Skip to content
26/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSL Half-Marathon 2026: रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी तक, बच्चे-बूढ़े भी तैयार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSL Half-Marathon 2026: रजिस्ट्रेशन 20 जनवरी तक, बच्चे-बूढ़े भी तैयार

Azmat ali 06/01/2026 1 minute read
BSL Half-Marathon 2026 Registrations Open Until January 20 Young and Old Ready

www.bokaromarathon.com पर विज़िट करें अथवा info@bokaromarathon.com पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें। उत्साह का माहौल।

  • मैराथन 01 फरवरी 2026 को प्रातः 06:30 बजे, सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से प्रारंभ होगी।

सूचनाजी न्यूज, बोकारो। बोकारो स्टील प्लांट द्वारा गत वर्ष की भांति इस वर्ष भी आगामी 01 फरवरी 2026 को बोकारो हाफ मैराथन-2026 का आयोजन किया जा रहा है, जिसकी तैयारियाँ जोर-शोर से चल रही हैं।

एक्टिव बोकारो, हेल्दी बोकारो अभियान के तहत स्वास्थ्य, फिटनेस एवं सक्रिय जीवनशैली के प्रति जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आयोजित इस प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया प्रारंभ है। उल्लेखनीय है कि यह मैराथन एआईएमएस (AIMS) से प्रमाणित है, जो इसे अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता एवं विशिष्ट पहचान प्रदान करती है।

प्रतियोगिता को विभिन्न आयु-वर्गों के अनुरूप तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया है, जिनमें 21.2 किलोमीटर की हाफ मैराथन, 10 किलोमीटर तथा 05 किलोमीटर की दौड़ शामिल हैं। ये दौड़ 40 वर्ष तक, 40 से 60 वर्ष तथा वरिष्ठ नागरिक वर्ग के पुरुष एवं महिला प्रतिभागियों के लिए अलग-अलग आयोजित की जाएंगी।

हाफ मैराथन के विजेताओं को नकद पुरस्कार राशि प्रदान की जाएगी। सामाजिक समावेशिता को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से 13 वर्ष से अधिक आयु के दिव्यांगजनों के लिए 02 किलोमीटर की विशेष दौड़ का भी आयोजन किया जाएगा।

यह मैराथन 01 फरवरी, 2026 को प्रातः 06:30 बजे, सेक्टर-4 स्थित मोहन कुमार मंगलम स्टेडियम से प्रारंभ होगी, प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक प्रतिभागी 20 जनवरी, 2026 तक www.bokaromarathon.com पोर्टल के माध्यम से अपना पंजीकरण करा सकते हैं।

निर्धारित समय सीमा के भीतर दौड़ पूर्ण करने वाले सभी प्रतिभागियों को मेडल, टी-शर्ट एवं ई-प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम से संबंधित विस्तृत जानकारी के लिए www.bokaromarathon.com पर विज़िट करें अथवा info@bokaromarathon.com पर ई-मेल के माध्यम से संपर्क करें।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: प्लेसमेंट कैंप 13 जनवरी को, Private Sector के 337 पदों पर भर्ती, 15 से 40 हजार तक सैलरी
Next: Vizag Steel Plant के भविष्य पर संकट, संसदीय समिति से हस्तक्षेप की मांग, RINL को मर्ज करें SAIL में

Related Stories

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026

You May Have Missed

Delay in SAIL Junior Manager Exam 2026 Results Kumar Amit Writes to Steel Minister and CMD
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Junior Manager Exam 2026 के रिजल्ट में देरी, कुमार अमित ने इस्पात मंत्री, CMD का खटखटाया दरवाजा

Azmat ali 25/08/2026
Bhilai Steel Plant CITU Office Bearers Met with the CGM (Safety) and Submitted a Memorandum of Demands
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Bhilai Steel Plant: आखिरकार CGM सेफ्टी को CITU पदाधिकारियों ने घेर ही लिया, सौंपा मांग पत्र, ED को भेजी कॉपी

Azmat ali 25/08/2026
6 Management Trainees (Technical) Join SAIL RSP ED Shares Career Mantras
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL राउरकेला स्टील प्लांट को मिले 6 अधिकारी, ईडी ने दिए करियर मंत्र

Azmat ali 25/08/2026
Announcement of a Decisive movement at the Workers Convention on August 30–Bokaro Joint Front
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

एरियर मांगने पर केंद्र सरकार का नोशनल वाला कागज दिखाता है सेल, 30 को निर्णायक आंदोलन की होगी घोषणा

Azmat ali 25/08/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.