Skip to content
04/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • आंधी में उखड़े सागौन को मिली नई जिंदगी: बीएसपी उद्यानिकी विभाग का अनोखा अभियान, पेड़ काटने नहीं बचाने निकली टीम
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

आंधी में उखड़े सागौन को मिली नई जिंदगी: बीएसपी उद्यानिकी विभाग का अनोखा अभियान, पेड़ काटने नहीं बचाने निकली टीम

Azmat ali 09/06/2026 1 minute read
BSP Horticulture Departments Unique Campaign to Save Teak Trees Team Set out to Save Trees instead of Cutting 1

बीएसपी उद्यानिकी विभाग के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार जैन अपने सहयोगी राजेश शर्मा, ललित चंद्राकर, अग्रवाल संग उतरे मैदान में।

  • टैंकरों से लगातार पानी डाला जा रहा है, ताकि जड़ें फिर से मिट्टी से जुड़ सकें और तेज हवा चलने पर पेड़ दोबारा न गिरें।
  • यह पहल सिर्फ पेड़ों को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली-स्वच्छ पर्यावरण को भी नया जीवन देने का संदेश दे रही।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। जब तेज आंधी और मौसम की मार से विशाल सागौन के पेड़ जड़ों समेत उखड़ गए, तब अधिकांश लोगों ने उन्हें खत्म हो चुकी हरियाली मान लिया। लेकिन सेल भिलाई स्टील प्लांट के उद्यानिकी विभाग ने हार नहीं मानी। विभाग ने इन पेड़ों को काटने के बजाय उन्हें दोबारा खड़ा कर नई जिंदगी देने का अभियान शुरू कर दिया है।

तालपुरी इंटरनेशनल कॉलोनी से एमडी बंगले तक सड़क किनारे पिछले काफी समय से 100 से 130 फीट तक लंबे सागौन के पेड़ गिरे पड़े थे। ये पेड़ तेज आंधी के कारण जड़ों से उखड़ गए थे। अब इन्हें फिर से जीवित करने के लिए उद्यानिकी विभाग पूरी ताकत के साथ मैदान में उतर आया है।

बीएसपी उद्यानिकी विभाग के प्रभारी डॉ. नवीन कुमार जैन अपने सहयोगी राजेश शर्मा, ललित चंद्राकर, बी.एल. अग्रवाल और अन्य कर्मचारियों के साथ स्वयं मौके पर मौजूद रहे। उनकी निगरानी में जेसीबी मशीन की मदद से एक-एक कर उखड़े हुए पेड़ों को दोबारा उनके गड्ढों में खड़ा किया जा रहा है।

पेड़ों को मजबूती देने के लिए उनकी जड़ों के आसपास अतिरिक्त मिट्टी भरी जा रही है। साथ ही टैंकरों से लगातार पानी डाला जा रहा है, ताकि जड़ें फिर से मिट्टी से जुड़ सकें और तेज हवा चलने पर पेड़ दोबारा न गिरें। जेसीबी से मिट्टी को दबाकर पेड़ों को स्थिर करने का काम भी किया जा रहा है।

60 से ज्यादा पेड़ों को बचाने का लक्ष्य

उद्यानिकी विभाग केवल कुछ पेड़ों तक सीमित नहीं है। विभाग ने करीब 60 से अधिक उखड़े हुए सागौन के पेड़ों को नया जीवन देने का लक्ष्य तय किया है। यदि यह प्रयास सफल होता है तो वर्षों पुराने ये पेड़ फिर से हरियाली बिखेरते नजर आएंगे।

पेड़ बचाने का संदेश दे रही पहल
पर्यावरण संरक्षण की बात अक्सर भाषणों और अभियानों तक सीमित रह जाती है, लेकिन भिलाई स्टील प्लांट के उद्यानिकी विभाग की यह पहल जमीन पर उसका जीवंत उदाहरण बनकर सामने आई है। एक परिपक्व पेड़ को तैयार होने में दशकों लग जाते हैं। ऐसे में उखड़े हुए पेड़ों को काटकर हटाने की बजाय उन्हें बचाने का प्रयास पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का परिचायक है।

हर तरफ हो रही सराहना
भिलाई स्टील प्लांट के इस अनोखे अभियान की हर तरफ चर्चा और सराहना हो रही है। पर्यावरण प्रेमियों का कहना है कि यदि अन्य संस्थान और नगर निकाय भी इसी तरह उखड़े हुए पेड़ों को बचाने का प्रयास करें, तो हजारों पेड़ों को कटने से बचाया जा सकता है। यह पहल सिर्फ पेड़ों को नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए हरियाली और स्वच्छ पर्यावरण को भी नया जीवन देने का संदेश दे रही है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RINL Accident से SAIL विश्वेश्वरैया स्टील प्लांट के कर्मचारियों ने लिए सबक, मृत कार्मिकों दी श्रद्धांजलि
Next: बोकारो स्टील प्लांट प्रबंधन तत्काल निरस्त करे आवास आवंटन आदेश

Related Stories

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026

You May Have Missed

No interfaith prayer meeting held at Durgapur Steel Plant on Gandhi Jayanti INTUC outraged plans protest on the 6th
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

इंटक बोला-दुर्गापुर स्टील प्लांट में गांधी जयंती पर सर्वधर्म प्राथना सभा नहीं हुई, भड़के कर्मचारी, 6 को बवाल

Azmat ali 03/10/2026
Coal India Bonus 2026Bonus finalized for Coal India employees 1,10,250 to be credited to their accounts
  • कोल इंडिया
  • ताज़ा ख़बरें

Coal India Bonus 2026: कोल इंडिया कर्मचारियों का बोनस तय, खाते में आएगा 1 लाख 10 हजार 250 रुपए

Azmat ali 03/10/2026
BAKS Bokaros Annual General Meeting Income-Expenditure Report to be Presented Read Details
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोकारो अनाधिशासी कर्मचारी संघ की वार्षिक आमसभा: पेश होगा आय-व्यय का लेखा-जोखा, पढ़ें डिटेल

Azmat ali 03/10/2026
Bonus finalized, yet anger persists Effigies of SAIL management and NJCS burned in Bokaro
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बोनस तय, फिर भी नहीं थमा गुस्सा: बोकारो में SAIL प्रबंधन और NJCS का पुतला फूंका

Azmat ali 03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.