Skip to content
16/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • छत्तीसगढ़ की सबसे सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगी खुर्सीपार में, CCTV कैमरे, साउंड सिस्टम पर गूंजेगा भजन और एसी बस स्टैंड
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

छत्तीसगढ़ की सबसे सुंदर और स्मार्ट सड़क बनेगी खुर्सीपार में, CCTV कैमरे, साउंड सिस्टम पर गूंजेगा भजन और एसी बस स्टैंड

14/09/2023 (Last updated: 10/10/2024) 1 minute read
Chhattisgarhs-most-beautiful-and-smart-road-will-be-built-in-Khursipar-CCTV-cameras-bhajans-will-echo-on-sound-system-and-AC-bus-stand-1-1
  • खुर्सीपार के एमपीआर की तस्वीर जल्द बदलेगी। सड़क और लगे पोल पर साउंड सिस्टम भी लगाया जाएगा, जिससे लोग राह चलते भजन और प्रवचन भी सुन सकेंगे।  

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की सबसे सुंदर और हाईटेक सड़क भिलाई में बनने जा रही है। एमपीआर रोड खुर्सीपार (MPR Road Khursipar) में ऐसी एक सड़क बनाई जाएगी, जो शायद ही अब तक प्रदेश में भी कही बनी हो। भिलाई नगर के विधायक देवेन्द्र यादव (MLA Devendra Yadav) विकास के नए-नए आयाम गढ़ने के लिए जाने जाते है। जिनहोंने कुछ ही साल में पूरे खुर्सीपार और छावनी क्षेत्र के वार्डों की तस्वीर बदल दी है। उन्होंने ना सिर्फ ऐसे किसी सड़क की कल्पना की बल्कि उस कल्पना को साकार करने जा रहे है।

ये खबर भी पढ़ें :  Bhilai Steel Plant के BRM ने तोड़ा अपना ही प्रोडक्शन रिकॉर्ड

खुर्सीपार की सबसे प्रमुख सड़क एमपीआर (MPR) की तस्वीर जल्द बदल रही है। सीसीटीवी कैमरे लगे रहेंगे।  सड़क और लगे पोल पर साउंड सिस्टम (Sound System) भी लगाया जाएगा, जिससे लोग राह चलते भजन और प्रवचन भी सुन सकेंगे।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL चेयरमैन साहब…! Bonus के लिए जल्द बुलाएं मीटिंग, अब और न कराएं इंतजार

विधायक कार्यालय के मुताबिक इस सड़क पर सुरक्षा की दृष्टि से जो नेशनल हाईवे जैसे सड़कों पर लगाए जाने वाला रोड ब्लिंकिंग भी लगाया जाएगा।  जो रात में जब जलेगा तो सड़क की खूबसूरती और क्षेत्र पर रहने वाले व चलने वाले लोगों को एक अलग ही अनुभूति प्रदान करेगा। इस सड़क के बनने के बाद से इस क्षेत्र की पूरी तस्वीर ही बदल जाएगी। इस सड़क को नेशनल हाइवे की तरह ही मजबूत और रोड इंजीनियरिंग के हिसाब से बनाया जाएगा।

ये खबर भी पढ़ें :  Engineer’s Day 2023: BSP DIC अनिर्बान दासगुप्ता को मिलेगा लाइफ टाइम इंजीनियरिंग एक्सीलेंस अवार्ड, इधर-CM भूपेश बघेल ने दी बधाई

रोप लाइट और स्ट्रीट लाइटों से रोशन होगा

एमपीआर रोड की खूबसूरती रातः में और भी ज्यादा बढ़ जाएगी, क्योंकि रात में इस रोड पर लगे स्ट्रीट पोल में लगे दूधिया रोशनी से रोशन स्ट्रीट लाइट  सड़कों को काफी सुंदर और मनमोहक बना देगा। इसके अलावा स्ट्रीट पोल पर रंग बिरंगी रोप लाइट भी लगाया जाएगा। जो तिरंगे के रंग से सजा होगा। जब यह लाइट रातः में जलेगी तो इसे देख कर लोगों के मन मे देश प्रेम और तिरंगे के प्रति सम्मान भी बढ़ेगा।

ये खबर भी पढ़ें :  SEFI की कानूनी लड़ाई से SAIL के 15000 व BSP के 4000 अफसरों को मिलेगा लाखों रुपए बकाया पर्क्स -सेल बोर्ड सदस्यों के विदेश दौरे का खामियाजा

