Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 8 घंटे में तय करेगी 410 किलोमीटर की दूरी, पढ़ें स्टेशन और टाइम
  • ताज़ा ख़बरें
  • रेलवे

रायपुर-जबलपुर एक्सप्रेस 8 घंटे में तय करेगी 410 किलोमीटर की दूरी, पढ़ें स्टेशन और टाइम

Azmat ali 04/08/2025 1 minute read
Raipur-Jabalpur Express will cover a distance of 410 km in 8 hours, read station and time

ट्रेन दुर्ग, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, गोंदिया, बालाघाट, नैनपुर, मदन महल स्टेशनों पर ठहराव करते हुए जबलपुर में रात 22:45 बजे पहुंचेगी।

  • रायपुर-जबलपुर- रायपुर एक्सप्रेस सेवा का हुआ शुभारंभ।

सूचनाजी न्यूज, रायपुर। रेल यात्रियों (Railway Passengers) के लिए अच्छी खबर है। रायपुर से जबलपुर की दूरी को खत्म करने के लिए एक और ट्रेन का परिचालन शुरू हो गया है। यह ट्रेन रायपुर से दोपहर 14:45 बजे, दुर्ग (15:22/15:27), राजनांदगांव (15:48/15:50), डोंगरगढ़ (16:13/16:15), गोंदिया (17:50/18:15), बालाघाट (18:50/18:52), नैनपुर (20:15/20:20), मदन महल (22:30/22:32), जबलपुर रात 22:45 बजे पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई टाउनशिप में कब्जेदार की गुंडई पर ट्रेड यूनियन, आफिसर्स एसोसिएशन भड़का, बड़ी प्लानिंग

रायपुर स्टेशन (Raipur Station) पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय (CM Vishnudev Sai), विडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव, मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर इस एक्सप्रेस ट्रेन को किया रवाना।

ये खबर भी पढ़ें: भिलाई स्टील प्लांट में नए डायरेक्टर इंचार्ज सीआर महापात्र का मीटर चालू, पढ़ें RSP, BSL से BSP तक का सफर

भारतीय रेल द्वारा रायपुर और जबलपुर के बीच व्हाया गोंदिया, बालाघाट होकर जाने वाली सीधी एक्सप्रेस सेवा की शुरुआत रायपुर रेलवे स्टेशन से की गई। इस अवसर पर रायपुर स्टेशन पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, रायपुर के सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित अन्य सांसद व विधायक, जनप्रतिनिधिगण तथा तरुण प्रकाश, महाप्रबंधक, दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे, मंडल रेल प्रबंधक, रायपुर सहित रेलवे अन्य अधिकारीगण मौजूद थे। रायपुर–जबलपुर एक्सप्रेस छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र और मध्यप्रदेश तीनों राज्यों को जोड़ने वाली नई सुविधा है। यह सेवा रायपुर, गोंदिया और जबलपुर के बीच तेज़, वैकल्पिक और सुविधाजनक मार्ग प्रदान करेगी।

ये खबर भी पढ़ें: रेल कोच फैक्ट्री कपूरथला में जुटे देशभर से कर्मचारी, पुरानी पेंशन की बहाली, निजीकरण पर दहाड़े नेताजी

इसी प्रकार 11702 जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस:- जबलपुर प्रस्थान: 06:00 बजे, मदन महल (06:10/06:12), नैनपुर (07:55/08:00), बालाघाट (09:22/09:24), गोंदिया (10:10/10:35), डोंगरगढ़ (11:33/11:35), राजनांदगांव (11:58/12:00), दुर्ग (13:00/13:05), रायपुर पहुंच: 13:50 बजे पहुंचेगी।

ये खबर भी पढ़ें: बीएसपी के बार एवं रॉड मिल की “आरोहण” टीम को सेफ्टी सर्कल कन्वेंशन में गोल्ड अवार्ड

इस ट्रेन में कुल 15 कोच होंगे, जिनमें 01 पावर कार, 01 एसएलआरडी, 08 सामान्य श्रेणी के कोच, 04 चेयर कार, तथा 01 एसी चेयर कार शामिल हैं।

रायपुर-जबलपुर-रायपुर एक्सप्रेस 410 किलोमीटर की दूरी मात्र 8 घंटे में तय करेगी एवं इससे यात्रियों का समय बचेगा और यात्रा अधिक सुगम होगी। इस सेवा से गोंदिया, बालाघाट और जबलपुर की यात्रा पहले से कहीं ज्यादा आसान हो जाएगी, जो क्षेत्रीय व्यापार और पर्यटन को बढ़ावा देगी।

ये खबर भी पढ़ें: मुक्केबाजी में भिलाई स्टील प्लांट की टीम 8 पदक के साथ बनी विजेता

इसी तरह भावनगर टर्मिनस-अयोध्या एक्सप्रेस और रीवा-पुणे (हड़पसर) एक्सप्रेस का भी क्रमशः भावनगर एवं रीवा स्टेशनों से शुभारंभ हुआ। भावनगर में गुजरात के मुख्यमंत्री भूपेन्द्र पटेल तथा अश्विनी वैष्णव एवं जबलपुर, रीवां में मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव द्वारा इन ट्रेनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

ये खबर भी पढ़ें: देवघर श्रावणी मेला के लिए बोकारो स्टील प्लांट ने रवाना किया मेडिकल मोबाइल यूनिट

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: बिरसा मुंडा उत्कृष्टता पुरस्कार 2025: BSL कर्मचारी-अधिकारी 17 के बजाए पाएंगे 22 पुरस्कार, 5 हजार की राशि अब 7 हजार
Next: BSP Breaking News: जीएम इंफोर्समेंट केके यादव हटाए गए, 14 अधिकारियों का ट्रांसफर, PR में राजीव, DIC सचिवालय में आए अजय कुमार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.