Skip to content
20/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Suchnaji

Suchnaji

सबकी खबर | सबसे पहले और सटीकता से ….

Primary Menu
  • अतिरिक्त ख़बरें
  • कोल इंडिया
  • छत्तीसगढ़
  • दुर्ग-भिलाई
  • देश
  • धर्म-संस्कृति
  • रेलवे
  • लोकसभा/विधानसभा चुनाव
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री
Light/Dark Button
Subscribe
  • Home
  • ताज़ा ख़बरें
  • BSP Officers Association Elections 2025: बनते-बिगड़ते पैनल में अंकुर मिश्र फिर अकेले, अबकी महासचिव पर दांव
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

BSP Officers Association Elections 2025: बनते-बिगड़ते पैनल में अंकुर मिश्र फिर अकेले, अबकी महासचिव पर दांव

Azmat ali 08/09/2025 1 minute read
BSP Officers Association Elections 2025 Ankur Mishra alone again in the Changing Panel 1

बीएसपी ओए महासचिव पद के लिए सुधीर रामटेके, अंकुर मिश्र, तुषार सिंह, अजय चौरसिया, विजय सैनी चुनावी मैदान में हैं।

  • साल 2017 के चुनाव में एनके बंछोर, शाहिद अहमद और अंकुर मिश्र का पैनल था।

सूचनाजी न्यूज, भिलाई। BSP Officers Association Elections 2025: बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन चुनाव 2025 के लिए 19 सितंबर को वोट डाले जाएंगे। किसके नसीब में जीत आ रही है, यह तो उसी दिन देर रात तक स्पष्ट हो जाएगा। फिलहाल, एक-एक वोट का हिसाब लगाया जा रहा है। चुनावी समीकरण बनते और बिगड़ते जा रहे हैं।

साल 2015 से बीएसपी ओए के कोषाध्यक्ष अंकुर मिश्र इस बार महासचिव पद पर किस्मत आजमा रहे हैं। इनका सामना एनके बंछोर पैनल के तुषार सिंह के अलावा सुधीर रामटेके, विजय सैनी और अजय चौरसिया से हैं। वहीं, अंकुर अकेले ही ताल ठोक रहे। किसी भी पैनल का हिस्सा न बनने की बात बोल रहे हैं। स्पष्ट रूप से बोल रहे हैं कि पहला चुनाव भी अकेले ही लड़े थे, आज भी अकेले ही हैं।

ये खबर भी पढ़ें: RIKKS BMS: सेल कर्मचारियों को 29 हजार 497 से ज्यादा बोनस मिल ही नहीं सकता, फंसे NJCS नेता

बीएसपी आफिसर्स एसोसिएशन के साल 2015 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर एनके बंछोर, महासचिव पद पर शाहिद अहमद और कोषाध्यक्ष पद अंकुर चुनाव जीते थे। खास बात यह थी कि किसी पैनल से चुनाव नहीं लड़े थे। अलग-अलग ही चुनाव लड़े गए थे। लेकिन तालमेल अच्छा था।

2008-10 बैच के अधिकारियों का आंदोलन चल रहा था। हर पद पर उस बैच के अधिकारी चुनाव लड़ रहे थे। करीब 600 वोट इन्हीं बैच का था।

ये खबर भी पढ़ें: SAIL बोल चुका-एरियर देना प्रबंधन की बाध्यता नहीं, एरियर, बोनस, ग्रेच्युटी, पेंशन, वेज रिवीजन पर CITU तेज करेगा आंदोलन

कोषाध्यक्ष पद पर 4 में 3 फाइनेंस से थे

2015 के चुनाव में अध्यक्ष पद पर 4, कोषाध्यक्ष पद पर 4 में 3 फाइनेंस से थे। कड़े मुकाबले में अंकुर मिश्र को जीत मिली थी। इसके बाद एनके बंछोर, शाहिद अहमद और अंकुर मिश्र का ग्रुप बना। साल 2017 के चुनाव में एनके बंछोर, शाहिद अहमद और अंकुर मिश्र का पैनल था।

