Skip to content
03/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP NEWS: बीआरएम की क्वालिटी सर्कल, लीन क्वालिटी सर्कल, सेफ्टी सर्कल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता पार एक्सीलेंस पुरस्कार
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP NEWS: बीआरएम की क्वालिटी सर्कल, लीन क्वालिटी सर्कल, सेफ्टी सर्कल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर जीता पार एक्सीलेंस पुरस्कार

03/01/2025 1 minute read
BSP NEWS: BRM's Quality Circle, Lean Quality Circle and Safety Circle teams won Par Excellence Award at the national level

अवॉर्ड ने आत्मविश्वास को बढ़ाया है। साथ ही नेतृत्व कौशल को नई दिशा प्रदान की है।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई स्टील प्लांट (Bhilai Steel plant)  के बीआरएम की क्वालिटी सर्कल, लीन क्वालिटी सर्कल तथा सेफ्टी सर्कल टीमों ने राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिष्ठित “पार एक्सीलेंस पुरस्कार” जीता है।

ये खबर भी पढ़ें: Hajj Pilgrimage 2025: मक्का-मदीने में काम आएगा Hajj Suvidha App, 2024 में बिना मेहरम इतनी महिलाओं ने किया हज

उन्नत स्वचालन और अत्याधुनिक नियंत्रण प्रणालियों से सुसज्जित भिलाई इस्पात संयंत्र के बार एवं रॉड मिल विभाग की ऊर्जावान टीमों ने क्यूसीफआई द्वारा 27 से 30 दिसम्बर 2024 तक ग्वालियर, मध्यप्रदेश में आयोजित नेशनल कन्वेंशन के सभी प्रारूपों क्वालिटी सर्कल, लीन क्वालिटी सर्कल तथा सेफ्टी सर्कल में भाग लेकर उत्कृष्ट प्रदर्षन करते हुए “पार एक्सीलेंस पुरस्कार” जीतने में कामयाबी हासिल की।

ये खबर भी पढ़ें: Stocks Market Updates: Adani Ports को बड़ा ऑर्डर, रॉकेट बन सकता है शेयर, टॉप लूजर SBI, Coal India, ONGC

मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री के मार्गदर्शन में बीआरएम विभाग की 4 टीमों ने अपनी सृजनशीलता का प्रदर्शन कर पार एक्सीलेंस पुरस्कार जीता।

ये खबर भी पढ़ें: Big News: कर्मचारियों के मासिक भत्तों में बड़ा संशोधन, 350 के बजाय अब मिलेगा 1200 रुपए

बीआरएम की सेफ्टी सर्कल टीम ‘आरोहण’ तथा ‘रक्षार्थी’, लीन क्वालिटी सर्कल की टीम ‘उन्नयन’ एवं क्वालिटी सर्कल की टीम ‘सारथी’ ने प्रतिष्ठित “पार एक्सीलेंस पुरस्कार” जीता। सेफ्टी सर्कल टीम ‘आरोहण’ के फेसिलिटेटर विजी मथाई और टीम के सदस्य प्रदीप कुमार, एन सतीश कुमार, अपु बेहरा तथा चंदन सिंग थे तथा टीम ‘रक्षार्थी’ के फेसिलिटेटर शिव कुमार और टीम के सदस्य रामचंद्र, नीरज चंद्राकर, पंकज कुमार, सूरज वर्मा तथा सीमा कुमारी थी।

ये खबर भी पढ़ें: पूर्व PM मनमोहन सिंह के निधन के शोक में SAIL BSL, 29 को हैप्पी स्ट्रीट कार्यक्रम कैंसिल, अब 5 जनवरी को

लीन क्वालिटी सर्कल टीम ‘उन्नयन’ के फेसिलिटेटर श्री शिव कुमार और टीम के सदस्य एन सतीश कुमार, श्री अपु बेहरा थे। क्वालिटी सर्कल टीम ‘सारथी’ के फेसिलिटेटर अनिल दिवेदी और टीम के सदस्य दीपेश चुघ, धनराज साहू, शुभम शिंदे, कुंतेलाल तथा यशवंत कुमार थे।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट में एक्सीडेंट: हाइवा ने बाइक सवार कर्मचारी को कुचला

