Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Breaking News: हड़ताल करने वाले कर्मचारियों का प्रमोशन बहाल, पूर्व ED वर्क्स अंजनी कुमार का मौखिक आदेश बेअसर
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Breaking News: हड़ताल करने वाले कर्मचारियों का प्रमोशन बहाल, पूर्व ED वर्क्स अंजनी कुमार का मौखिक आदेश बेअसर

29/03/2025 (Last updated: 30/03/2025) 1 minute read
Breaking News Promotion of striking employees restored verbal order of former ED Works Anjani Kumar ineffective (1)

बीएसपी के कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार की सकारात्मक सोच एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण यह संभव हो पाया है।

ईडी वर्क्स के रिटायरमेंट के बाद स्थानीय प्रबंधन ने नियम के तहत सही फैसला लिया और प्रमोशन को बहाल कर दिया है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड-सेल में बकाया एरियर आदि विषयों को लेकर हड़ताल करने वाले कर्मचारियों का अब प्रमोशन बहाल कर दिया गया है। बीएसपी के पूर्व ईडी वर्क्स अंजनी कुमार के मौखिक आदेश पर प्रमोशन को रोक दिया गया था। संयुक्त यूनियन इंटक, एटक, सीटू, एचएमएस, एक्टू, लोईमू एवं स्टील वर्कर्स यूनियन, बीएमएस का प्रयास सफल रहा।

ईडी वर्क्स के रिटायरमेंट के बाद स्थानीय प्रबंधन ने नियम के तहत सही फैसला लिया और प्रमोशन को बहाल कर दिया है। संयुक्त यूनियन का कहना है कि अंजनी कुमार की गलतियों को सुधार लिया गया है। कर्मचारियों का प्रमोशन बहाल होने का पूरा श्रेय ईडी एचआर पवन कुमार को दिया जा रहा है।

खास बात यह हैकि बगैर माफी मांगे प्रमोशन बहाल किया गया है। क्वालिफिकेशन बेस्ट कॅरियर ग्रोथ-QBCG में कवर होने वाले 57 कर्मियों को शनिवार को प्रमोशन ऑर्डर मिल गया। सीनियरिटी 31 दिसंबर 2024 से दी गई है।

2 साल के ट्रेनिंग पीरियड को प्रमोशन में जोड़ने की बात थी। जिनका 2 साल बचा है, उन्हें वंचित किया जा रहा था। अब लाभ मिलेगा। वहीं, डिपार्टमेंट प्रमोशन कमेटी-डीपीसी जून में होगा, बचे कर्मचारियों को प्रमोशन दे दिया जाएगा।

संयुक्त यूनियन के संयोजक वंश बहादुर सिंह का कहना है कि कार्यपालक निदेशक मानव संसाधन पवन कुमार की सकारात्मक सोच एवं दृढ़ इच्छा शक्ति के कारण यह संभव हो पाया है। संयुक्त यूनियन पवन कुमार एवं एवं उनकी टीम का आभार व्यक्त करती है। पवन कुमार को ही पूरा श्रेय दिया जा रहा है।

संयुक्त यूनियन नेताओं ने बताया ईडी वर्क्स कार्यालय की गलतियों की वजह से कर्मचारियों को उनके लाभ से वंचित किया जा रहा था। इस मामले को लेकर ईडी वर्क्स कार्यालय का घेराव तक किया गया था।

अंजनी कुमार के खिलाफ संयुक्त यूनियन ने मोर्चा खोल दिया था। दबी जुबानी अधिकारियों ने भी कहना शुरू कर दिया था कि कर्मचारियों के साथ अन्याय हुआ। नियम-कायदे के तहत फैसला लेना था। लेकिन, पूर्व ईडी वर्क्स के मौखिक आदेश पर प्रमोशन रोक दिया गया था।

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: राउरकेला स्टील प्लांट में ये क्या हो गया, कर्मचारी को उठाकर ले गए अस्पताल
Next: बोकारो स्टील प्लांट: एचआरसीएफ के अमृत पार्क में ओपन जिम, कर्मचारी-अधिकारी बनाएंगे सेहत

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.