Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल अव्यवस्था से बीमार, ऑनलाइन दवाई की लंबी लाइन, ठोकर खा रहे मरीज़
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP News: सेक्टर 9 हॉस्पिटल अव्यवस्था से बीमार, ऑनलाइन दवाई की लंबी लाइन, ठोकर खा रहे मरीज़

Azmat ali 14/08/2025 (Last updated: 14/08/2025) 1 minute read
BSP News Sector 9 Hospital is Suffering From Chaos Long Queues for Online Medicines Patients Are Facing Problems (1)

BSP News: मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, आई, सर्जरी, स्किन, डेंटल, पेडियाट्रिक आदि ओपीडी में ऑनलाइन दवाइयां लिखी जा रही है।

सेक्टर 9 अस्पताल में ऑनलाइन दवा वितरण एवं एंट्री सिस्टम से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। भिलाई इस्पात संयंत्र का अस्पताल तेजी से ऑनलाइन सिस्टम की तरफ बढ़ रहा है। किंतु इसमें बहुत सी खामियां उभर कर सामने आ रही है। शिकायत करने के बावजूद इन खामियों को दूर करने वाला विभाग सीएंडआईटी अब तक इसे सुधार नहीं सका है।

इसके कारण अस्पताल के कर्मी एवं मरीज दोनों परेशान हो रहे हैं। सीटू ने कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सुविधाएं) को पत्र लिखकर कहा कि सीएंडआईटी विभाग से बात करके सेक्टर 9 अस्पताल में ऑनलाइन दवा वितरण एवं एंट्री सिस्टम से सम्बंधित समस्याओं का निराकरण किया जाए, जिससे मरीजों और अस्पताल में कार्यरत फार्मेसी कर्मचारियों की परेशानी दूर हो सके।

काउंटर नंबर 1,2,3,4 पर्ची से दवा के लिए तय किया गया है। इसी तरह काउंटर नंबर 5,6,7,8 आनलाइन दवा के लिए है। इसमें कभी आनलाइन दवा काउंटर खाली रहता है। लेकिन पर्ची दवा काउंटर में लम्बी लाइन ही मिलती है।

सभी काउंटर से किया जाए दवाई का ऑनलाइन एवं ऑफलाइन वितरण

सीटू नेता ने कहा कि यह बात लगातार संज्ञान में आ रही है कि अलग-अलग ओपीडी में डाक्टरों द्वारा मरीजों को ऑनलाइन दवा लिखने की व्यवस्था शुरू किया गया है। और इसका विस्तार भी किया जा रहा है। लेकिन फार्मेसी में ऑनलाइन दवा वितरित करने का एक काउंटर था, जिसे अब चार किया गया है। चार काउंटर ऑफलाइन दवाई वितरित कर रहे हैं।

ये खबर भी पढ़ें: बोकारो स्टील प्लांट के 6 अधिकारियों का ट्रांसफर, पढ़ें नाम

मरीज अलग-अलग ओपीडी में डाक्टर को दिखाने पर एक डाक्टर ऑनलाइन दवा लिखने एवं दूसरे डाक्टर ऑफलाइन स्लिप में दवा लिखने पर मरीज को अलग-अलग काउंटर में घंटों लाइन लगाना पड़ता है। इसीलिए अस्पताल में हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम को पूरी तरह से स्थापित करते तक सभी काउंटर से ऑनलाइन और ऑफलाइन स्लिप द्वारा दवाई देने की व्यवस्था किया जाए।

क्या होता है हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम

सीटू नेता ने बताया कि इसे हम एचआईएमएस अर्थात हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम कहते हैं। यह अस्पताल सूचना प्रबंधन प्रणाली है। यह एक व्यापक सॉफ्टवेयर समाधान है, जिसका उपयोग स्वास्थ्य सेवा सुविधाओं द्वारा उसके संचालन की विभिन्न पहलुओं को प्रबंध करने के लिए किया जाता है। जिसमें रोगी रिकॉर्ड, अपॉइंटमेंट, बिलिंग और इन्वेंट्री शामिल है।

