Skip to content
05/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Breaking News: जीएम इंफोर्समेंट केके यादव हटाए गए, 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, PR में राजीव, DIC सचिवालय में आए अजय कुमार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Breaking News: जीएम इंफोर्समेंट केके यादव हटाए गए, 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, PR में राजीव, DIC सचिवालय में आए अजय कुमार

Azmat ali 04/08/2025 (Last updated: 04/08/2025) 1 minute read
BSP Breaking News Enforcement post withdrawn from GM KK Yadav 14 officers transferred Rajiv in PR Ajay Kumar comes to DIC Secretariat

डीआइसी सचिवालय के अतुल नौटियाल अब टाउनशिप में। इनके स्थान पर अजय कुमार को दिया गया मौका। पूरी लिस्ट यहां पढ़िए।

  • जीएम एचआर नॉन वर्क्स एंड इम्प्लाइज सर्विस जेएन ठाकुर अब जीएम एचआर नॉन वर्क्स होंगे।

  • जनसंपर्क विभाग में आए ईडी एचआर पवन कुमार के कार्यालय के जीएम राजीव कुमार।

  • जीएम टीएसडी शॉप, लीज, लाइसेंस राजेश कुमार साहू अब स्टेट कोर्ट में बैठेंगे।

  • तुषार राय चौधरी की घर वापसी। राजहरा से बीएसपी माइंस मुख्यालय में ट्रांसफर।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल के भिलाई स्टील प्लांट के 14 अधिकारियों का ट्रांसफर कर दिया गया है। कार्यक्षेत्र बदलने का आदेश जारी किया गया है। 10 जीएम का नाम भी ट्रांसफर ऑर्डर में शामिल है। डायरेक्टर इंचार्ज सचिवालय के जीएम अतुल नौटियाल को हटा दिया गया है। इनके स्थान पर अजय कुमार को मौका मिला है।

वहीं, जीएम इंफोर्समेंट, पीएचडी केके यादव को भी अपने पद से हटा दिया गया है। अब वह सिर्फ जीएम टीएसडी रह गए हैं। विवादों से घिरे होने और उच्च प्रबंधन की किरकिरी की वजह से यह फैसला लिया गया है।

जीएम एचआर नॉन वर्क्स एंड इम्प्लाइज सर्विस जेएन ठाकुर अब जीएम एचआर नॉन वर्क्स होंगे। मानव संसाधन गैर-कार्य, मानव संसाधन चिकित्सा, मानव संसाधन टीएसडी, आईआर और सीएलसी, कर्मचारी सेवाएँ, खेल मनोरंजन एवं नागरिक सुविधाएं जेएन ठाकुर को ही रिपोर्ट करेंगे। जीएम एचआर मिल, एमएंडएस संजय द्विवेदी अब जीएम एचआर वर्क्स होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL कर्मचारियों के 40 मुद्दे पेंडिंग, NJCS मीटिंग 18 महीने से नहीं, नेता मौन, प्रबंधन की मौज, कोर्ट में बीएकेएस

जीएम टीएसडी शॉप, लीज, लाइसेंस राजेश कुमार साहू अब स्टेट कोर्ट में बैठेंगे। डायरेक्टर इंचार्ज सचिवालय के जीएम अतुल नौटियाल के पास अब शॉप, लीज, लाइसेंस डिपार्टमेंट का जिम्मा होगा। जीएम एचआर वेलफेयर के सुपर्णाअब जीएम एचआर वेलफेयर, आयरन और स्टील होंगी।

वहीं, जीएम एचआर आयरन एंड स्टील आर रंजनी अब जीएम एचआर स्ट्राटेजिक-एचआर एंड पीआइओ होंगी। इन्हीं के पास रूल्स, एचआरआइएस, एमपीएस आदि के अधिकारी रिपोर्ट करेंगे। जीएम एचआर माइंस अजय कुमार अब जीएम डायरेक्टर इंचार्ज सचिवालय होंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

ईडी एचआर पवन कुमार के कार्यालय के जीएम राजीव कुमार अब जीएम एलए एंड पीआर होंगे। दूसरी ओर डीजीएम एचआर-एमपीएस प्रताप शेखर नायक अब डीजीएम एचआर मिल्स एंड एमएंडएस होंगे। बीएसपी एचआरआइएस से राजहरा ट्रांसफर पर भेजे गए एजीएम तुषार राय चौधरी की घर वापसी हो गई है। वह अब एचआर माइंस मुख्यालय में बैठेंगे।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में प्रमोशन पाने वाले अधिकारियों का सम्मान, पहुंचे ईडी एचआर, सीजीएम भी

एचआर आइओसी राजहरा के असिस्टेंट मैनेजर के शशांक राव अब भिलाई के एचआर आइआर एंड सीएलसी में कामकाज देखेंगे। जूनियर मैनेजर एचआर-एसजेड-1 राजेश कुमार पांडेय का ट्रांसफर राजहरा किया गया है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 8 घंटे में तय करेगी 410 किलोमीटर की दूरी, पढ़ें स्टेशन और टाइम
Next: Bhilai Steel Plant के पूर्व DGM से मकान खाली कराकर कलेक्टर को आवंटित, BSP बेनकाब

Related Stories

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026

You May Have Missed

Steel Club A pledge to save lives through the donation of 106 units of blood 27 people donated blood for the first time
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

Steel Club में 106 यूनिट रक्तदान से जिंदगी बचाने का संकल्प, 27 लोगों ने पहली बार किया रक्तदान

Azmat ali 04/10/2026
BAKS Bokaro The Struggle Continues From Paperwork to the Courts and From the Streets to the Plant
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BAKS Bokaro: पेपर से कोर्ट तक, सड़क से प्लांट तक संघर्ष जारी, NJCS, वेज रिवीजन, बोनस और पे-स्केल तक मंथन

Azmat ali 04/10/2026
Bhilai Steel Plant Focus on Safety ED (Works) Rakesh Kumar is Conducting Surprise Inspections
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP ईडी वर्क्स कर रहे छापेमारी, संडे को पहुंचे कोक ओवन, रेल मिल, दारूबाज अफसर-कर्मचारी होंगे सस्पेंड-टर्मिनेट

Azmat ali 04/10/2026
No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.