2021 के चुनाव में पैनल टूट गया। नरेंद्र कुमार बंछोर पैनल से महासचिव पद परविंदर सिंह व कोषाध्यक्ष पद पर उदय भानु तिवारी आए। जबकि अंकुर अलग होकर अकेले ही मैदान में उतरे और करीब साढ़े 3 सौ वोट से जीत गए।

ये खबर भी पढ़ें: SWFI के फिर अध्यक्ष बने पूर्व सांसद तपन सेन और महासचिव ललित मोहन, विश्वरूप, एसपी डे, डीवीएस रेड्डी, जेपी त्रिवेदी को मिली जगह

2023 के ओए चुनाव में अंकुर की निर्विरोध जीत

2023 के ओए चुनाव में अंकुर निर्विरोध जीत गए। सत्य प्रकाश शर्मा ने नामांकन दाखिल किया था, लेकिन पर्चा वापस ले लिए थे। अध्यक्ष पद पर एनके बंछोर के सामने नरेंद्र बंजारे-टेलीकॉम ने पर्चा वापस ले लिया था। अब 2025 के चुनाव में एक ही पैनल से एनके बंछोर, तुषार सिंह, अभिषेक कोचर मैदान में हैं।

बता दें कि इस बार अध्यक्ष के लिए नरेंद्र कुमार बंछोर, मुकेश कुल्मी, आशीष गेंद्रे, महासचिव के लिए सुधीर रामटेके, अंकुर मिश्र, तुषार सिंह, अजय चौरसिया, विजय सैनी और कोषाध्यक्ष पद पर अभिषेक कोचर, सौभाग्य रंजन साहू मैदान में हैं।

ये खबर भी पढ़ें: BSP OA Election 2025: अध्यक्ष पर एनके बंछोर, मुकेश, आशीष, महासचिव पर तुषार, अंकुर, रामटेके, चौरसिया, सैनी व कोषाध्यक्ष पर सौभाग्य रंजन, अभिषेक में टक्कर

About the Author

Azmat ali

Administrator

View All Posts

Post navigation

Previous: RIKKS BMS: सेल कर्मचारियों को 29 हजार 497 से ज्यादा बोनस मिल ही नहीं सकता, फंसे NJCS नेता
Next: टाटा स्टील को मिला 13वां RAHSTA पुरस्कार

Related Stories

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026

You May Have Missed

Layoff of contract workers at Sector 9 Hospital halted hunger strike called off gate passes to be issued within three days
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

सेक्टर 9 अस्पताल में ठेका श्रमिकों की छंटनी पर रोक, आमरण अनशन समाप्त, 3 दिन में जारी होगा गेट पास

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Post-mortem of deceased BSP officer on Sunday (1)
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

कर्मचारी से BSP अधिकारी बने थे मोहन लाल, पोस्टमार्टम के बाद बेमेतरा में होगा अंतिम संस्कार

Azmat ali 19/09/2026
MTT 2026 Batch New Officers at Bokaro Steel Plant Receive key insights Read
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

MTT 2026 Batch: बोकारो स्टील प्लांट के नए अफसरों को मिली खास जानकारी, पढ़ें

Azmat ali 19/09/2026
Bhilai Steel Plant Halts School Fee Deduction for SC ST Children
  • ताज़ा ख़बरें
  • सेल-स्टील इंडस्ट्री

बीएसपी वापस करेगा SC-ST बच्चों की स्कूल फीस, कटौती पर रोक, इसलिए प्रबंधन बैकफुट पर

Azmat ali 19/09/2026
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
  • संपर्क करें
  • हमारे बारे में
  • प्राइवेसी पालिसी
  • संपादकीय नीति
  • Author Profile
Copyright © 2026 All rights reserved. | ReviewNews by AF themes.