ये खबर भी पढ़ें: सेल में एरियर कभी नहीं मिलेगा, बस कोर्ट का सहारा, संगठन में बदलाव, चुनाव में गठबंधन पर BMS अध्यक्ष का ये नज़रिया

इस सिस्टम के पूरी तरह से लागू होने पर अस्पताल में पूरी व्यवस्था ऑनलाइन हो जाएगा। इस सिस्टम के द्वारा अस्पताल के विभिन्न विभागों और कार्यों को एक डिजिटल प्लेटफार्म में एकीकृत किया जा सकेगा, जिससे अस्पताल के कार्य प्रवाह को डिजिटल और सुव्यवस्थित करने के साथ-साथ अस्पताल के भीतर दक्षता, सटीकता और संचार में व्यापक सुधार होगा। इसके लिए व्यापक सॉफ्टवेयर के साथ-साथ उच्च क्षमता वाले सर्वर का होना आवश्यकता है।

ये खबर भी पढ़ें: Bhilai Steel Plant: मेन गेट मार्ग दिखेगा चकाचक, लगे बस्तर आर्ट और पीएम ट्रॉफी

सीएंडआईटी दुरुस्त करे दवाइयों की ऑनलाइन एंट्री सिस्टम को

सीटू नेता ने बताया कि अस्पताल के सेंट्रल फार्मेसी एवं विभिन्न हेल्थ सेंटर के फार्मेसी द्वारा सेंट्रल मेडिकल स्टोर से दवाइयां लाकर दवाइयों को स्वैप द्वारा हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम में एंट्री किया जाता है। मरीजों को दवा वितरित करने के बाद वितरित दवाइयां को एंट्री करने पर सिस्टम से दवाई कम होने लगता है।

ये खबर भी पढ़ें: Independence Day 2025: बीएसपी के एससी-एसटी कर्मचारी-अधिकारी डॉ अम्बेडकर भवन में मनाएंगे एक शाम शहीदों के नाम

किंतु सिस्टम में गड़बड़ी होने के कारण सेंट्रल मेडिकल स्टोर से लाई हुई दवाइयां स्वैप द्वारा हॉस्पिटल इनफॉरमेशन मैनेजमेंट सिस्टम में एंट्री नहीं हो पा रही है, जिसके कारण वितरित की जा रही दवाइयों की एंट्री भी बंद है।

दवाइयों के हिसाब रखने में दिक्कतें आ रही है। इसके लिए सीएंडआईटी के अधिकारियों को बताने के बावजूद अभी तक स्थिति जस की तस है। भविष्य में दवाईयों के ऑडिट में भी परेशानी आ सकती है।

ये खबर भी पढ़ें: BSP आयरन ओर माइंस रावघाट रेल प्रोजेक्ट का 97% काम पूरा, नए साल में चलेगी ट्रेन, नक्सली हमले में शहीद हो चुके 6

इन ओपीडी में लिखे जा रहे हैं ऑनलाइन दवाइयां

सीटू नेता ने बताया कि हर मरीज के नाम से एक सीआरएन नंबर बनाया जाता है, जिसे ओपीडी बुक के सामने के पन्ने में दर्ज कर दिया जाता है। जिसे खोलकर डॉक्टर मरीज को किया जाने वाला इलाज एवं दवाईयों को एंट्री करते हैं।

मौजूदा समय में मेडिसिन, ऑर्थोपेडिक, आई, सर्जरी, स्किन, डेंटल, पेडियाट्रिक आदि ओपीडी में ऑनलाइन दवाइयां लिखी जा रही है। कभी-कभी ऑनलाइन सिस्टम गड़बड़ होने पर इन ओपीडी में भी ऑफलाइन पर्ची पर दवाई लिखकर दे दिया जाता है।

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: BSP के पावर एंड ब्लोइंग स्टेशन की शानदार उपलब्धि, इन प्लांट गुणवक्ता 2025 में दिखा दम
Next: बोकारो स्टील प्लांट में एरियर, बोनस पर हल्ला बोल तो एक झलक होगी, कहानी आगे बाकी है…

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.