुपए बनता है।

सवाल: आखिरी बेसिक+डीए के अनुसार यदि ग्रेच्युटी 20 लाख दिया है तो उन्हें कितना नुकसान हो रहा है?

जवाब: सेवाकाल की अवधि के अनुसार लगभग 6-8 लाख का नुकसान हो रहा है।

सवाल: क्लेम करने के लिए क्या डाक्यूमेंट्स लाना है?

जवाब: आखिरी भुगतान पर्ची ( ग्रेच्युटी शीट) अंतिम पे स्लिप,
चार सेट में फोटो कापी।

ये खबर भी पढ़ें : इस्पात मंत्री HD Kumar Swamy ने संभाला पदभार, SAIL चेयरमैन-डायरेक्टर पहुंचे, श्रम एवं रोजगार मंत्री ने संभाली कमान

Gratuity (ग्रेच्युटी) क्या है?

ग्रेच्युटी वह राशि है] जो नियोक्ता अपने कर्मचारी को कंपनी को दी जाने वाली सेवाओं के बदले में देता है। हालांकि, केवल उन्हीं कर्मचारियों को ग्रेच्युटी राशि दी जाती है जो कंपनी में पांच साल या उससे अधिक समय से कार्यरत हैं। यह ग्रेच्युटी भुगतान अधिनियम, 1972 द्वारा शासित है।

यदि कर्मचारी किसी दुर्घटना या बीमारी के कारण विकलांग हो जाता है तो उसे पांच साल से पहले ग्रेच्युटी मिल सकती है। ग्रेच्युटी मुख्य रूप से आपके अंतिम वेतन और कंपनी को दी गई सेवा के वर्षों पर निर्भर करती है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन को लेकर EPFO-सरकार पर भयंकर गुस्सा, खुद को भिखारी से गैर-गुजरे बोल गए पेंशनभोगी

ग्रेच्युटी के भुगतान के लिए पात्रता मानदंड क्या हैं?

-ग्रेच्युटी प्राप्त करने के लिए, आपको निम्नलिखित पात्रता मानदंडों को पूरा करना होगा।
-आपको सेवानिवृत्ति के लिए पात्र होना चाहिए।
-आपको सेवा से सेवानिवृत्त होना चाहिए।
-आपको कंपनी के साथ पाँच साल की निरंतर नौकरी के बाद इस्तीफा देना चाहिए।
-आपकी मृत्यु की स्थिति में ग्रेच्युटी का भुगतान नामांकित व्यक्ति को या बीमारी या दुर्घटना के कारण अक्षम होने पर आपको किया जाता है।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95 पेंशन: BJP 400 पार की जगह 240 सीट पाई, विधानसभा चुनाव में अब 7500 पेंशन की लड़ाई

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Employees Provident Fund Organisation: 2 करोड़ लोग ले चुके, अब आप नहीं ले सकते पीएफ का ये पैसा…
Next: Breaking News: EPS 95 Higher Pension 50 हजार तक मिली नहीं, अब नॉर्मल पेंशन भी रुकी, भटक रहे SAIL कर्मचारी-अधिकारी

Related Stories

Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026

You May Have Missed

Bokaro Steel Plant Notice to Leaseholders to Remove Encroachment Within 7 Days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट ने लीजधारकों से कहा-7 दिन में हटाएं कब्जे, वरन हम करेंगे ध्वस्त

Azmat ali 02/09/2026
Rourkela Steel Plant 7 year-old leopard Veeru arrives from Gujarat at IG Park Zoo
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Rourkela Steel Plant: आईजी पार्क जू में गुजरात से आया 7 साल का वीरू

Azmat ali 02/09/2026
Bhilai Steel Plant will no Longer Provide Free Education to SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant ने खत्म किया शिक्षा में आरक्षण रूपी सुविधा, अब SC-ST बच्चों से फीस वसूली शुरू

Azmat ali 02/09/2026
SAIL-SEFI Meeting Review of CR Plans Regarding Township Housing Land, Licenses BSNL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL-SEFI Meeting Live: CR का रिव्यू, मेगा PSU, टाउनशिप के मकान-जमीन, लाइसेंस, BSNL पर ये तैयारी, दूसरे प्लांट के हॉस्पिटल में अब कराइए इलाज

Azmat ali 02/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.