नेशनल कन्वेंशन ग्वालियर से लौटकर सभी टीमों ने बीआरएम के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में मुख्य महाप्रबंधक (बीआरएम) योगेश शास्त्री को पुरस्कार सौंपा। योगेश शास्त्री ने सभी टीमों को उनकी अभिनव सोच और राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत होने के लिए बधाई दी। इन सभी टीमों के अभिनव सोच एवं मॉडिफिकेशन कार्यों से विभाग की उत्पादकता एवं कार्यस्थल पर सुरक्षा में अभूतपूर्व परिवर्तन आया है।

ये खबर भी पढ़ें: Suchnaji.com की खबर का असर: हुडको पहुंचा भिलाई नगर निगम, कब्जेदार दुकान बंदकर भागा, निगम ने जब्त किया सामान

इस अवसर पर उपस्थित विभाग के महाप्रबंधकगण एसएन त्रिपाठी, आशीष, शाश्वत मोहंती, समीर पांडे तथा शिखर तिवारी ने भी टीम की इस उपलब्धि पर सभी सदस्यों को बधाई दी एवं आगे भी श्रेष्ठ प्रदर्षन करने के लिए अपनी शुभकामनाएं दी।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL BSL: मिडिल और हाई स्कूल विज्ञान शिक्षकों की व्यावसायिक क्षमता निर्माण के लिए जॉय ऑफ लर्निंग फाउंडेशन के साथ MOA

टीम के सभी सदस्यों ने उन्हें अवसर तथा हरसंभव सहयोग प्रदान करने के लिए बीआरएम प्रबंधन के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने नेशनल कन्वेंशन के अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि इसने न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाया है बल्कि नेतृत्व कौशल को नई दिशा प्रदान की है। टीम ने पूरी प्रक्रिया के दौरान मार्गदर्शन और सहयोग के लिए बिजनेस एक्सीलेंस विभाग के प्रति भी आभार व्यक्त किया।

ये खबर भी पढ़ें: Breaking News: CITU से अलग हुआ हिन्दुस्तान इस्पात ठेका श्रमिक यूनियन, सहयोग न मिलने का आरोप,  लौटाई संबद्धता

About the Author

View All Posts

Post navigation

Previous: ब्लास्ट फर्नेस, एसएमएस 3 व सिंटर प्लांट का रिकॉर्ड प्रोडक्शन, बधाई देने पहुंचे डीआइसी अनिर्बान दासगुप्ता
Next: फलदार पेड़ों को काटे बगैर भिलाई स्टील प्लांट ने घरों में पहुंचाया पानी, PHE की जमकर तारीफ

Related Stories

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026

You May Have Missed

BOF Slag on Durgapur Township Roads Poses a Hazard CITU Offers These Suggestions 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

दुर्गापुर टाउनशिप की सड़कों पर BOF स्लैग से खतरा, जान जोखिम में, CITU ने दिए ये सुझाव

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Steel Plant 710 Apprentice Vacancies Opportunity for Candidates Ranging from ITI Holders to Graduates Application Deadline October 20 1
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

SAIL Bhilai Apprentice: अप्रेंटिस के 710 पद, ITI से ग्रेजुएट तक के युवाओं को मौका; आवेदन की अंतिम तारीख 20 अक्टूबर, 9,600 से ₹12,300 तक स्टाइपेंड

Azmat ali 03/10/2026
Bhilai Civic Center Two Groups of Youths Clash Near a Tea Stall Three Injured
  • ताज़ा ख़बरें
  • दुर्ग-भिलाई

भिलाई सिविक सेंटर में मारपीट: चाय दुकान के पास युवकों के दो गुट भिड़े, तीन घायल, FIR

Azmat ali 02/10/2026
Ministry of Steel Target to Dispose of Over 20,000 Physical Files and 9,056 E-Files
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

Ministry of Steel: 20 हजार से ज्यादा फिजिकल फाइलें और 9,056 ई-फाइलों के निपटारे का लक्ष्य

Azmat ali 02/10/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.