SAIL बोनस पर BSP कर्मी करेंगे अर्धनग्न प्रदर्शन, NJCS यूनियन संग BAKS भी करेगी 28 को हड़ताल, सबने दिया नोटिस

संयुक्त ट्रेड यूनियन ने दिया हड़ताल का नोटिस।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। सेल बोनस को लेकर विवाद जारी है। कर्मचारी विरोध-प्रदर्शन कर रहे हैं। 18 अक्टूबर को भिलाई स्टील प्लांट के कर्मचारी अर्धनग्न होकर प्रदर्शन करेंगे। सेल प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी की जाएगी।

28 अक्टूबर को हड़ताल की जाएगी। एनजेसीएस यूनियनों की ओर से 28 अक्टूबर को सेल के सभी प्लांट और खदान में हड़ताल की जाएगी। शुक्रवार दिन में संयुक्त यूनियन की ओर से हड़ताल का नोटिस बीएसपी प्रबंधन को दे दिया गया। रात में बीएसपी अनाधिशासी कर्मचारी संघ ने भी मेल के जरिए हड़ताल का नोटिस प्रबंधन को भेज दिया है। जबकि, बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ 19 अक्टूबर को हड़ताल कर रही है।

भिलाई बीएकेएस के अध्यक्ष अमर सिंह ने सूचनाजी.कॉम को बताया कि अभी ई-मेल के जरिए नोटिस दिया गया है। हड़ताल के नोटिस का पत्र भी सौंप दिया जाएगा।

इधर-सेल कर्मचारियों के 39 महीने का एरियर्स सहित वेज रिवीजन जल्द पूरा करने, बोनस फार्मूला में परिवर्तन कर बोनस बढ़ाने, इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन करने, ठेका श्रमिकों को S1 ग्रेड का वेतन देने सहित विभिन्न मुद्दों को लेकर 28 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने का भिलाई प्रबंधन को नोटिस दिया गया।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: झारखंड के रामगढ़ कर्णपुरा कोयला खदान में मिली शेल गैस

1 अक्टूबर को सेल प्रबंधन के साथ बोनस वार्ता विफल होने के बाद प्रबंधन द्वारा मनमाने तरीके से कर्मियों को बोनस दे दिए जाने से आक्रोशित एनजेसीएस यूनियनों ने अपनी पूर्व की मांगों के साथ बोनस फार्मूला में परिवर्तन कर नया बोनस फार्मूला बनाने सहित विभिन्न मांगों को लेकर सेल की सभी इकाई एवं खदानों में 28 अक्टूबर को हड़ताल करने का निर्णय लिया है।

ये खबर भी पढ़ें: Stock Market Update: सेल के शेयर भाव का Good Friday, 4 रुपए बढ़ा भाव

इसी कड़ी में शुक्रवार को भिलाई की इंटक, बीएमएस, सीटू, एटक, एचएमएस, एक्टू, लोईमू, इस्पात श्रमिक मंच एवं स्टील वर्कर्स यूनियन ने आईआर के महाप्रबंधक जेएन ठाकुर को हड़ताल का नोटिस सौंप दिया। इस दौरान महाप्रबंधक विकास चंद्र एवं सहायक महाप्रबंधक रोहित हरित भी उपस्थित थे।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: प्राचीन शिव मंदिर देवबलोदा की सूरत बदलने में जुटा भिलाई स्टील प्लांट, ईडी ने किया भूमिपूजन

यूनियन की मांग

1 -01 जनवरी 2017 से लागू होने वाले वेज रिवीजन के लंबित मुद्दों (39 महीने का एरियर एचआरए, 50% एचए पर्क्स, 8 महीने के एलटीसी राशि का नगदी कारण इत्यादि) का तत्काल निराकरण किया जाए l

2- वर्तमान बोनस फार्मूला को रद्द करते हुए एनजेसीएस मीटिंग बुलाकर नया ASPLIS/ बोनस फॉर्मूला बनाया जाएl

3- ग्रेच्युटी पर सीलिंग को तत्काल निरस्त किया जाएl

4- इंसेंटिव स्कीम का रिवीजन किया जाएl

5- ठेका श्रमिकों का वेतन समझौता जल्द से जल्द किया जाए तथा S1 ग्रेड का वेतन दिया जाएl

6- ठेका श्रमिकों के ईएसआईसी की सीमा 21000 रुपए से बढ़कर ₹50000 किया जाएl

7- ठेका श्रमिकों को 20% बोनस दिया जाए।

8- आआर आई एन एल का विनिविशीकरण बंद किया जाए एवं नया वेज स्ट्रक्चर लागू किया जाए।

9- सभी कर्मचारियों को एक एडिशनल इंक्रीमेंट दिया जाए।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में 15 को भी हड़ताल, राजेंद्र सिंह ने नाम लिए बगैर दिया जवाब…

ताज़ा ख़बरें

खबरें और भी हैं...

अतिरिक्त ख़बरें