वर्टिकल फाउंटेन होगा आकर्षक का केंद्र

सरकारी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल के पास एक वर्टिकल फाउंटेन भी निर्माण किया जाएगा, जो क्षेत्र के लिए सबसे सुंदर और आकर्षण का केंद्र होगा। वर्टिकल फाउंटेन जब रात में रंग बिरंगी लाइटों से चलेगी और वहां फाउंटेन में  उठते पानी की बूंदे लोगों को अपनी ओर आकर्षित करेगी। क्षेत्र का ऐसा एक पहला वर्टिकल फाउंटेन होगा, जो अब तक भिलाई में कहीं देखने को नहीं मिलता, जो कि क्षेत्र का बेहद खूबसूरत और आकर्षण होगा।

ये खबर भी पढ़ें :  भिलाई स्टील प्लांट के विनोद नायर होंगे Volleyball Championship के मुख्य रेफरी

एसी वाला बस स्टॉप

सिर्फ इतना ही नहीं भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव (MLA Devendra Yadav) की पहल से खुर्सीपार के श्रीराम चौक पर एक ऐसा बस स्टैंड बनाया जाएगा। जहां ऐसी लगा होगा। यह बस स्टॉप पूरी तरह से वातानुकुलित रहेगा। यहां से स्कूल व काम पर जाने वाले लोग अपने बस का आराम से इंतजार कर सकेंगे, हालांकि इस एमपीआर  रोड पर जहां-जहां बस स्टॉप की आवश्यकता है, वहां पर बस स्टॉप बनाए जाएंगे। लेकिन श्री राम चौक पर जो बस स्टॉप बनेगा वह वातानुकुलित रहेगा। ताकि बारिश, धूप के दिनों में लोगों को परेशानी ना हो और लोग आराम से बैठकर वहां अपने वाहन का इंतजार कर सके।

ये खबर भी पढ़ें :  SAIL ISP के GM वेणु गोपाल के घर आई फर्जी CBI, 200 ग्राम सोना, 25 हजार कैश लेकर फरार

जनता की मांग पर विकास

हम भिलाई की भलाई के लिए काम कर रहे हैं। भिलाई की जनता की मांग पर लगातार विकास कार्य किया जा रहे हैं। आज खुर्सीपार छावनी सहित पूरे भिलाई शहर का एक भी वार्ड ऐसा नहीं है। जहां विकास कार्य नहीं हुआ हो।  करोड़ों के विकास किए गए हैं, स्कूल शिक्षा खेल स्वास्थ्य सड़क नाली से लेकर सभी जरूरी चीजों को ध्यान पर रखकर काम किया जा रहा है।
-देवेन्द्र यादव, विधायक भिलाई

ये खबर भी पढ़ें :  EPS 95 हायर पेंशन: FD तोड़े बगैर EPFO में जमा करें लाखों रुपए, यह है तरीका

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: Bhilai Steel Plant के BRM ने तोड़ा अपना ही प्रोडक्शन रिकॉर्ड
Next: SAIL और Coal India अधिकारियों के घर विजिलेंस के नाम पर फिल्मी स्टाइल में 3 महीने में सोना लूट की तीसरी वारदात, Same Pattern

Related Stories

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026

You May Have Missed

Diploma Engineers Conclave 2026 Gathering of Bhilai Steel Plant employees this evening
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Diploma Engineers Conclave 2026: भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारियों का जमावड़ा आज शाम, ईडी देंगे मंत्र-गिफ्ट

Azmat ali 16/09/2026
Good News Weight, BP Pulse, and Oxygen Levels will Now be Checked Right at the Entrance of Sector 9 Hospital Selfie Point
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Good News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल में नई सौगात, अब गेट पर ही चेक होगा वेट, बीपी, पल्स, आक्सीजन, और मुस्कुराइए सेल्फी प्वाइंट पर

Azmat ali 16/09/2026
DSP Diploma Engineers Association Discussion on the contributions of Bharat Ratna Mokshagundam Visvesvaraya
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

DSP Diploma Engineers Association: भारत रत्न सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया के योगदान और कर्मचारियों के भविष्य पर मंथन

Azmat ali 15/09/2026
Bokaro Steel Plant BAKS demands immediate central subsidized canteen at BSL
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो स्टील प्लांट: BAKS ने की बीएसएल में तत्काल केंद्रीय सब्सिडाइज्ड कैंटीन की मांग

Azmat ali 15/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.