Skip to content
25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • Bhilai Steel Plant के BRM ने तोड़ा अपना ही प्रोडक्शन रिकॉर्ड
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant के BRM ने तोड़ा अपना ही प्रोडक्शन रिकॉर्ड

14/09/2023 1 minute read
BRM-of-Bhilai-Steel-Plant-broke-its-own-production-record-3
  • बीआरएम की ऊर्जावान टीम ने बनाया नया कीर्तिमान, निदेशक प्रभारी ने दी बधाई  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल (SAIL)-भिलाई इस्पात संयंत्र (Bhilai Steel Plant) के बार राड मिल (Rod Mill) की ऊर्जावान टीम ने पुनः अपने ही बनाए कीर्तिमान को तोड़ दिया है। 13 सितम्बर को 12 एमएम टीएमटी बार मे 3303 टन (1598 बिलेट्स) का उत्पादन कर नया “सर्वश्रेष्ठ दिवस कीर्तिमान” बनाया।

ये खबर भी पढ़ें : बोनस मीटिंग से पहले SAIL चेयरमैन, सभी डायरेक्टर, DIC और NJCS लीडर इसी महीने पहली बार होंगे आमने-सामने

इसके पूर्व 12 एमएम टीएमटी बार (12 MM TMT Bar) मे उत्पादन का कीर्तिमान, 31 दिसम्बर, 2022 को 3298 टन (1581 बिलेट) का था। विभाग की इस सफलता पर निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने शॉप फ्लोर (Shop Flor) पर पहुंच कर कार्मिकों को बधाई प्रेषित की एवं उपस्थित जन समुदाय को संकल्पित किया कि बीआरएम (BRM) बिरादरी अपने सामूहिक प्रयास से वार्षिक लक्ष्य को अवश्य प्राप्त करेगी। भविष्य में आने वाली नयी चुनौतियों के लिए प्रतिबद्ध रहेगी। इस अवसर पर निदेशक प्रभारी ने बीआरएम टीम को मिठाई खिलाकर बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें : EPS 95, Gratuity की समस्या का समाधान कर रहा Ex-Employees Welfare Association BSP & SAIL, कीजिए इन नंबरों पर कॉल

बीआरएम ने उत्पाद की गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए 100 प्रतिशत  ग्राहक संतुष्टि को अपना लक्ष्य रखा है। विभाग, ग्राहक की मांग के अनुरूप अपने प्रक्रिया एवं कार्यविधी में सदैव ही नई तकनीकियों का समावेश करता रहा है, जिससे ग्राहको को बेहतर एवं गुणात्मक उत्पाद प्राप्त होता रहे।

ये खबर भी पढ़ें : CG NEWS: सीधी भर्ती के पदों पर Stipend का प्रावधान समाप्त

बीआरएम (BRM) के उत्पाद देश के सेंट्रल विस्टा, बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट, राम मंदिर अयोध्या, बार्डर रोड ओर्गेनाइजेसन (Border Road Organization ) जैसे प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट में महत्वपूर्ण भागीदारी निभा रहे हैं तथा इन उत्पादों को ग्राहको से अच्छा प्रतिसाद भी मिल रहा है।

ये खबर भी पढ़ें : CG जनसंपर्क विभाग में 5 अधिकारी संयुक्त संचालक और 14 अधिकारी उप संचालक के पद पर प्रमोट

विभागाध्यक्ष मुकेश गुप्ता (Mukesh Gupta) ने सभी कार्मिको को बधाई देते कहा कि यह आप सभी के समर्पण एवं दृढ़ संकल्प के कारण ही यह उत्कृष्ट उपलब्धि संभव हो पाई है। उन्होंने  अपने उद्बोधन में कहा कि आप सभी नई ऊंचाइयों को प्राप्त करने के लिए खुद को समर्पित करने का संकल्प लें। एसके बेहरा, केके ठाकुर, सच्चिदानंद त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत महंती, समीर पाण्डेय तथा शिखर तिवारी आदि महाप्रबंधक-गणों सहित वरिष्ठ अधिकारीयों ने भी सभी कार्मिकों को बधाई दी।

ये खबर भी पढ़ें : समय से पहले स्टील मेटल, इंजीनियरिंग फेडरेशन का चुनाव, त्यागी, राजेंद्र सिंह और संजय वढ़ावकर के हाथ सत्ता, हरभजन सिद्धू ने दिया-वोट पर चोट का नारा

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: SEFI की कानूनी लड़ाई से SAIL के 15000 व BSP के 4000 अफसरों को मिलेगा लाखों रुपए बकाया पर्क्स, सेल बोर्ड सदस्यों के विदेश दौरे का खामियाजा
Next: छत्तीसगढ़ की सबसे सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगी खुर्सीपार में, CCTV कैमरे, साउंड सिस्टम पर गूंजेगा भजन और एसी बस स्टैंड

Related Stories

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
BSL Blast Furnace Employee Demands Regarding safety Equipment, Roads, Dust, Water, Mobile Punching, and Incentive Formulas
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL ब्लास्ट फर्नेस: सुरक्षा उपकरण, सड़क, धूल, पानी, मोबाइल पंचिंग और इंसेंटिव फॉर्मूले पर कर्मचारियों का छलका दर्द

Azmat ali 25/08/2026
Save BSP Sector 1 Hospital From Ruin INTUC Suggestion
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP सेक्टर 1 अस्पताल बर्बाद होने से बचा लो, इंटक ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.